Shuru
Apke Nagar Ki App…
करों धर्मपुर व तेलियाडीह से गाय-बैल चोरी, कार्रवाई की मांग करों:चोरों का आतंक: धर्मपुर व तेलियाडीह से गाय और बैल चोरी, ग्रामीणों
Tahalka आवाज़
करों धर्मपुर व तेलियाडीह से गाय-बैल चोरी, कार्रवाई की मांग करों:चोरों का आतंक: धर्मपुर व तेलियाडीह से गाय और बैल चोरी, ग्रामीणों
More news from Jamtara and nearby areas
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- संवाददाता | जामताड़ा गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार का एक और खतरनाक मामला सामने आया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपाचे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या MH 40 BL 0026 गोविंदपुर–साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान पबिया के पास उसने सामने से आ रहे अपाचे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक का नंबर JH 15 3247 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और चालक सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए घायल को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया। बाद में घायल युवक की पहचान सहदेव सोरेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल पंचायत के तालबेड़िया गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार सहदेव सोरेन अपने रिश्तेदार के घर बांसपहाड़ी गांव जा रहे थे, तभी पबिया के समीप यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर गति नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल घायल सहदेव सोरेन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद नारायणपुर थाना की पुलिस ने ट्रेलर और मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले गई।4
- मधुपुर ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या बोले देवघर डीसी1
- Post by Objectionnews1
- Post by Anita Suraj2
- Post by P.M Mishra PM mish1
- Post by Objectionnews1
- Post by Anita Suraj2
- Post by जनता न्यूज़ 241