logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन का बड़ा प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई और खाद-बीज संकट को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना कन्नौज। बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और रबी सीजन की बुआई के समय खाद-बीज की भारी किल्लत के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे किसानों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

7 hrs ago
user_User2601
User2601
Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कन्नौज कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन का बड़ा प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई और खाद-बीज संकट को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना कन्नौज। बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और रबी सीजन की बुआई के समय खाद-बीज की भारी किल्लत के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे किसानों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन का बड़ा प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई और खाद-बीज संकट को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना कन्नौज। बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और रबी सीजन की बुआई के समय खाद-बीज की भारी किल्लत के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे किसानों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
    1
    कन्नौज कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन का बड़ा प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई और खाद-बीज संकट को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना
कन्नौज।
बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और रबी सीजन की बुआई के समय खाद-बीज की भारी किल्लत के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे किसानों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
    user_User2601
    User2601
    Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *धान काटने जा रही कंबाइन मशीन ब्रेकर पर उछलकर पलटी,बाल-बाल बचे चार लोग* ठठिया संवाददाता। ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब धान की कटाई करने जा रही कंबाइन मशीन एक ऊंचे ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। मशीन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के समय मशीन पर सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बरेली जनपद के भहेड़ी निवासी इमरान पुत्र साबिर कंबाइन मशीन लेकर ठठिया थाना क्षेत्र में धान की कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही मशीन ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर अरविंद मेडिकल स्टोर के पास बने ब्रेकर पर पहुंची, अचानक तेज झटका लगने से मशीन का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित मशीन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई और पलट गई। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। हादसे के दौरान मशीन पर सवार बरेली निवासी सलीम, हासिम और अमन समेत चार लोग मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को खरोंच तक नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही गश्त कर रही डायल 112 टीम के उपनिरीक्षक ऊदल सिंह और कांस्टेबल सचिन सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सड़क पर बने ऊंचे ब्रेकर को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि ब्रेकर काफी ऊंचा होने के कारण यहां आए दिन बाइक और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। दुकानदारों के मुताबिक, कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ब्रेकर की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराने की मांग की है।
    1
    *धान काटने जा रही कंबाइन मशीन ब्रेकर पर उछलकर पलटी,बाल-बाल बचे चार लोग*
ठठिया संवाददाता। ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब धान की कटाई करने जा रही कंबाइन मशीन एक ऊंचे ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। मशीन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के समय मशीन पर सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बरेली जनपद के भहेड़ी निवासी इमरान पुत्र साबिर कंबाइन मशीन लेकर ठठिया थाना क्षेत्र में धान की कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही मशीन ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर अरविंद मेडिकल स्टोर के पास बने ब्रेकर पर पहुंची, अचानक तेज झटका लगने से मशीन का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित मशीन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई और पलट गई। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। हादसे के दौरान मशीन पर सवार बरेली निवासी सलीम, हासिम और अमन समेत चार लोग मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को खरोंच तक नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही गश्त कर रही डायल 112 टीम के उपनिरीक्षक ऊदल सिंह और कांस्टेबल सचिन सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सड़क पर बने ऊंचे ब्रेकर को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि ब्रेकर काफी ऊंचा होने के कारण यहां आए दिन बाइक और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। दुकानदारों के मुताबिक, कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ब्रेकर की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराने की मांग की है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज सदर से विधायक असीम अरुण कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। कन्नौज जिले के ऐतिहासिक कस्बा जलालाबाद में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध रामलीला मेले में उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कन्नौज सदर के विधायक असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। 125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा जलालाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह रामलीला व रावण दहन मेला अपनी अनूठी परंपरा के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहाँ दशहरे के ठीक एक हफ्ते बाद रावण दहन करने की लगभग 125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ता है।
    2
    उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज सदर से विधायक असीम अरुण
कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। कन्नौज जिले के ऐतिहासिक कस्बा जलालाबाद में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध रामलीला मेले में उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कन्नौज सदर के विधायक असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा
जलालाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह रामलीला व रावण दहन मेला अपनी अनूठी परंपरा के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहाँ दशहरे के ठीक एक हफ्ते बाद रावण दहन करने की लगभग 125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ता है।
    user_रिपोर्टर भानु प्रताप सिंह
    रिपोर्टर भानु प्रताप सिंह
    Farmer तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टप्पेबाजों ने व्यापारी की जेब से पार किए तीस हजार रुपए। शिवराजपुर कस्बा निवासी संतोष वर्मा ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी जीटी रोड पर कास्मेटिक की दुकान है। बुधवार को वह बैंक से रू निकालकर उत्तरीपूरा में किसी को भुगतना करने के लिए अपननी स्कूटी से जा रहे थे तभी रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पास आये और पीछे बैठे युक को चकबांका अण्डरपास तक छोडने के लिए कहने लगे। संतोष वर्मा ने उस व्यक्ति को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और चकबांका अण्डरपास तक ले गये तभी मोटरसाइकिल सवार युवक फिर से वहां पर आ गया और स्कूटी पर संतोष वर्मा के साथ आये युवक को अपनी बाइक पर बैठाकर तेजी से वहां से भाग गया। शक होने पर संतोष वर्मा और ने अपनी जेब देखी ततो दंग रह गये टप्पेबाजों ने जेब काटकर तीस हजार रुपए पार कर दिये थे।
    2
    टप्पेबाजों ने व्यापारी की जेब से पार किए तीस हजार रुपए।
शिवराजपुर कस्बा निवासी संतोष वर्मा ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी जीटी रोड पर कास्मेटिक की दुकान है। बुधवार को वह बैंक से रू निकालकर उत्तरीपूरा में किसी को भुगतना करने के लिए अपननी स्कूटी से जा रहे थे तभी रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पास आये और पीछे बैठे युक को चकबांका अण्डरपास तक छोडने के लिए कहने लगे। संतोष वर्मा ने उस व्यक्ति को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और चकबांका अण्डरपास तक ले गये तभी मोटरसाइकिल सवार युवक फिर से वहां पर आ गया और स्कूटी पर संतोष वर्मा के साथ आये युवक को अपनी बाइक पर बैठाकर तेजी से वहां से भाग गया। शक होने पर संतोष वर्मा और ने अपनी जेब देखी ततो दंग रह गये टप्पेबाजों ने जेब काटकर तीस हजार रुपए पार कर दिये थे।
    user_पदम कान्त शुक्ला
    पदम कान्त शुक्ला
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • बिल्हौर विधानसभा का न्यायिक क्षेत्राधिकार कानपुर देहात से कानपुर नगर लाने की मांग तेज, विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखा मुद्दा बिल्हौर तहसील का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार भले ही कानपुर नगर के अंतर्गत आता है, लेकिन न्यायिक क्षेत्राधिकार आज भी कानपुर देहात के माती न्यायालय के अधीन है। इस दोहरी व्यवस्था के कारण आम जनमानस और अधिवक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता और स्थानीय अधिवक्ताओं की लंबे समय से मांग है कि अदालती मामलों की सुनवाई कानपुर नगर न्यायालय में ही सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। बताया जा रहा है कि बिल्हौर विधानसभा वासियों के लिए कानपुर देहात के माती मुख्यालय तक जाने के लिए कोई सीधा आवागमन का साधन भी उपलब्ध नहीं है, जिससे मुकदमों की पैरवी के लिए लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। विधायक ने बताया कि कई सालों से बिल्हौर की जनता को इस मामले में सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिल रहा है। विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि विधिक और प्रशासनिक जांच करवाकर जनहित में इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बिल्हौर वासियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
    1
    बिल्हौर विधानसभा का न्यायिक क्षेत्राधिकार कानपुर देहात से कानपुर नगर लाने की मांग तेज, विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखा मुद्दा
बिल्हौर तहसील का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार भले ही कानपुर नगर के अंतर्गत आता है, लेकिन न्यायिक क्षेत्राधिकार आज भी कानपुर देहात के माती न्यायालय के अधीन है। इस दोहरी व्यवस्था के कारण आम जनमानस और अधिवक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आम जनता और स्थानीय अधिवक्ताओं की लंबे समय से मांग है कि अदालती मामलों की सुनवाई कानपुर नगर न्यायालय में ही सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके।
बताया जा रहा है कि बिल्हौर विधानसभा वासियों के लिए कानपुर देहात के माती मुख्यालय तक जाने के लिए कोई सीधा आवागमन का साधन भी उपलब्ध नहीं है, जिससे मुकदमों की पैरवी के लिए लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ता है।
इस गंभीर समस्या को क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। विधायक ने बताया कि कई सालों से बिल्हौर की जनता को इस मामले में सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिल रहा है।
विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि विधिक और प्रशासनिक जांच करवाकर जनहित में इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बिल्हौर वासियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
    user_BRAJESH TIWARI
    BRAJESH TIWARI
    3D printing service बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल
    1
    सतरिख  बाराबंकी     जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल
सतरिख  बाराबंकी     जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई के श्री राम जानकी मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस ​हरदोई के प्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर को बेखौफ चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने मंदिर की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद शातिर चोर मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी भारी नकदी उड़ा ले गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटा शीशा और दानपात्र देखकर घटना की जानकारी हुई। श्रद्धालुओं ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। #SVBHARATNEWS ​#ViralNews #TrendingNews #ExplorePage #NewsAlert #FastNews #HindiNewsUpdate #SocialMediaNews #Headlines #TodayNews #DistrictNews #ShriRamJankiMandir #RamJankiMandir #TempleTheft #MandirChori #ChoriKiGhatna #ReligiousPlace #TempleCrime #Devotees #ReligiousNews #MandirNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #LawAndOrder #HardoiCrime #UPCrime #CCTVFootage #PoliceAction #InvestigationUnderway #TheftCase @highlight
    1
    हरदोई के श्री राम जानकी मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

