logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिदुपुर बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा – टावर पर चढ़ा प्रेमी युवक, हाथ में हथियार लेकर प्रेमिका के पिता को दी चुनौती। बिदुपुर बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा – टावर पर चढ़ा प्रेमी युवक, हाथ में हथियार लेकर प्रेमिका के पिता को दी चुनौती। #Bidupur #BidupurBazaar #StationRoad #HighVoltageDrama #LoverDrama #BiharNews #BreakingNews #PoliceOnSpot #TowerDrama #ViralNews

1 hr ago
user_Mohan Kumar
Mohan Kumar
महनार, वैशाली, बिहार•
1 hr ago

बिदुपुर बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा – टावर पर चढ़ा प्रेमी युवक, हाथ में हथियार लेकर प्रेमिका के पिता को दी चुनौती। बिदुपुर बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा – टावर पर चढ़ा प्रेमी युवक, हाथ में हथियार लेकर प्रेमिका के पिता को दी चुनौती। #Bidupur #BidupurBazaar #StationRoad #HighVoltageDrama #LoverDrama #BiharNews #BreakingNews #PoliceOnSpot #TowerDrama #ViralNews

More news from बिहार and nearby areas
  • दुबाहा पंचायत नल जल 1साल से पानी नहीं आ रहा है वॅड नंबर 9 और8 का ये हल ये
    1
    दुबाहा पंचायत नल जल 1साल से पानी नहीं आ रहा है वॅड नंबर 9 और8 का ये हल ये
    user_ADITYA KUMAR AK12
    ADITYA KUMAR AK12
    मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • पटना / बख्तियारपुर के बलरामपुर स्थित गंगा के पावन तट सीढ़ी घाट पर रविवार की संध्या 4 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल वृक्ष पूजन, गंगा पूजन तथा भारत माता और गौ माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के प्रथम वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री दिनेश यादव ने समाज में एकता और समरसता पर जोर देते हुए कहा, “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।” वहीं जिला प्रचारक मनोहर लाल ने कहा कि धर्म से बड़ी कोई जाति नहीं होती और समाज में एकता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। इसके बाद अयोध्या से पधारे संत पंकज जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के महत्व को रेखांकित किया। वहीं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बाढ़ जिला के अध्यक्ष एवं जलगोविंद मठ के महंत गजेंद्र दास जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाढ़ जिला के संघ चालक डॉ. अंजेश कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे “पंच परिवर्तन” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने स्वदेशी भाषा, भोजन, भजन, भ्रमण और वेशभूषा अपनाने, नागरिक कर्तव्यों के पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति परिवर्तन से ही समाज परिवर्तन संभव है और समरस समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम की एक विशेष पहल के तहत नगर परिषद की महिला सफाई कर्मियों को संत समाज द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। संतों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्म से महान बनता है और प्रत्येक श्रमिक सम्मान का अधिकारी है। कार्यक्रम में रवाईच ठाकुरबाड़ी के महंत संत मणि बाबा एवं दीना बाबा सहित कई संतों का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्या विनोद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर सचिव परमात्मा बाबू, कोषाध्यक्ष संजय यादवेंदु, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक उमेश प्रसाद, जिला सेवा प्रमुख संजीत, खंड कार्यवाह सत्यजीत कुमार, खंड संचालक प्रो. सुरेश द्विवेदी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमाकांत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग दो हजार की संख्या में माताओं और बहनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
    1
    पटना / बख्तियारपुर के बलरामपुर स्थित गंगा के पावन तट सीढ़ी घाट पर रविवार की संध्या 4 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल वृक्ष पूजन, गंगा पूजन तथा भारत माता और गौ माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के प्रथम वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री दिनेश यादव ने समाज में एकता और समरसता पर जोर देते हुए कहा, “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।” वहीं जिला प्रचारक मनोहर लाल ने कहा कि धर्म से बड़ी कोई जाति नहीं होती और समाज में एकता बनाए रखना समय की आवश्यकता है।
इसके बाद अयोध्या से पधारे संत पंकज जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के महत्व को रेखांकित किया। वहीं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बाढ़ जिला के अध्यक्ष एवं जलगोविंद मठ के महंत गजेंद्र दास जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाढ़ जिला के संघ चालक डॉ. अंजेश कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे “पंच परिवर्तन” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने स्वदेशी भाषा, भोजन, भजन, भ्रमण और वेशभूषा अपनाने, नागरिक कर्तव्यों के पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति परिवर्तन से ही समाज परिवर्तन संभव है और समरस समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।
कार्यक्रम की एक विशेष पहल के तहत नगर परिषद की महिला सफाई कर्मियों को संत समाज द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। संतों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्म से महान बनता है और प्रत्येक श्रमिक सम्मान का अधिकारी है।
कार्यक्रम में रवाईच ठाकुरबाड़ी के महंत संत मणि बाबा एवं दीना बाबा सहित कई संतों का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्या विनोद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार ने किया।
