Shuru
Apke Nagar Ki App…
।নির্বাচন সম্পর্কে মন্তব্য ঝালদা শহর তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি সোমনাথ কর্মকারের
Bharat
।নির্বাচন সম্পর্কে মন্তব্য ঝালদা শহর তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি সোমনাথ কর্মকারের
More news from दिल्ली and nearby areas
- Post by Jitender Thakur1
- रिश्वत के सहारे चल रहीं डबल देकर बसें? सरकारी सिस्टम पर उठे सवाल! . #हरदोई। जिले में डबल डेकर बसों के कथित अवैध संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। जानकारी के अनुसार हर दिन करीब 70 से 80 बसें विभिन्न स्थानों से दिल्ली के लिए संचालित हो रही हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि संबंधित थाना-चौकियों और एआरटीओ स्तर पर मिलीभगत के चलते यह संचालन जारी है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से विवाद का एक वीडियो टड़ियावा थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड स्थित बांधा पुलिया का है, जिसमें बस संचालन को लेकर हंगामा होता दिख रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पूर्व भी डबल देकर बस संचालको के आम लोगों से अभद्रता के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस प्रशासन को मोटी गड्डी देने की बातें स्वीकार की गईं।यह परिवहन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- बदायू म एक अज्ञात वाहन का टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ बैठा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना अलापुर और हजरतपुर थाना सीमा पर स्थित कोडा जयकरन गांव के पास हुई। अलापुर थाना क्षेत्र के दियौरारा गांव निवासी महिपाल (50 वर्ष) पुत्र मीहलाल अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक कोडा जयकरन गांव के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर के बाद महिपाल और उनके साथी दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ चल रहे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।अस्पताल कर्मचारियों ने महिपाल के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by Bharat1
- Post by সেন্টু সরকার1
- राजधानी दिल्ली में गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हालात ऐसे हो गए हैं कि अब यह समस्या लोगों के गुस्से में बदलती नजर आ रही है. दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पानी की कमी को लेकर रविवार को स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कैलाश विहार इलाके के लोगों ने पानी की लगातार हो रही कमी पर नाराजगी जताते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक से डेढ़ साल से वे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला. गुस्साए लोगों ने रोहिणी सेक्टर 20 और अमन विहार के बीच मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. सड़क जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं.1
- एक शख्स ने 10 मिनट में हेलमेट चालान से बचते हुए Blinkit ऐप से तुरंत हेलमेट मंगाकर पहन लिया। यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी।1
- इटावा-बरेली हाईवे पर डीसीएम-टेंपो की आमने-सामने टक्कर:जमापुर के पास कई घायल, दो की हालत गंभीर है! राजेपुर(फर्रुखाबाद), फर्रुखाबाद2 घंटे पहले व्यूरो चीफ नितीश कुमार द्विवेदी इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर समृद्धि गोल्ड के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार यात्री पांचाल घाट से हुल्लापुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने जमापुर समृद्धि गोल्ड के पास टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर राजेपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच शुरू कर दी है।1