​हरदोई के प्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर को बेखौफ चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने मंदिर की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद शातिर चोर मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी भारी नकदी उड़ा ले गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटा शीशा और दानपात्र देखकर घटना की जानकारी हुई। श्रद्धालुओं ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। #SVBHARATNEWS ​#ViralNews #TrendingNews #ExplorePage #NewsAlert #FastNews #HindiNewsUpdate #SocialMediaNews #Headlines #TodayNews #DistrictNews
#ShriRamJankiMandir #RamJankiMandir #TempleTheft #MandirChori #ChoriKiGhatna #ReligiousPlace #TempleCrime #Devotees #ReligiousNews #MandirNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #LawAndOrder #HardoiCrime #UPCrime #CCTVFootage #PoliceAction #InvestigationUnderway #TheftCase @highlight
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ MLC चुनाव मतगणना में भारी हंगामा: सपा प्रत्याशी की बढ़त पर भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी झड़प; काउंटिंग जारी ​लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की लखनऊ खंड स्नातक सीट की मतगणना के दौरान बुधवार को रमाबाई रैली स्थल मतगणना केंद्र पर भारी बवाल और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ​पांचवें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी कांति सिंह की लगातार मजबूत होती बढ़त के बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मतगणना में अनियमितता और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए काउंटिंग हॉल में जबरन घुसने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और भिड़ंत हो गई, जिससे मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ​धांधली के आरोपों के बाद भड़का आक्रोश ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतगणना की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जब सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया, तो भाजपा खेमे की ओर से गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने लगे। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता और एजेंट सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मतगणना कक्षों की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए जब पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो दोनों पक्षों में सीधी भिड़ंत हो गई। ​सुरक्षाबलों का एक्शन: उपद्रवियों को खदेड़ा, गेट नंबर-1 पर तनाव जारी ​हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने काउंटिंग हॉल के भीतर और बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया। ​बताया जा रहा है कि रमाबाई स्थल के गेट नंबर-1 और मुख्य प्रवेश द्वारों पर भी भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को और कड़ा कर दिया है। ​बहिष्कार की अफवाहों पर डीएम का बड़ा बयान: "गिनती रोकी नहीं जाएगी" ​हंगामे के बीच सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म हो गई कि विपक्षी या सत्तारूढ़ खेमा मतगणना का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि, लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) ने इन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चल रही है। ​जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि: ​"चुनाव बहिष्कार की बातें बेबुनियाद हैं। किसी भी व्यवधान या हंगामे के बावजूद मतगणना रोकी नहीं जाएगी और प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।" ​प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल ​उल्लेखनीय है कि मतगणना की शुरुआत में सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने भी कुछ मतपेटियों (बैलेट बॉक्स) में वोटों की संख्या में विसंगति और डिब्बा बदले जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। अब भाजपाइयों के इस हंगामे ने लखनऊ एमएलसी स्नातक सीट के चुनावी नतीजों की जंग को बेहद संवेदनशील और दिलचस्प बना दिया है। फिलहाल भारी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है। #SVBHARATNEWS #LucknowMLCElection #MLCElectionResult #LucknowNews #UPPolitics #CountingBawal #SamajwadiParty #BJPvsSP #BreakingNews ​#LucknowMLC #UPMLCElection #GraduationSeat #RamabaiRallySthal #LucknowDM #KantiSingh #UPPolice #LucknowMLCCounting ​​#SamajwadiPartyUP #AkhileshYadav #BJPUttarPradesh #BJPUP #UPElections #LucknowPolitics #MLCResults #KantiSinghSP ​​#MLCResultBawal #CountingHallHungama #UPNewsHindi #LucknowLatestNews #BreakingNewsHindi @highlight
    1
    लखनऊ MLC चुनाव मतगणना में भारी हंगामा: सपा प्रत्याशी की बढ़त पर भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी झड़प; काउंटिंग जारी

