Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली में बड़ा हादसा: मथुरा से काशी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, दर्जनों घायल, मची अफरा-तफरी! लालगंज के ऐहार के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पश्चिम बंगाल के 12 से अधिक श्रद्धालु (महिलाएं और बच्चे) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी मथुरा-वृंदावन से काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को CHC अस्पताल पहुंचाया है। #RaebareliAccident #GangaExpressway #BreakingNews #PrimeMediaNews
Prime Media Channel
रायबरेली में बड़ा हादसा: मथुरा से काशी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, दर्जनों घायल, मची अफरा-तफरी! लालगंज के ऐहार के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पश्चिम बंगाल के 12 से अधिक श्रद्धालु (महिलाएं और बच्चे) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी मथुरा-वृंदावन से काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को CHC अस्पताल पहुंचाया है। #RaebareliAccident #GangaExpressway #BreakingNews #PrimeMediaNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विद्यालयों के आसपास नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 181 वाहन सीज विशेष अभियान में 2458 वाहनों की जांच, 790 का चालान; अभिभावकों को भी किया जागरूक महराजगंज। यातायात माह के तहत महराजगंज पुलिस ने विद्यालयों के आसपास नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 2458 वाहनों की जांच की गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर 181 वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 790 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से स्कूटी और मोटरसाइकिल से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की जांच की गई। पुलिस ने नाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें निर्धारित आयु और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना बच्चों को वाहन न देने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों की सहभागिता जरूरी है। महराजगंज पुलिस ने अपील की कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें। जनपद में चेकिंग एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।1
- छात्रा से की छेड़खानी,तो शाहपुर पुलिस ने सिखाया सबक, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे…अब मांग रहा माफी शाहपुर पुलिस ने शिकायत मिलते ही लिया एक्शन,थाना प्रभारी अंजय सिंह की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार गोरखपुर।छात्रा से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया।शिकायत मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोपी अपनी करतूत पर माफी मांगता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक,छात्रा हॉस्टल जा रही थी।इसी दौरान युवक ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी भी दी। घटना से परेशान छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। महिला से संबंधित शिकायत सामने आते ही थाना प्रभारी अंजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में लगाया। शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी तुर्कवलिया,थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के तेवर बदल गए। जिस अंदाज में वह छात्रा से अभद्रता कर रहा था,कार्रवाई के बाद वही युवक अपनी गलती पर माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एक्शन, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं और छात्राओं से संबंधित शिकायतों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुदीप सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार वर्मा और कांस्टेबल सत्यम राय शामिल रहे।1
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- देश को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष महराजगंज।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में निकलने वाली 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कभी नीट परीक्षा, कभी एसआईआर और अब चीफ इलेक्शन कमिशन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ये लोग भारत को बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल बनाना चाहते हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा से हारा हुआ विपक्ष इस आंदोलन के माध्यम से अपना खोया हुआ जनाधार पाने के लिए गैर लोकतांत्रिक तरीके से देश को अस्थिर करना चाहता है, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और विपक्ष के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने दिल्ली में हुए विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर भी तंज कसा। कहा कि विपक्ष ने घोषणा की थी कि आंदोलन में 10 लाख लोग एकत्र होंगे और 20 पार्टियां मिलकर आंदोलन कर रही थीं, लेकिन उनके आंदोलन में 35 से 40 हजार लोग भी नहीं पहुंच सके। यह उनकी विफलता को दर्शाता है। उन्हें खुद अपना मूल्यांकन करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से गोरखपुर में होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र की मजबूती और विपक्ष की अराजकता के खिलाफ जनजागरूकता का प्रतीक बनेगी। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- रायबरेली में बड़ा हादसा: मथुरा से काशी जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, दर्जनों घायल, मची अफरा-तफरी! लालगंज के ऐहार के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पश्चिम बंगाल के 12 से अधिक श्रद्धालु (महिलाएं और बच्चे) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी मथुरा-वृंदावन से काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को CHC अस्पताल पहुंचाया है। #RaebareliAccident #GangaExpressway #BreakingNews #PrimeMediaNews1
- नौतनवा में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार और पत्रकारों के हितों पर बनी रणनीति। जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाने और तहसील स्तर पर इकाइयों के गठन पर हुई चर्चा महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नौतनवा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, सदस्यता अभियान और तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. टीएन गुप्त सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और अधिकारों के लिए एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। इसके अलावा तहसील स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाएगा। संगठन को सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की गई। इस दौरान एमएम खान उर्फ फिरोज खान, अफरोज अहमद, धीरेंद्र प्रकाश द्विवेदी, अभिषेक अग्रहरी, विजय कसौधन, आसिफ नवाज, दीपक रौनियार, सगीर अहमद, अजहरुद्दीन, खैरुद्दीन, अरुण पटेल, सुनील जायसवाल, संजय कुमार, अरुण मिश्र, अजय तिवारी और गणेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को जिले के प्रत्येक तहसील एवं क्षेत्र में मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।1
- कैंपियरगंज में बाइक और कार की भीषण टक्कर, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त; सभी लोग सुरक्षित गोरखपुर। कैंपियरगंज में हॉस्पिटल रोड के पास हाईवे पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान सोनौली रोड की तरफ से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना अभी की बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ए आई इंडिया न्यूज़1
- कुशीनगर के हाटा में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल; अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी कुशीनगर। जनपद के कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। एक ही दुर्घटना में छह लोगों की जान जाने की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली हाटा क्षेत्रांतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा दो अन्य लोग घायल हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की। हालांकि जारी प्रेस नोट में हादसे के कारण, मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।1
- दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार महराजगंज। नौतनवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, नौतनवा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 207/2026 में बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 115(2), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत वांछित मोहम्मद जीशान (19) पुत्र जाहिद अली निवासी चकदह टोला मरचहवा, थाना नौतनवा को पुलिस टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार वर्मा और कांस्टेबल अरविन्द कन्नौजिया शामिल रहे।1