logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना के बाढ़ में खाकी का खौफ: दरगाही टोला में आधी रात छापेमारी, लूट कांड के दो आरोपियों के साथ कुख्यात राकेश दबोचा गया। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो अपराधियों के साथ एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड के फरार दो आरोपी अपने घर पर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाही टोला गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों रितेंद्र कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए 25 हजार रुपये में से 23,500 रुपये नकद तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने एक अन्य कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ ब्रिटानिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। गवासा शेखपुरा गांव निवासी राकेश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

2 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
2 hrs ago

पटना के बाढ़ में खाकी का खौफ: दरगाही टोला में आधी रात छापेमारी, लूट कांड के दो आरोपियों के साथ कुख्यात राकेश दबोचा गया। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो अपराधियों के साथ एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड के फरार दो आरोपी अपने घर पर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाही टोला गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों रितेंद्र कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए 25 हजार रुपये में से 23,500 रुपये नकद तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने एक अन्य कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ ब्रिटानिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। गवासा शेखपुरा गांव निवासी राकेश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो अपराधियों के साथ एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड के फरार दो आरोपी अपने घर पर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाही टोला गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों रितेंद्र कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए 25 हजार रुपये में से 23,500 रुपये नकद तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने एक अन्य कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ ब्रिटानिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। गवासा शेखपुरा गांव निवासी राकेश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो अपराधियों के साथ एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड के फरार दो आरोपी अपने घर पर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाही टोला गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों रितेंद्र कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए 25 हजार रुपये में से 23,500 रुपये नकद तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
वहीं पुलिस ने एक अन्य कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ ब्रिटानिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। गवासा शेखपुरा गांव निवासी राकेश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार राकेश कुमार के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
इस संबंध में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    26 min ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानाथ धाम गंगा दियारा इलाके में अवैध नाव संचालन धड़ल्ले से जारी है। दियारा क्षेत्र में आने-जाने के लिए बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ओवरलोड नावें चलाई जा रही हैं। नावों में न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था है और न ही यात्रियों की संख्या को लेकर कोई नियम का पालन किया जा रहा है। ऐसे में हर दिन सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही दियारा जा रहे लोगों से भरी एक नाव के दौरान एक 20 वर्षीय युवती गंगा में डूब गई थी, जबकि तीन अन्य लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध नावें अब भी बेखौफ होकर ओवरलोड चलाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानाथ धाम गंगा दियारा इलाके में अवैध नाव संचालन धड़ल्ले से जारी है। दियारा क्षेत्र में आने-जाने के लिए बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ओवरलोड नावें चलाई जा रही हैं।
नावों में न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था है और न ही यात्रियों की संख्या को लेकर कोई नियम का पालन किया जा रहा है। ऐसे में हर दिन सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही दियारा जा रहे लोगों से भरी एक नाव के दौरान एक 20 वर्षीय युवती गंगा में डूब गई थी, जबकि तीन अन्य लोगों को किसी तरह बचा लिया गया।
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध नावें अब भी बेखौफ होकर ओवरलोड चलाई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार के Vaishali district के राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव में देर रात भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते चार घरों और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, जरूरी कागजात और मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी, बालू, चापाकल और मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। #Vaishali #Raghopur #FireIncident #Agnikand #ShortCircuit #BiharNews #BreakingNews #FireBrigade #VillageNews
    1
    बिहार के Vaishali district के राघोपुर प्रखंड के परोहा गांव में देर रात भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते चार घरों और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, जरूरी कागजात और मोबाइल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी, बालू, चापाकल और मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
#Vaishali
#Raghopur
#FireIncident
#Agnikand
#ShortCircuit
#BiharNews
#BreakingNews
#FireBrigade
#VillageNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • एंकर, नालंदा जिले के हिलसा शहर में स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम का प्रांगण उस समय राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। दरअसल, नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा शहर स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गान और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि हम सभी भारत माता के वंशज और सच्चे सपूत हैं, और देश की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने को भी सदैव तैयार हैं। सम्मेलन के मुख्य वक्ता निखिल रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक शक्ति और एकता ही विश्व को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज पूरे विश्व में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
    1
    एंकर, नालंदा जिले के हिलसा शहर में स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम का प्रांगण उस समय राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
दरअसल, नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा शहर स्थित बाबा अभयनाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गान और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि हम सभी भारत माता के वंशज और सच्चे सपूत हैं, और देश की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने को भी सदैव तैयार हैं।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता निखिल रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक शक्ति और एकता ही विश्व को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज पूरे विश्व में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है।
इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Bidupur, Vaishali•
    1 hr ago
  • पटना/ बख्तियारपुर : सोशल मीडिया पर अफवाह और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। नए आदेश के तहत, अब DIG स्तर के अधिकारी सीधे सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर विवादित कंटेंट हटाने का आदेश दे सकेंगे। यह कार्रवाई IT एक्ट की धारा 79(3)(b) और इंटरमीडियरी गाइडलाइंस 2021 के तहत की जाएगी। ​अगर कोई प्लेटफॉर्म निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं करता, तो उसे मिला 'सेफ हार्बर' का अधिकार खत्म हो जाएगा, जिससे कंपनी पर सीधे कानूनी केस दर्ज हो सकेगा। राज्य स्तर पर इसकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत व्यवस्था बनाई गई है, जबकि जिला स्तर पर DM और SP पल-पल की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सरकार का लक्ष्य डिजिटल माध्यमों से फैलने वाले सांप्रदायिक उन्माद को रोकना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कुछ भी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें, वरना जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
    1
    पटना/ बख्तियारपुर : सोशल मीडिया पर अफवाह और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। नए आदेश के तहत, अब DIG स्तर के अधिकारी सीधे सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर विवादित कंटेंट हटाने का आदेश दे सकेंगे। यह कार्रवाई IT एक्ट की धारा 79(3)(b) और इंटरमीडियरी गाइडलाइंस 2021 के तहत की जाएगी।
​अगर कोई प्लेटफॉर्म निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं करता, तो उसे मिला 'सेफ हार्बर' का अधिकार खत्म हो जाएगा, जिससे कंपनी पर सीधे कानूनी केस दर्ज हो सकेगा। राज्य स्तर पर इसकी निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत व्यवस्था बनाई गई है, जबकि जिला स्तर पर DM और SP पल-पल की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सरकार का लक्ष्य डिजिटल माध्यमों से फैलने वाले सांप्रदायिक उन्माद को रोकना है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि कुछ भी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें, वरना जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.