Shuru
Apke Nagar Ki App…
किस प्रकार से यह टोटो गाड़ी को उठाया जा सकता है यह गाड़ी बहुत बुरी तरह से फंस चुकी है
Puran Chandra Mandal
किस प्रकार से यह टोटो गाड़ी को उठाया जा सकता है यह गाड़ी बहुत बुरी तरह से फंस चुकी है
More news from झारखंड and nearby areas
- करों:चोरों का आतंक: धर्मपुर व तेलियाडीह से गाय और बैल चोरी, ग्रामीणों1
- देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत ग्राम ढीबा में श्री श्री 108 मां काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने पड़ुवा नदी से जल भरकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा डीजे और पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों के साथ यात्रा मां काली मंदिर प्रांगण तक पहुंची। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। रास्ते में पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में वासुदेव मंडल अपनी पत्नी गायत्री कुमारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे-पीछे कन्याओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार के साथ भव्य कलश यात्रा आगे बढ़ती रही। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भक्ति जागरण का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। रविवार की रात प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं सोमवार को अनु दुबे और सावंत लाख भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को किशोर बाबा और सुरभि सिंह द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर पूजा समिति द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा पूर्व निर्धारित थी। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।1
- पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इशाकपुर नया टोला में शनिवार देर शाम लोन की किस्त वसूली करने गए आर.बी.एल. कंपनी के तीन कर्मचारियों को कुछ महिलाओं ने अपने घर में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर तीनों कर्मचारियों को मुक्त कराया। यह घटना लोन की किस्त जमा करने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। आर.बी.एल. कंपनी के ये कर्मचारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए गए ऋण की वसूली के लिए गांव-गांव जाते हैं। शनिवार देर शाम वे इशाकपुर नया टोला में महिला समूह के सदस्यों से किस्त की राशि जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान, मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने कर्मचारियों को बताया कि उनकी कंपनी के कुछ लोग पिछले कई महीनों से किस्त का पैसा लेकर जा चुके हैं। कर्मचारियों ने जवाब दिया कि उनकी किस्त की राशि कंपनी में जमा नहीं हुई है। इस बात पर महिलाओं और कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते महिलाएं उग्र हो गईं और उन्होंने तीनों कर्मचारियों को एक घर में बंधक बना लिया। इस बीच, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। देर रात आसपास के गांवों में 'बच्चा चोर' की अफवाह भी फैल गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर सबसे पहले तीनों कर्मचारियों को बंधन से मुक्त कराया। पुलिस ने महिलाओं को सलाह दी कि वे कंपनी के पाकुड़ स्थित कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और मामले को सुलझाएं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कई किस्तों का भुगतान कंपनी के एजेंटों को किया था, लेकिन एजेंटों ने वह राशि कंपनी में जमा नहीं की, जिसके कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ। महिलाओं ने कंपनी से इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की। पुलिस की सूझबूझ से यह पूरा मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया।1
- Post by Lal Mohammad1
- बिहार बांका से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। शहर में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ रहा है और सामान्य रूप से गैस की उपलब्धता हो रही है। जानकारी के अनुसार, बांका शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है, जिससे लोगों को राहत मिली है। गैस की आपूर्ति सुचारू रहने से खासकर घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल गैस की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और बिना भीड़-भाड़ के आसानी से सिलेंडर मिल जा रहा है। इससे लोगों में संतोष का माहौल है। लोकेशन: बांका संवाददाता: बिकाश शर्मा1
- Post by N.k.choudhary1
- Post by Objectionnews1
- संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार जामताड़ा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नारायणपुर की 11वीं कक्षा की छात्रा छामोली टुडू (पिता–वीर टुडू, निवासी–ग्राम कुमार पहाड़ी) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन और वार्डन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शनिवार देर शाम नारायणपुर थाना के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। परिजनों के अनुसार शनिवार को छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने में काफी देर कर दी गई। आरोप है कि छात्रा का भाई सुबह करीब 11 बजे विद्यालय पहुंचा था, लेकिन उसे मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया और बहन से मिलने नहीं दिया गया। करीब दो घंटे बाद जब वह फिर विद्यालय पहुंचा, तब तक वार्डन और प्रबंधन द्वारा छात्रा को निजी वाहन से नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में करीब आधे घंटे इलाज के बाद छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि नारायणपुर थाना पहुंच गए और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मंत्री इरफान अंसारी रविवार को नारायणपुर थाना पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल दोषी वार्डन पारुल मांझी तथा अन्य संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराने को कहा। मंत्री ने निर्देश दिया कि छात्रा का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा और उसकी रिपोर्ट जांच कमेटी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस घटना को लेकर परिजनों को कुछ संदेह है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों को आर्थिक सहायता, आवास और पेंशन देने की घोषणा की। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के भाई को विभाग में रोजगार उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेमबेम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी क्यूम अंसारी, थाना प्रभारी मुराद हसन, बीडीओ सह अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।2
- विश्व में एलपीजी गैस की किल्लत एवं जमा करो पर नकेल कसने को लेकर कवायरल वीडियो में कांटेक्ट नंबर जानिए और लोगों तक पहुंचे को लेकर2