Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sohan Lal Rathor
- Sohan Lal Rathorबैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेशजय श्री राम2 hrs ago
- Sohan Lal Rathorबैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेशजय श्री राम2 hrs ago
More news from Betul and nearby areas
- भैंसदेही में बाइक दुर्घटना में मौत के बाद सरकारी अस्पताल में हुआ बड़ा हंगामा1
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भैंसदेही में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म हुआ।2
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।1
- सिवनी मालवा के एक घर में हुई सनसनीखेज लूटपाट और मारपीट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे ₹7000 नकद व जेवर बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में एक आदतन अपराधी है और फरार तीसरे बदमाश की तलाश जारी है।1
- घर में घुसकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार सिवनी मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट का माल और हथियार बरामद नर्मदापुरम। सिवनी मालवा पुलिस ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवर और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को फरियादी रामभरोस जाट निवासी वार्ड क्रमांक 7 शिवपुर रोड सिवनी मालवा ने थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मई की रात करीब 9:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से डराया और घर में रखे लगभग 10 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी एवं बेंटेक्स के आभूषण लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिवनी मालवा पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों की जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्ध आशीष कटारे और अनिल बाथम उर्फ लुक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा, लूट की नकदी, चांदी के जेवर, बेंटेक्स के आभूषण और सोने की अंगूठी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी अनिल बाथम निवासी सिवनी मालवा के भी वारदात में शामिल होने की जानकारी दी, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष कटारे पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनिल बाथम उर्फ लुक्का के खिलाफ भी पूर्व में अपराध दर्ज होना पाया गया है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारस्कर सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में चीचली की नहर पुलिया के पास एक पल्सर मोटरसाइकिल ने लापरवाही से पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मुलताई के साईंखेड़ा गांव में दोपहर को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग ने पास खड़ी एक स्कॉर्पियो कार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़े नुकसान को रोका।3
- मध्य प्रदेश के बनखेड़ी में ₹3 लाख से ज़्यादा की साइबर ठगी करने वाले दो जालसाज़ों को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने APK फाइल भेजकर ई-सिम तैयार की और पीड़ित के बैंक खाते से रकम निकाल ली थी। बनखेड़ी पुलिस की टीम ने उनके पास से मोबाइल, पासबुक और एटीएम कार्ड ज़ब्त किए हैं, उनसे पूछताछ जारी है।1
- नर्मदापुरम के सोहागपुर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी प्रहलाद कुशवाहा ने अपनी दिवंगत पत्नी दुर्गाबाई कुशवाहा की स्मृति में एक नेक कार्य किया। उन्होंने 'गंगाजली पूजन' के उपरांत राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस कार्य में उनके पुत्र और दामाद ने भी सहयोग दिया।1