12 घंटे में गुमशुदा किशोर को पुलिस ने सकुशल किया बरामद मुंगराबादशाहपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस जौनपुर: मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा 15 वर्षीय किशोर को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी लौट आई, वहीं क्षेत्र में पुलिस टीम की सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार राय मय हमराह पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित गुमशुदगी के मामले में किशोर को 12 घंटे के भीतर खोज निकाला। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाश और पूछताछ कर बालक को सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद किशोर को थाना मुंगराबादशाहपुर लाया गया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है और ऐसे मामलों में पुलिस लगातार सक्रियता से कार्य कर रही है। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार राय तथा आरक्षी नीरज यादव की विशेष भूमिका रही।

- उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित जीवक अस्पताल में दिनदहाड़े एक महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है।1
- जौनपुर के मीरगंज में श्रीमद देवी भागवत कथा के दौरान श्रीराम और माता सीता के वनगमन का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक पं. डॉ. रितुराज कात्यायन ने इसे कर्तव्य और त्याग की पराकाष्ठा बताया, जिसे सुनकर भक्तों की आंखें नम हो गईं।6
- जौनपुर में सोशल मीडिया पर सुबह की शुभकामनाएँ और भक्ति संदेश साझा किए जा रहे हैं। यह संदेश 'राम राम', 'राधे राधे' और 'हर हर महादेव' जैसे पवित्र नारों से भरा है, जो सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।1
- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जौनपुर के गांव मानसिक शांति का अनुभव देते हैं। शहरों के शोर और प्रदूषण से दूर, गांवों की ठंडी हवा और हरियाली मन को एक अलग ही सुकून प्रदान करती है। यह लेख ग्रामीण संस्कृति और जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालता है।1
- त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया। त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बड़ा हादसा, तीन की हालत नाज़ुक, ड्राइवर पकड़ा गया।1
- शाहपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भलुवाही गांव निवासी जहरूल निशा तथा शमशेर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार शाम करीब 6 बजे दी गई।1
- जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास एक डिजायर कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।1
- उत्तर प्रदेश में GRP सिपाही सुनील शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने तबेले जैसे बैरकों में रहने की शिकायत की है। जवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवानों की इस दुर्दशा पर ध्यान देने की गुहार लगाई है।1