छोटे लाट साहब जुलूस पर कड़ा सुरक्षा पहरा, एएसपी ग्रामीण ने किया रूट निरीक्षण पब्लिक की लहर शाहजहांपुर/आगामी होली पर्व पर आयोजित होने वाले परंपरागत ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा जुलूस मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर ड्यूटी चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बरेली, क्षेत्राधिकारी सदर, थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस बल, गैर जनपद से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जुलूस मार्ग का बिंदुवार निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती तथा सेक्टर एवं जोन व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए। ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, सक्रियता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन के साथ संयमित, शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। यातायात डायवर्जन योजना को लागू करते हुए आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग अवरोध मुक्त रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। आमजन से अपील की गई है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें।

- इंडिया 24×7 लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर रईस खान उर्फ़ सुहेल पुलिस अधीक्षक द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी ।* आज दिनांक 03.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय महोदया, समस्त थाना प्रभारीगण तथा नगर क्षेत्र के समस्त उपनिरीक्षकगण तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग, बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें ।1
- भगवा होली 2026 का यह पावन पर्व आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की गौरवमयी पहचान का प्रतीक है। यह रंग केवल उत्सव का नहीं, बल्कि त्याग, वीरता और राष्ट्रभावना का संदेश भी देता है। आइए इस होली पर प्रेम, सद्भाव और एकता के रंग से समाज को रंगीन बनाएं। आप सभी को भगवा होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! 🧡2
- तिलहर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार शाहजहाँपुर। जनपद के थाना तिलहर पुलिस को अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।1
- शाहजहांपुर में भगवा होली हनुमत धाम1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी1
- आगामी होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में डी-ब्रीफिंग का आयोजन,सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की बाइट1
- होली व ‘लाट साहब’ जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त शाहजहांपुर/आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक ‘लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, जनपद द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा प्रस्तावित जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। आमजन से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली एवं ‘लाट साहब’ जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।1