इस अवसर पर सचिव परमात्मा बाबू, कोषाध्यक्ष संजय यादवेंदु, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक उमेश प्रसाद, जिला सेवा प्रमुख संजीत, खंड कार्यवाह सत्यजीत कुमार, खंड संचालक प्रो. सुरेश द्विवेदी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमाकांत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग दो हजार की संख्या में माताओं और बहनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • फतुहा में नशे के खिलाफ नदी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 40 छोटी डिब्बियों में कुल 15 दशमलव 66 ग्राम स्मैक, 111 पीस यानी लगभग 2 दशमलव 10 किलोग्राम भांग के पुड़िया और 2630 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले में ग्राम जेठूली से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेन्द्र कुमार और शाहबाज कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    फतुहा में नशे के खिलाफ नदी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 40 छोटी डिब्बियों में कुल 15 दशमलव 66 ग्राम स्मैक,
111 पीस यानी लगभग 2 दशमलव 10 किलोग्राम भांग के पुड़िया
और 2630 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
इस मामले में ग्राम जेठूली से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेन्द्र कुमार और शाहबाज कुमार के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है
और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • वैशाली के लालगंज में आए विदेशी पर्यटक आम के बगीचे में डेरा डाला उठाया लुफ्त
    1
    वैशाली के लालगंज में आए विदेशी पर्यटक आम के बगीचे में डेरा डाला उठाया लुफ्त
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter Raja Pakar, Vaishali•
    4 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • रमज़ान के पाक महीने में आयोजित दावत-ए-इफ्तार का कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत संदेश लेकर आया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्र और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों का दिल से स्वागत और इस्तकबाल किया। उन्होंने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से यह पावन अवसर और भी खास और यादगार बन गया है। दावत-ए-इफ्तार के इस मुबारक मौके पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की। आयोजकों ने अल्लाह से प्रार्थना की कि सभी पर अपनी रहमत बनाए रखें और समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव हमेशा कायम रहे। #IftarParty #DawatEIftar #Ramzan #Brotherhood #CommunalHarmony #PeaceAndUnity #Ramadan2026 #SocialHarmony #IftarGathering #RamadanSpirit
    1
    रमज़ान के पाक महीने में आयोजित दावत-ए-इफ्तार का कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत संदेश लेकर आया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्र और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
आयोजकों ने सभी अतिथियों का दिल से स्वागत और इस्तकबाल किया। उन्होंने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से यह पावन अवसर और भी खास और यादगार बन गया है। दावत-ए-इफ्तार के इस मुबारक मौके पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की। आयोजकों ने अल्लाह से प्रार्थना की कि सभी पर अपनी रहमत बनाए रखें और समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव हमेशा कायम रहे।
#IftarParty
#DawatEIftar
#Ramzan
#Brotherhood
#CommunalHarmony
#PeaceAndUnity
#Ramadan2026
#SocialHarmony
#IftarGathering
#RamadanSpirit
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    14 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो अपराधियों के साथ एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड के फरार दो आरोपी अपने घर पर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाही टोला गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों रितेंद्र कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए 25 हजार रुपये में से 23,500 रुपये नकद तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने एक अन्य कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ ब्रिटानिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। गवासा शेखपुरा गांव निवासी राकेश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो अपराधियों के साथ एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड के फरार दो आरोपी अपने घर पर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाही टोला गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों रितेंद्र कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए 25 हजार रुपये में से 23,500 रुपये नकद तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
वहीं पुलिस ने एक अन्य कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ ब्रिटानिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। गवासा शेखपुरा गांव निवासी राकेश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार राकेश कुमार के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
इस संबंध में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • खबर बिहार की राजधानी पटना से सटे कच्चीदरगाह में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कच्ची दरगाह की है, जो नदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाकर सड़क पर यातायात को सुचारू कराया। घायल युवक की पहचान जेठुली निवासी अखिलेश राय के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए सबलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) रेफर कर दिया।
    1
    खबर बिहार की राजधानी पटना से सटे कच्चीदरगाह में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कच्ची दरगाह की है, जो नदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाकर सड़क पर यातायात को सुचारू कराया।
घायल युवक की पहचान जेठुली निवासी अखिलेश राय के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए सबलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) रेफर कर दिया।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.