logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी: मेरठ के CGHS आफिस में एडीशनल डायरेक्टर डॉ नताशा वर्मा को रिश्वत लेते हुए CBI ने गिरफ्तार किया है। डॉ नताशा ने अपने दफ्तर के स्टाफ तरूण से तबादले के बदले 50 हजार रूपये की घूस मांगी थी। इसके अलावा एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूवल के लिए 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी। CBI ने जाल बिछाकर कल शाम डॉ नताशा को रंगेहाथ पकड़ लिया। डॉ नताशा का ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल था। मेरठ के 16 निजी अस्पतालों से भी डॉ नताशा CGHS पैनल में रिन्युवल के लिए करोड़ों रूपये की डील कर रही थी. डॉ नताशा से पहले कुछ महीने पहले एक और अफसर को 5 लाख की घूस लेते CBI ने गिरफ्तार किया था।

21 hrs ago
user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

यूपी: मेरठ के CGHS आफिस में एडीशनल डायरेक्टर डॉ नताशा वर्मा को रिश्वत लेते हुए CBI ने गिरफ्तार किया है। डॉ नताशा ने अपने दफ्तर के स्टाफ तरूण से तबादले के बदले 50 हजार रूपये की घूस मांगी थी। इसके अलावा एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूवल के लिए 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी। CBI ने जाल बिछाकर कल शाम डॉ नताशा को रंगेहाथ पकड़ लिया। डॉ नताशा का ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल था। मेरठ के 16 निजी अस्पतालों से भी डॉ नताशा CGHS पैनल में रिन्युवल के लिए करोड़ों रूपये की डील कर रही थी. डॉ नताशा से पहले कुछ महीने पहले एक और अफसर को 5 लाख की घूस लेते CBI ने गिरफ्तार किया था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर अव्यवस्था साफ नजर आ रही है। मेजा ऊर्जा निगम की ओर से दो वर्ष पूर्व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगाया गया सोलर पंप तकनीकी खराबी के चलते लंबे समय से बंद पड़ा है। इसकी मरम्मत न होने से समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। वहीं धाम परिसर के पास लगा हैंडपंप भी गिरते जलस्तर के कारण पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ही नहीं, बल्कि गैर जनपदों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु अपने साथ पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ को बिना पानी के ही लौटना पड़ रहा है। मंदिर के महंत आचार्य बृज बिहारी दास ने बताया कि पहाड़ी महादेव के नाम से प्रसिद्ध यह सिद्धपीठ आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधा जैसी पेयजल व्यवस्था का अभाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेरस पर लगने वाले मेले के दौरान कई लोग यहां व्यवस्थाओं पर अधिकार जताते हैं, दुकानों से वसूली करते हैं और मंदिर में चढ़ने वाले दान पर भी नियंत्रण रखते हैं। लेकिन जब श्रद्धालुओं को पीने के पानी की सबसे अधिक जरूरत है, तब कोई भी जिम्मेदार आगे नहीं आता। महंत ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब सोलर पंप को दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अतिरिक्त हैंडपंप या टैंकर की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को राहत दी जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में आस्था के इस केंद्र पर आने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
    1
    मेजा, प्रयागराज। भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर अव्यवस्था साफ नजर आ रही है।
मेजा ऊर्जा निगम की ओर से दो वर्ष पूर्व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगाया गया सोलर पंप तकनीकी खराबी के चलते लंबे समय से बंद पड़ा है। इसकी मरम्मत न होने से समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। वहीं धाम परिसर के पास लगा हैंडपंप भी गिरते जलस्तर के कारण पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है।
प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ही नहीं, बल्कि गैर जनपदों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु अपने साथ पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ को बिना पानी के ही लौटना पड़ रहा है।
मंदिर के महंत आचार्य बृज बिहारी दास ने बताया कि पहाड़ी महादेव के नाम से प्रसिद्ध यह सिद्धपीठ आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधा जैसी पेयजल व्यवस्था का अभाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेरस पर लगने वाले मेले के दौरान कई लोग यहां व्यवस्थाओं पर अधिकार जताते हैं, दुकानों से वसूली करते हैं और मंदिर में चढ़ने वाले दान पर भी नियंत्रण रखते हैं। लेकिन जब श्रद्धालुओं को पीने के पानी की सबसे अधिक जरूरत है, तब कोई भी जिम्मेदार आगे नहीं आता।
