पुलिस अधीक्षक द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी ।* इंडिया 24×7 लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर रईस खान उर्फ़ सुहेल पुलिस अधीक्षक द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी ।* आज दिनांक 03.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाइन महोदय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय महोदया, समस्त थाना प्रभारीगण तथा नगर क्षेत्र के समस्त उपनिरीक्षकगण तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग, बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, अफवाह अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें ।

- *प्रेस नोट* *जनपद – शाहजहाँपुर* *दिनांक – 03.03.2026* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होली/लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत यूपी-112 कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा* आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आगामी होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत यूपी-112 कार्यालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम तथा लाइव फीड की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों पर लगे सभी कैमरे पूर्ण रूप से सक्रिय एवं तकनीकी रूप से सुचारु स्थिति में रहें, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स दिया जाए तथा संबंधित थाना/अधिकारी को तत्काल अवगत कराया जाए। साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाह नियंत्रण एवं समन्वित संचार व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद पुलिस द्वारा होली एवं ‘लाट साहब’ जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।1
- Post by Dharmendra kumar mishra2
- जनपद शाहजहाँपुर थाना कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर काशीराम कॉलोनी के 36 ब्लॉक मे एक लड़की जिसका नाम सलोनी है पिता का नाम राम नरेश है वो 4 मंजिल से गिर गई अब ये खुद गिरी है या कोई और वजह है यह तो पुलिस की जांच का विषय है परिजनों द्वारा लड़की को तत्काल ट्रामा सेंटर में लाया गया डॉक्टरो का कहना है लड़की की हालत गंभीर है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है2
- पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Asha Rani1
- छोटे लाट साहब जुलूस पर कड़ा सुरक्षा पहरा, एएसपी ग्रामीण ने किया रूट निरीक्षण पब्लिक की लहर शाहजहांपुर/आगामी होली पर्व पर आयोजित होने वाले परंपरागत ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा जुलूस मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर ड्यूटी चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बरेली, क्षेत्राधिकारी सदर, थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस बल, गैर जनपद से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जुलूस मार्ग का बिंदुवार निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती तथा सेक्टर एवं जोन व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए। ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, सक्रियता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन के साथ संयमित, शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। यातायात डायवर्जन योजना को लागू करते हुए आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग अवरोध मुक्त रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। आमजन से अपील की गई है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें।1
- *आगामी होली पर्व एवं ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में डी-ब्रीफिंग का आयोजन,सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की बाइट-*1
- *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में डी-ब्रीफिंग का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।* आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी ‘लाट साहब’ जुलूस के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, गैर जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, ड्यूटी प्वाइंट प्रभारी अधिकारीगण, आर०आर०एफ०/पी०ए०सी०/एस०टी०आर०एफ० के कम्पनी कमाण्डर/प्लाटून कमाण्डर तथा जनपद शाहजहाँपुर के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी उपस्थित रहे। डी-ब्रीफिंग के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों, भीड़-प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी, अफवाहों पर नियंत्रण तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल को समय से पूर्व ब्रीफ कर दायित्वों का स्पष्ट रूप से निर्धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। यातायात डायवर्जन योजना का कड़ाई से अनुपालन कराने, आपातकालीन सेवाओं हेतु मार्ग अवरुद्ध न होने देने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन, संयम, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा जनसामान्य में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ।6