प्रतापपुर के प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर में संध्या आरती का आयोजन, महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ तेज प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर में सोमवार की शाम करीब 6 बजे श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य नागेंद्र पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की आरती संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बताया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुढ़वा शिव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति की ओर से बनारस की तर्ज पर भव्य और आकर्षक आरती की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अलौकिक अनुभव प्राप्त हो सके। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनता जा रहा है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा
प्रतापपुर के प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर में संध्या आरती का आयोजन, महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ तेज प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर में सोमवार की शाम करीब 6 बजे श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य नागेंद्र पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की आरती संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बताया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुढ़वा शिव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति की ओर से बनारस की तर्ज पर भव्य और आकर्षक आरती की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अलौकिक अनुभव प्राप्त हो सके। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनता जा रहा है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा
- झारखंड के चतरा जिले के द्वारी में बन रहा है नया रेलवे स्टेशन। यह शिवपुर–कठौतिया बीजी रेललाइन का हिस्सा है। यहां से आम्रपाली और मगध कोयला खदान का कोयला रेल से दिल्ली भेजा जाएगा।1
- गयाजी जिले के गुरुआ बाजार स्थित क्षत्री नगर से गुजरने वाला नाला ओवरफ्लो होकर बड़ी समस्या बन गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ में बदल गया है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी व्याप्त है। यह पानी अब लोगों के घरों में घुसने की स्थिति में पहुँच गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। इसके परिणामस्वरूप गंदा पानी जमा होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इस गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।1
- औरंगाबाद पहली बार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के कोर्ट में बम की धमकी 11 बजे मेल पर आने के बाद पुरे कोर्ट परिसर विधि प्रशासन द्वारा एलाउंस कराकर खाली कराया गया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार में पिछले सप्ताह भी कुछ व्यवहार न्यायालय में बम होने की धमकी दी गई थी आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायिक कार्य शुरू होते ही विधि प्रशासन ने मेल पर धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश जारी किया जिसके बाद सभी कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित हो गया और न्यायधीश, पेशकार, अधिवक्ता सहित मुवक्किलों ने व्यवहार न्यायालय परिसर खाली कर दिया, तत्पश्चात पुलिस के जांच टीम वरीय अधिकारियों के साथ आकर सभी न्यायिक परिसर , विधिक सेवा सदन को जांच किया और न्युज लिखे जाने तक जांच जारी थी, इस क्रम में व्यवहार न्यायालय के आगे मुवक्किलों की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी, अधिवक्ताओं में मेल भेजने वाले के प्रति गुस्सा था जिसके कारण न्यायिक कार्य बाधित हो गया था1
- Post by Sahodar Mandal1
- मोदी ने भारत की संप्रभुता को अमेरिका के हाथों बेच दिया है। अब अमेरिका भारत की निगरानी करेगा। अगर हम रूस से तेल खरीदेंगे तो ट्रंप भारत पर 25% टैक्स लगा देगा। आखिर #EpsteinFiles से बचने और अडानी को बचाने के लिए मोदी जी और क्या-क्या बेचेंगे1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर में सोमवार की शाम करीब 6 बजे श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य नागेंद्र पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की आरती संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बताया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुढ़वा शिव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति की ओर से बनारस की तर्ज पर भव्य और आकर्षक आरती की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अलौकिक अनुभव प्राप्त हो सके। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनता जा रहा है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा1
- Post by Sahodar Mandal1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित पवरा गांव में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन 22 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यकर्ता रामदयाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्य में पवरा गांव के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। गांव के लोगों की लंबे समय से बजरंग बली का मंदिर बनाने की इच्छा थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। हनुमान जी के मंदिर के लिए जमीन गांव के मुकेश सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। इसी जमीन पर श्रीराम भक्त हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को की जाएगी। समारोह की शुरुआत 22 फरवरी को अकोथरा मोरहर नदी से जल भरी के साथ होगी। इस जलशोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के भाग लेने की संभावना है। 23 फरवरी को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और बेदी पूजन होगा। इसके बाद 24 फरवरी को बेदी पूजन और जलाधिवास, 25 फरवरी को वेदी पूजन और अन्नाधिवास, 26 फरवरी को मंडप पूजन, फलाधिवास और पुष्पाधिवास किया जाएगा। 27 फरवरी को मंडप पूजन, नगर परिभ्रमण एवं संध्याधिवास होगा। अंतिम दिन, 28 फरवरी को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का संस्कृत मूलपाठ पारायण होगा। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक हिंदी में प्रवचन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गांव के अशोक सिंह, कौलेश्वर सिंह, रौशन सिंह, राहुल सिंह, टुन्ना सिंह, विलाश सिंह, रजनीश सिंह, भरत सिंह, चितरंजन कुमार सिंह, छोटु सिंह, विक्रम सिंह, मधेश्वर सिंह सहित गांव के सभी महिला, पुरुष और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित है।1