Shuru
Apke Nagar Ki App…
Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
Raj Talkies Raipur
Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- पति ने पत्नी का सर काटा। कोरबा में परतो ने अपनी पत्नी का सर काट दिया और उसे लेकर घूमता पाया गया जब लोगों ने पूछा तो उसनेबताया की उसके मालिक के साथ और आती के साथ उसकी कहासुनी हुई जिसकी वजह से उसने यह कृत्य किया।1
- Reporter :-Pradeep Singh Rajput...... दिन भारत पति पत्नी का झगड़ा चलता रहा और रात मे पति को मौत के घाट उतार दिया....1
- गरियाबदं पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार l गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 23.04.2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के रतन राम सोरी के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के नियत से अपने घर आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। मुखबीर के द्वारा बताये गये। घटना स्थल में पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रतन राम सोरी के घर आंगन से अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। इसी क्रम में पुन: थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के सुबेलाल सोरी अपने घर बाड़ी में अवैध धन अर्जित करने के नियत से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर रेड कार्यवाही कर तलाशी लेने पर आरोपी सुबेलाल सोरी के घर बाड़ी में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनो प्रकरण में आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दो प्रकरण में आरोपी 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद एवं आरोपी 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद को समक्ष गवाहन के पृथक-पृथक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद। 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद। जप्त सामग्री - क्रमश :- 10 लीटर एवं 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये।1
- Post by Jyoti Public News1
- ★ देवरी की घेराबंदी में बड़ा खुलासा: समाधान सेल की सूचना पर शराब तस्करी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, वाहन भी जब्त ★ Major Breakthrough in Deori: Liquor Smuggler Caught Red-Handed After Tip-Off, Vehicle Seized by Police ★ देवरी म घेराबंदी ले धराय गीस शराब बेचइया, सूचना मिलतेच पुलिस के बड़े कार्रवाई, गाड़ी घलो जब्त बलौदाबाजार | ज्योति पब्लिक न्यूज़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। "समाधान सेल" में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम देवरी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जाए जा रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिलेभर में आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए "समाधान सेल" योजना संचालित की जा रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए दे सकते हैं। यही व्यवस्था अब अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हो रही है। पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को समाधान सेल में सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से क्षेत्र में पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की टीम सक्रिय हुई और ग्राम देवरी में रणनीतिक घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹5000 बताई गई है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG22X 5799 भी जब्त कर लिया गया। आरोपी की पहचान पारस मारकण्डेय (22 वर्ष) निवासी दशरमा रोड, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की नजर तेज हो चुकी है और समाधान सेल अब जनता तथा पुलिस के बीच भरोसेमंद सेतु बनकर उभर रहा है। रिपोर्टर: आशीष शुक्ला मोबाइल: 9575808080 Editor and Chief Media: Jyoti Public News 📢 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है रिएक्ट करें 👍 – ⭐ – 🙏 – 😮1
- मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता साबित करते हुए “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 13.50 लाख रुपये है, उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग तकनीक की मदद से इन मोबाइलों को विभिन्न जिलों और राज्यों से रिकवर किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह पहल जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। #Mungeli #PoliceNews #MobileRecovery #CyberCrime #CEIRPortal #Chhattisgarh #GoodNews #PoliceAction #TechNews1
- Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur1
- सरगुजा में पटवारी की पिटाई भाजपा नेता के द्वारा।।।।।।।1
- ★ 24 घंटे का अल्टीमेटम: संदिग्ध मौत मामले में बेटी ने कलेक्टर को सौंपा अंतिम आवेदन, उच्च स्तरीय जांच और बाहरी टीम से पोस्टमार्टम की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह चेतावनी, प्रशासन में मचा हड़कंप, पलारी से उठी न्याय की तेज आवाज, जिलेभर में चर्चा, परिवार बोला अब इंतजार नहीं ★ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मृतक परिवार ने न्याय की मांग तेज कर दी है। पलारी निवासी मानसी टंडन ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अंतिम आवेदन सौंपा और पिता आनंद प्रकाश टंडन की मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार आनंद प्रकाश टंडन की मृत्यु 9 अप्रैल 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिवार को आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। इस मामले में परिजन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। मानसी टंडन ने आवेदन में बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल को थाना पलारी, 21 अप्रैल को डीएसपी कार्यालय और 22 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत तथा संबंधित दस्तावेज जमा किए थे। इसके बावजूद जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। परिवार ने चिंता जताई है कि समय बीतने के साथ वैज्ञानिक साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं, जिससे सच्चाई सामने आने में कठिनाई होगी। इसी कारण उन्होंने तत्काल पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि स्थानीय प्रभाव से बचने के लिए पोस्टमार्टम पलारी ब्लॉक से बाहर की स्वतंत्र मेडिकल टीम द्वारा कराया जाए। जिला अस्पताल या अन्य ब्लॉक के डॉक्टरों की टीम गठित करने की मांग की गई है। मानसी टंडन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अप्रैल 2026 को वे अपने भाई-बहनों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। मामले के सामने आने के बाद जिलेभर में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। रिपोर्ट: आशीष शुक्ला प्रमुख संवाददाता ज्योति पब्लिक न्यूज़ 📢 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है रिएक्ट करें 👍 ⭐ 🙏 😮 💬1