logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल

15 hrs ago
user_SHYAMSUNDER
SHYAMSUNDER
Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल सतरिख बाराबंकी जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल
    1
    सतरिख  बाराबंकी     जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल
सतरिख  बाराबंकी     जाटा बरौली में ग्राम समाज की जमीन पर खनन का आरोप, 15 फीट गहरी खुदाई से उठे सवाल
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • टप्पेबाजों ने व्यापारी की जेब से पार किए तीस हजार रुपए। शिवराजपुर कस्बा निवासी संतोष वर्मा ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी जीटी रोड पर कास्मेटिक की दुकान है। बुधवार को वह बैंक से रू निकालकर उत्तरीपूरा में किसी को भुगतना करने के लिए अपननी स्कूटी से जा रहे थे तभी रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पास आये और पीछे बैठे युक को चकबांका अण्डरपास तक छोडने के लिए कहने लगे। संतोष वर्मा ने उस व्यक्ति को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और चकबांका अण्डरपास तक ले गये तभी मोटरसाइकिल सवार युवक फिर से वहां पर आ गया और स्कूटी पर संतोष वर्मा के साथ आये युवक को अपनी बाइक पर बैठाकर तेजी से वहां से भाग गया। शक होने पर संतोष वर्मा और ने अपनी जेब देखी ततो दंग रह गये टप्पेबाजों ने जेब काटकर तीस हजार रुपए पार कर दिये थे।
    2
    टप्पेबाजों ने व्यापारी की जेब से पार किए तीस हजार रुपए।
शिवराजपुर कस्बा निवासी संतोष वर्मा ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी जीटी रोड पर कास्मेटिक की दुकान है। बुधवार को वह बैंक से रू निकालकर उत्तरीपूरा में किसी को भुगतना करने के लिए अपननी स्कूटी से जा रहे थे तभी रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पास आये और पीछे बैठे युक को चकबांका अण्डरपास तक छोडने के लिए कहने लगे। संतोष वर्मा ने उस व्यक्ति को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और चकबांका अण्डरपास तक ले गये तभी मोटरसाइकिल सवार युवक फिर से वहां पर आ गया और स्कूटी पर संतोष वर्मा के साथ आये युवक को अपनी बाइक पर बैठाकर तेजी से वहां से भाग गया। शक होने पर संतोष वर्मा और ने अपनी जेब देखी ततो दंग रह गये टप्पेबाजों ने जेब काटकर तीस हजार रुपए पार कर दिये थे।
    user_पदम कान्त शुक्ला
    पदम कान्त शुक्ला
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • बिल्हौर विधानसभा का न्यायिक क्षेत्राधिकार कानपुर देहात से कानपुर नगर लाने की मांग तेज, विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखा मुद्दा बिल्हौर तहसील का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार भले ही कानपुर नगर के अंतर्गत आता है, लेकिन न्यायिक क्षेत्राधिकार आज भी कानपुर देहात के माती न्यायालय के अधीन है। इस दोहरी व्यवस्था के कारण आम जनमानस और अधिवक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता और स्थानीय अधिवक्ताओं की लंबे समय से मांग है कि अदालती मामलों की सुनवाई कानपुर नगर न्यायालय में ही सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। बताया जा रहा है कि बिल्हौर विधानसभा वासियों के लिए कानपुर देहात के माती मुख्यालय तक जाने के लिए कोई सीधा आवागमन का साधन भी उपलब्ध नहीं है, जिससे मुकदमों की पैरवी के लिए लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। विधायक ने बताया कि कई सालों से बिल्हौर की जनता को इस मामले में सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिल रहा है। विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि विधिक और प्रशासनिक जांच करवाकर जनहित में इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बिल्हौर वासियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
    1
    बिल्हौर विधानसभा का न्यायिक क्षेत्राधिकार कानपुर देहात से कानपुर नगर लाने की मांग तेज, विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखा मुद्दा
बिल्हौर तहसील का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार भले ही कानपुर नगर के अंतर्गत आता है, लेकिन न्यायिक क्षेत्राधिकार आज भी कानपुर देहात के माती न्यायालय के अधीन है। इस दोहरी व्यवस्था के कारण आम जनमानस और अधिवक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आम जनता और स्थानीय अधिवक्ताओं की लंबे समय से मांग है कि अदालती मामलों की सुनवाई कानपुर नगर न्यायालय में ही सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके।
बताया जा रहा है कि बिल्हौर विधानसभा वासियों के लिए कानपुर देहात के माती मुख्यालय तक जाने के लिए कोई सीधा आवागमन का साधन भी उपलब्ध नहीं है, जिससे मुकदमों की पैरवी के लिए लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ता है।
इस गंभीर समस्या को क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। विधायक ने बताया कि कई सालों से बिल्हौर की जनता को इस मामले में सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिल रहा है।
विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि विधिक और प्रशासनिक जांच करवाकर जनहित में इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बिल्हौर वासियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
    user_BRAJESH TIWARI
    BRAJESH TIWARI
    3D printing service बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कन्नौज कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन का बड़ा प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई और खाद-बीज संकट को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना कन्नौज। बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और रबी सीजन की बुआई के समय खाद-बीज की भारी किल्लत के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे किसानों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
    1
    कन्नौज कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन का बड़ा प्रदर्शन: बढ़ती महंगाई और खाद-बीज संकट को लेकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना
कन्नौज।
बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि और रबी सीजन की बुआई के समय खाद-बीज की भारी किल्लत के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे किसानों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
    user_User2601
    User2601
    Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *धान काटने जा रही कंबाइन मशीन ब्रेकर पर उछलकर पलटी,बाल-बाल बचे चार लोग* ठठिया संवाददाता। ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब धान की कटाई करने जा रही कंबाइन मशीन एक ऊंचे ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। मशीन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के समय मशीन पर सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बरेली जनपद के भहेड़ी निवासी इमरान पुत्र साबिर कंबाइन मशीन लेकर ठठिया थाना क्षेत्र में धान की कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही मशीन ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर अरविंद मेडिकल स्टोर के पास बने ब्रेकर पर पहुंची, अचानक तेज झटका लगने से मशीन का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित मशीन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई और पलट गई। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। हादसे के दौरान मशीन पर सवार बरेली निवासी सलीम, हासिम और अमन समेत चार लोग मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को खरोंच तक नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही गश्त कर रही डायल 112 टीम के उपनिरीक्षक ऊदल सिंह और कांस्टेबल सचिन सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सड़क पर बने ऊंचे ब्रेकर को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि ब्रेकर काफी ऊंचा होने के कारण यहां आए दिन बाइक और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। दुकानदारों के मुताबिक, कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ब्रेकर की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराने की मांग की है।
    1
    *धान काटने जा रही कंबाइन मशीन ब्रेकर पर उछलकर पलटी,बाल-बाल बचे चार लोग*
ठठिया संवाददाता। ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब धान की कटाई करने जा रही कंबाइन मशीन एक ऊंचे ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। मशीन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के समय मशीन पर सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बरेली जनपद के भहेड़ी निवासी इमरान पुत्र साबिर कंबाइन मशीन लेकर ठठिया थाना क्षेत्र में धान की कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही मशीन ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर अरविंद मेडिकल स्टोर के पास बने ब्रेकर पर पहुंची, अचानक तेज झटका लगने से मशीन का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित मशीन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई और पलट गई। टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। हादसे के दौरान मशीन पर सवार बरेली निवासी सलीम, हासिम और अमन समेत चार लोग मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को खरोंच तक नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही गश्त कर रही डायल 112 टीम के उपनिरीक्षक ऊदल सिंह और कांस्टेबल सचिन सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सड़क पर बने ऊंचे ब्रेकर को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि ब्रेकर काफी ऊंचा होने के कारण यहां आए दिन बाइक और अन्य वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। दुकानदारों के मुताबिक, कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ब्रेकर की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने संबंधित विभाग से ब्रेकर को मानक के अनुरूप कराने की मांग की है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨 धनतेरस-दिवाली को लेकर ठाकुरगंज पुलिस अलर्ट, बालागंज में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग लखनऊ। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए ठाकुरगंज पुलिस सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बालागंज क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा और एसीपी चौक शुभम कुमार के निर्देशन में थाना ठाकुरगंज के इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज मनुज कुमार और कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर वाहन खड़े न करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकतरों व उचक्कों से सतर्क रहने की अपील की। त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨
धनतेरस-दिवाली को लेकर ठाकुरगंज पुलिस अलर्ट, बालागंज में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग
लखनऊ। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए ठाकुरगंज पुलिस सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बालागंज क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा और एसीपी चौक शुभम कुमार के निर्देशन में थाना ठाकुरगंज के इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज मनुज कुमार और कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर वाहन खड़े न करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकतरों व उचक्कों से सतर्क रहने की अपील की।
त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।
    user_Ajeet Kumar Verma
    Ajeet Kumar Verma
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज सदर से विधायक असीम अरुण कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। कन्नौज जिले के ऐतिहासिक कस्बा जलालाबाद में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध रामलीला मेले में उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कन्नौज सदर के विधायक असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। 125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा जलालाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह रामलीला व रावण दहन मेला अपनी अनूठी परंपरा के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहाँ दशहरे के ठीक एक हफ्ते बाद रावण दहन करने की लगभग 125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ता है।
    2
    उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और कन्नौज सदर से विधायक असीम अरुण
कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। कन्नौज जिले के ऐतिहासिक कस्बा जलालाबाद में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध रामलीला मेले में उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कन्नौज सदर के विधायक असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा
जलालाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह रामलीला व रावण दहन मेला अपनी अनूठी परंपरा के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहाँ दशहरे के ठीक एक हफ्ते बाद रावण दहन करने की लगभग 125 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ता है।
    user_रिपोर्टर भानु प्रताप सिंह
    रिपोर्टर भानु प्रताप सिंह
    Farmer तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • unnao hospital breking news
    1
    unnao hospital breking news
    user_India Ki Soch Buland News
    India Ki Soch Buland News
    Classified ads newspaper publisher उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.