महंत ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब सोलर पंप को दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अतिरिक्त हैंडपंप या टैंकर की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को राहत दी जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में आस्था के इस केंद्र पर आने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • डॉ नताशा ने अपने दफ्तर के स्टाफ तरूण से तबादले के बदले 50 हजार रूपये की घूस मांगी थी। इसके अलावा एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूवल के लिए 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी। CBI ने जाल बिछाकर कल शाम डॉ नताशा को रंगेहाथ पकड़ लिया। डॉ नताशा का ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल था। मेरठ के 16 निजी अस्पतालों से भी डॉ नताशा CGHS पैनल में रिन्युवल के लिए करोड़ों रूपये की डील कर रही थी. डॉ नताशा से पहले कुछ महीने पहले एक और अफसर को 5 लाख की घूस लेते CBI ने गिरफ्तार किया था।
    1
    डॉ नताशा ने अपने दफ्तर के स्टाफ तरूण से तबादले के बदले 50 हजार रूपये की घूस मांगी थी। इसके अलावा एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूवल के लिए 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी।
CBI ने जाल बिछाकर कल शाम डॉ नताशा को रंगेहाथ पकड़ लिया। डॉ नताशा का ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल था।
मेरठ के 16 निजी अस्पतालों से भी डॉ नताशा CGHS पैनल में रिन्युवल के लिए करोड़ों रूपये की डील कर रही थी. डॉ नताशा से पहले कुछ महीने पहले एक और अफसर को 5 लाख की घूस लेते CBI ने गिरफ्तार किया था।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मवैया गांव में ग्राम सभा की तालाब भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ गया है। आज शनिवार दोपहर पीड़ित अयोध्या प्रसाद का आरोप है कि विरोध करने पर उनके खिलाफ थाना कौंधियारा में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। न्याय की मांग में परिवार जल-सत्याग्रह कर रहा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
    1
    मवैया गांव में ग्राम सभा की तालाब भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ गया है। आज शनिवार दोपहर पीड़ित अयोध्या प्रसाद का आरोप है कि विरोध करने पर उनके खिलाफ थाना कौंधियारा में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। न्याय की मांग में परिवार जल-सत्याग्रह कर रहा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    2
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया और हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल संपत्ति कुर्क की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी, न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।कुर्क की गई संपत्ति नवाबगंज, बाराबंकी के पैसार स्थित सीमा नगर परिषद में गाटा संख्या 198 मिन0 पर स्थित एक आवासीय मकान है, जिसका क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर है। यह संपत्ति अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम पर दर्ज थी।न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग का आदेश दिया था,जिसके तहत इसे कुर्क किया गया।मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन, पुत्र मो. कलीम, निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, बाराबंकी, पिछले कई वर्षों से एक गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।इस अवैध कारोबार से उसने आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित किया। उसके आपराधिक कृत्यों से आम जनजीवन में संकट उत्पन्न हुआ और युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था।अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहा है।उसके खिलाफ थाना जैदपुर, बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
    1
    बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया और हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल संपत्ति कुर्क की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी, न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।कुर्क की गई संपत्ति नवाबगंज, बाराबंकी के पैसार स्थित सीमा नगर परिषद में गाटा संख्या 198 मिन0 पर स्थित एक आवासीय मकान है, जिसका क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर है। यह संपत्ति अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम पर दर्ज थी।न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग का आदेश दिया था,जिसके तहत इसे कुर्क किया गया।मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन, पुत्र मो. कलीम, निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, बाराबंकी, पिछले कई वर्षों से एक गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।इस अवैध कारोबार से उसने आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित किया। उसके आपराधिक कृत्यों से आम जनजीवन में संकट उत्पन्न हुआ और युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था।अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहा है।उसके खिलाफ थाना जैदपुर, बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
