logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मार्ग दुर्घटना में पांच घायल, महिला की हालत गंभीर मार्ग दुर्घटना में पांच घायल, महिला की हालत गंभीर महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया ग्रामसभा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शांति देवी (50) पत्नी हरिलाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार सीएचसी निचलौल में चल रहा है। घायलों में ध्रुव (35) पुत्र हरिलाल, करन (10) पुत्र ध्रुव, आयुष (7) पुत्र ध्रुव और महंगा देवी (70) पत्नी शिवलाल शामिल हैं। सभी घायल निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोमा के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना कैसे हुई, इसकी पूरी और स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

17 hrs ago
user_Munna Ansari
Munna Ansari
निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

मार्ग दुर्घटना में पांच घायल, महिला की हालत गंभीर मार्ग दुर्घटना में पांच घायल, महिला की हालत गंभीर महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया ग्रामसभा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शांति देवी (50) पत्नी हरिलाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार सीएचसी निचलौल में चल रहा है। घायलों में ध्रुव (35) पुत्र हरिलाल, करन (10) पुत्र ध्रुव, आयुष (7) पुत्र ध्रुव और महंगा देवी (70) पत्नी शिवलाल शामिल हैं। सभी घायल निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोमा के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना कैसे हुई, इसकी पूरी और स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन; तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन; जनसमस्याओं को सुन दिए गए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश। जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण हेतु आज दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को तहसील निचलौल के सभागार में *#सम्पूर्ण_समाधान_दिवस* का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजनमानस की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अत्यंत गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलतापूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई समस्याओं का दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिली। भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित जटिल प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
    1
    तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन;
तहसील निचलौल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन; जनसमस्याओं को सुन दिए गए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण हेतु आज दिनांक 19 सितम्बर, 2026 को तहसील निचलौल के सभागार में *#सम्पूर्ण_समाधान_दिवस* का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजनमानस की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अत्यंत गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलतापूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई समस्याओं का दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिली।
भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित जटिल प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 बकाया पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा! पुरन्दरपुर के समरधीरा में जिसान हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट पर बकाया रकम मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद जिसान को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उसकी मौत हो गई। 👉 मुख्य आरोपी सब्बीर अहमद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 📍 स्थान: समरधीरा, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज ⚠️ मामले में पुलिस की विवेचना एवं विधिक कार्रवाई जारी है। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Purandarpur
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🔴 बकाया पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा!
पुरन्दरपुर के समरधीरा में जिसान हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट पर बकाया रकम मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद जिसान को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में उसकी मौत हो गई।
👉 मुख्य आरोपी सब्बीर अहमद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
📍 स्थान: समरधीरा, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज
⚠️ मामले में पुलिस की विवेचना एवं विधिक कार्रवाई जारी है।
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Purandarpur
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महराजगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न पर बड़ा एक्शन, 1641 वाहनों की चेकिंग, 20 सीज महराजगंज में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 1641 वाहनों की जांच की गई, 60 वाहनों का चालान हुआ और 20 वाहन सीज किए गए। कई वाहनों से नियम विरुद्ध साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न मौके पर ही हटवाए गए।
    1
    महराजगंज में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न पर बड़ा एक्शन, 1641 वाहनों की चेकिंग, 20 सीज
महराजगंज में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 
जिलेभर में 1641 वाहनों की जांच की गई, 60 वाहनों का चालान हुआ और 20 वाहन सीज किए गए। 
कई वाहनों से नियम विरुद्ध साइलेंसर और प्रेसर हॉर्न मौके पर ही हटवाए गए।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले डीएम शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कप्तानगंज (कुशीनगर)। तहसील कप्तानगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा जवाबदेही की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण अवशेष रहे। राजस्व विभाग से संबंधित 31 शिकायतों में 10 का निस्तारण हुआ और 21 मामले लंबित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से चार, विकास विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अवशेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और दोनों पक्षों की स्थिति को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया अजय कुमार सिंह, तहसीलदार अभिषेक मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले डीएम शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं 
कप्तानगंज (कुशीनगर)। तहसील कप्तानगंज में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा जवाबदेही की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 49 प्रकरण अवशेष रहे। राजस्व विभाग से संबंधित 31 शिकायतों में 10 का निस्तारण हुआ और 21 मामले लंबित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से चार, विकास विभाग से तीन, स्वास्थ्य विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुईं।
डीएम ने अवशेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों के मामलों में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और दोनों पक्षों की स्थिति को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी बनाते हुए फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया अजय कुमार सिंह, तहसीलदार अभिषेक मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_मोहन राव
    मोहन राव
    कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल कॉलेज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक चित्र प्रदर्शन लगाई गई जिसमें सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया था। इस मौके पर मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत विषय को लेकर चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद के माध्यम से विकसित भारत में युवाओं के योगदान और संकल्प को लेकर चर्चा की एवं प्रधानमंत्री के विजन को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर नारी सशक्तिकरण, देश का विकास एवं आधुनिकीकरण की कल्पना है जिस पर सरकार काम भी कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्र भाव की भावना जागृत हो रही है। चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को फ्रिज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए पंकज चौधरी ने कहा राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के समय से देखना चाहिए। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस भी कांग्रेस पार्टी से टूटकर बनी थी और कितनी पार्टियो का सिंबल बदलवाने का काम इंदिरा गांधी ने किया था। #pankajchaudhry #bjp #trendingreels
    1
    मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने युवाओं से किया संवाद, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल कॉलेज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक चित्र प्रदर्शन लगाई गई जिसमें सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया था। इस मौके पर मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत विषय को लेकर चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद के माध्यम से विकसित भारत में युवाओं के योगदान और संकल्प को लेकर चर्चा की एवं प्रधानमंत्री के विजन को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर नारी सशक्तिकरण, देश का विकास एवं आधुनिकीकरण की कल्पना है जिस पर सरकार काम भी कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्र भाव की भावना जागृत हो रही है।
चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को फ्रिज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए पंकज चौधरी ने कहा राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के समय से देखना चाहिए। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस भी कांग्रेस पार्टी से टूटकर बनी थी और कितनी पार्टियो का सिंबल बदलवाने का काम इंदिरा गांधी ने किया था।
#pankajchaudhry #bjp #trendingreels
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नौतनवा में SSB की बड़ी कार्रवाई: 6 टन Pumpkin Seeds बरामद, 2 गिरफ्तार | India Nepal border News महराजगंज के नौतनवा में SSB की 66वीं वाहिनी ने NH-24 पर कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन Pumpkin Seeds (कद्दू के बीज) बरामद किए। ट्रक से 151 बोरियां मिलीं। माल से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर SSB ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। आगे की जांच नौतनवा कस्टम विभाग कर रहा है।
    1
    नौतनवा में SSB की बड़ी कार्रवाई: 6 टन Pumpkin Seeds बरामद, 2 गिरफ्तार | India Nepal border News 
महराजगंज के नौतनवा में SSB की 66वीं वाहिनी ने NH-24 पर कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन Pumpkin Seeds (कद्दू के बीज) बरामद किए। 
ट्रक से 151 बोरियां मिलीं। माल से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर SSB ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। आगे की जांच नौतनवा कस्टम विभाग कर रहा है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पडरौना के सिधुआ अंडरपास पर मचा बवाल, रोज लग रहा है भीषण जाम, अंडरपास बना हांथी दांत, जिम्मेदार मस्त।
    1
    पडरौना के सिधुआ अंडरपास पर मचा बवाल, रोज लग रहा है भीषण जाम, अंडरपास बना हांथी दांत, जिम्मेदार मस्त।
    user_Mantosh jaiswal
    Mantosh jaiswal
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुरन्दरपुर में युवक की हत्या: पैसे के विवाद में मारी थी गोली, तीन आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार महराजगंज।* पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में युवक जिसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई है। SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत Addl SP सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और CO फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मनिकौरा चौराहा अंडरपास से गिरफ्तारी की। घटना 17 सितंबर की है। मृतक जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद की दुकान राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर, समरधीरा पर बकाया पैसे मांगने गया था। इसी को लेकर सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन से विवाद हो गया। आरोप है कि सब्बीर ने जिसान को गोली मार दी। घायल को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा संख्या 223/2026 धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 103(1) BNS में तरमीम किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. सब्बीर अहमद पुत्र हबीब निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष 2. प्रदीप जायसवाल पुत्र देवीचरण निवासी समरधीरा टोला पकरडीहा, उम्र 21 वर्ष 3. अमन पुत्र छेदीलाल निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, SI अजय कुमार, चन्द्रप्रकाश झा, रवि प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। तीनों को न्यायालय भेजा गया है।
    1
    पुरन्दरपुर में युवक की हत्या: पैसे के विवाद में मारी थी गोली, तीन आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार

महराजगंज।* पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में युवक जिसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई है।
SP शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत Addl SP सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और CO फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मनिकौरा चौराहा अंडरपास से गिरफ्तारी की।
घटना 17 सितंबर की है। मृतक जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद की दुकान राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर, समरधीरा पर बकाया पैसे मांगने गया था। इसी को लेकर सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन से विवाद हो गया। आरोप है कि सब्बीर ने जिसान को गोली मार दी। घायल को BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मामले में थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा संख्या 223/2026 धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसे बाद में धारा 103(1) BNS में तरमीम किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. सब्बीर अहमद पुत्र हबीब निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष
2. प्रदीप जायसवाल पुत्र देवीचरण निवासी समरधीरा टोला पकरडीहा, उम्र 21 वर्ष
3. अमन पुत्र छेदीलाल निवासी परसोहिया, उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, SI अजय कुमार, चन्द्रप्रकाश झा, रवि प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। तीनों को न्यायालय भेजा गया है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • टूट गई उम्मीद की डोर: बरगदही गांव में अरुण के आत्मघाती कदम से पसरा सन्नाटा, अनसुलझी गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
    1
    टूट गई उम्मीद की डोर: बरगदही गांव में अरुण के आत्मघाती कदम से पसरा सन्नाटा, अनसुलझी गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.