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की लखनऊ खंड स्नातक सीट की मतगणना के दौरान बुधवार को रमाबाई रैली स्थल मतगणना केंद्र पर भारी बवाल और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

​पांचवें राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी कांति सिंह की लगातार मजबूत होती बढ़त के बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मतगणना में अनियमितता और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए काउंटिंग हॉल में जबरन घुसने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और भिड़ंत हो गई, जिससे मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  

​धांधली के आरोपों के बाद भड़का आक्रोश
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतगणना की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जब सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया, तो भाजपा खेमे की ओर से गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने लगे। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता और एजेंट सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मतगणना कक्षों की ओर बढ़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए जब पुलिस ने बल प्रयोग किया, तो दोनों पक्षों में सीधी भिड़ंत हो गई।  

​सुरक्षाबलों का एक्शन: उपद्रवियों को खदेड़ा, गेट नंबर-1 पर तनाव जारी
​हंगामे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने काउंटिंग हॉल के भीतर और बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया।

​बताया जा रहा है कि रमाबाई स्थल के गेट नंबर-1 और मुख्य प्रवेश द्वारों पर भी भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को और कड़ा कर दिया है।  
​बहिष्कार की अफवाहों पर डीएम का बड़ा बयान: "गिनती रोकी नहीं जाएगी"

​हंगामे के बीच सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म हो गई कि विपक्षी या सत्तारूढ़ खेमा मतगणना का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि, लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) ने इन तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चल रही है।  

​जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि:
​"चुनाव बहिष्कार की बातें बेबुनियाद हैं। किसी भी व्यवधान या हंगामे के बावजूद मतगणना रोकी नहीं जाएगी और प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।"

​प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल
​उल्लेखनीय है कि मतगणना की शुरुआत में सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने भी कुछ मतपेटियों (बैलेट बॉक्स) में वोटों की संख्या में विसंगति और डिब्बा बदले जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। अब भाजपाइयों के इस हंगामे ने लखनऊ एमएलसी स्नातक सीट के चुनावी नतीजों की जंग को बेहद संवेदनशील और दिलचस्प बना दिया है। फिलहाल भारी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है।  #SVBHARATNEWS 
#LucknowMLCElection #MLCElectionResult #LucknowNews #UPPolitics #CountingBawal #SamajwadiParty #BJPvsSP #BreakingNews
​#LucknowMLC #UPMLCElection #GraduationSeat #RamabaiRallySthal #LucknowDM #KantiSingh #UPPolice #LucknowMLCCounting
​​#SamajwadiPartyUP #AkhileshYadav #BJPUttarPradesh #BJPUP #UPElections #LucknowPolitics #MLCResults #KantiSinghSP
​​#MLCResultBawal #CountingHallHungama #UPNewsHindi #LucknowLatestNews #BreakingNewsHindi @highlight
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.