    user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सैदाबाद ब्लॉक में टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद की आशंका के बीच शनिवार करीब 1 बजे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए ब्लॉक परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर एसीपी हंडिया, थाना प्रभारी हंडिया व चौकी प्रभारी सैदाबाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। टेंडर खुलने के दौरान पूरी प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में संपन्न कराई गई।
    1
    सैदाबाद ब्लॉक में टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद की आशंका के बीच शनिवार करीब 1 बजे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए ब्लॉक परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर एसीपी हंडिया, थाना प्रभारी हंडिया व चौकी प्रभारी सैदाबाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। टेंडर खुलने के दौरान पूरी प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में संपन्न कराई गई।
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फाफामऊ में पानी टंकी पर चढ़ी एक लड़की लोगों के मना करने के बावजूद भी चढ़ती चली गई और उतारने की कोशिश करने पर भी नहीं उतर रही प्रयागराज: फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ी पल्लवी नामक युवती, मौके पर भारी भीड़ फाफामऊ के बसना नाला पुल के पास स्थित पानी की टंकी पर एक पल्लवी नामक युवती अचानक सबसे ऊपर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फाफामऊ की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है, जिससे स्थिति और संवेदनशील बनी हुई है। बताया जा रहा है की युवति पर धन उगाही और लोगों पर बलात्कार का केस लगाने का आरोप है। जिसमें वह किसी मकान के मालिक के खिलाफ लूट का FIR करना चाहती थी जांच में सही नहीं पाया गया जिस कारण FIR नहीं दर्ज की गई।FIR कराने के दबाव मे युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई है हालांकि पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि भीड़ न लगाएं और सहयोग बनाए रखें, ताकि युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
    1
    फाफामऊ में पानी टंकी पर चढ़ी एक लड़की लोगों के मना करने के बावजूद भी चढ़ती चली गई और उतारने की कोशिश करने पर भी नहीं उतर रही प्रयागराज: फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ी पल्लवी नामक युवती, मौके पर भारी भीड़
फाफामऊ के बसना नाला पुल के पास स्थित पानी की टंकी पर एक पल्लवी नामक युवती अचानक सबसे ऊपर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना फाफामऊ की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है, जिससे स्थिति और संवेदनशील बनी हुई है। बताया जा रहा है की युवति पर धन उगाही और लोगों पर बलात्कार का केस लगाने का आरोप है। जिसमें वह किसी मकान के मालिक के खिलाफ लूट का FIR करना चाहती थी जांच में सही नहीं पाया गया जिस कारण FIR नहीं दर्ज की गई।FIR कराने के दबाव मे युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई है हालांकि
पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि भीड़ न लगाएं और सहयोग बनाए रखें, ताकि युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज: फाफामऊ के बसना नाला पुल के पास स्थित पानी की टंकी पर एक अज्ञात युवती अचानक सबसे ऊपर चढ़ गई, घटना की जानकारी मिलते ही थाना फाफामऊ की पुलिस टीम मौके पर।
    1
    प्रयागराज: फाफामऊ के बसना नाला पुल के पास स्थित पानी की टंकी पर एक अज्ञात युवती अचानक सबसे ऊपर चढ़ गई, घटना की जानकारी मिलते ही थाना फाफामऊ की पुलिस टीम मौके पर।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में नवागत एसडीएम अविनाश सिंह यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल 333 शिकायतें आईं, जिनमें सबसे ज्यादा 204 मामले राजस्व के रहे। मौके पर 7 मामलों का निस्तारण किया गया,समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।शनिवार 02 बजे दी गई जानकारी
    1
    फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में नवागत एसडीएम अविनाश सिंह यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल 333 शिकायतें आईं, जिनमें सबसे ज्यादा 204 मामले राजस्व के रहे। मौके पर 7 मामलों का निस्तारण किया गया,समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।शनिवार 02 बजे दी गई जानकारी
    user_Pramod yadav
    Pramod yadav
    पत्रकार दैनिक भास्कर हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.