logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पवरा में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा, भागवत कथा शुरू 28 फरवरी को भंडारे के साथ होगा समापन, तैयारियां अंतिम चरण में गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित पवरा गांव में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन 22 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यकर्ता रामदयाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्य में पवरा गांव के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। गांव के लोगों की लंबे समय से बजरंग बली का मंदिर बनाने की इच्छा थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। हनुमान जी के मंदिर के लिए जमीन गांव के मुकेश सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। इसी जमीन पर श्रीराम भक्त हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को की जाएगी। समारोह की शुरुआत 22 फरवरी को अकोथरा मोरहर नदी से जल भरी के साथ होगी। इस जलशोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के भाग लेने की संभावना है। 23 फरवरी को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और बेदी पूजन होगा। इसके बाद 24 फरवरी को बेदी पूजन और जलाधिवास, 25 फरवरी को वेदी पूजन और अन्नाधिवास, 26 फरवरी को मंडप पूजन, फलाधिवास और पुष्पाधिवास किया जाएगा। 27 फरवरी को मंडप पूजन, नगर परिभ्रमण एवं संध्याधिवास होगा। अंतिम दिन, 28 फरवरी को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का संस्कृत मूलपाठ पारायण होगा। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक हिंदी में प्रवचन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गांव के अशोक सिंह, कौलेश्वर सिंह, रौशन सिंह, राहुल सिंह, टुन्ना सिंह, विलाश सिंह, रजनीश सिंह, भरत सिंह, चितरंजन कुमार सिंह, छोटु सिंह, विक्रम सिंह, मधेश्वर सिंह सहित गांव के सभी महिला, पुरुष और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित है।

16 hrs ago
user_Prem Kr. Mishra
Prem Kr. Mishra
Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
16 hrs ago

पवरा में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा, भागवत कथा शुरू 28 फरवरी को भंडारे के साथ होगा समापन, तैयारियां अंतिम चरण में गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित पवरा गांव में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन 22 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यकर्ता रामदयाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्य में पवरा गांव के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। गांव के लोगों की लंबे समय से बजरंग बली का मंदिर बनाने की इच्छा थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। हनुमान जी के मंदिर के लिए जमीन गांव के मुकेश सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। इसी जमीन पर श्रीराम भक्त हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को की जाएगी। समारोह की शुरुआत 22 फरवरी को अकोथरा मोरहर नदी से जल भरी के साथ होगी। इस जलशोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के भाग लेने की संभावना है। 23 फरवरी को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और बेदी पूजन होगा। इसके बाद 24 फरवरी को बेदी पूजन और जलाधिवास, 25 फरवरी को वेदी पूजन और अन्नाधिवास, 26 फरवरी को मंडप पूजन, फलाधिवास और पुष्पाधिवास किया जाएगा। 27 फरवरी को मंडप पूजन, नगर परिभ्रमण एवं संध्याधिवास होगा। अंतिम दिन, 28 फरवरी को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का संस्कृत मूलपाठ पारायण होगा। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक हिंदी में प्रवचन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गांव के अशोक सिंह, कौलेश्वर सिंह, रौशन सिंह, राहुल सिंह, टुन्ना सिंह, विलाश सिंह, रजनीश सिंह, भरत सिंह, चितरंजन कुमार सिंह, छोटु सिंह, विक्रम सिंह, मधेश्वर सिंह सहित गांव के सभी महिला, पुरुष और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित है।

More news from बिहार and nearby areas
  • गयाजी जिले के गुरुआ बस स्टैंड के पास सोमवार को रेयान फिटनेस फ्रीक जिम का विधिवत शुभारंभ हुआ। जदयू की महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, पुलिस पदाधिकारी निधि कुमारी, इंजीनियर पवन कुमार और जिम संचालक मिस्टर रेयान सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया।
    1
    गयाजी जिले के गुरुआ बस स्टैंड के पास सोमवार को रेयान फिटनेस फ्रीक जिम का विधिवत शुभारंभ हुआ। जदयू की महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, पुलिस पदाधिकारी निधि कुमारी, इंजीनियर पवन कुमार और जिम संचालक मिस्टर रेयान सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • 50000 घूस लेते हैं रंगे हाथ गिरफ्तार हुए हैं नगर प्रखंड चंदौती के BDO साहब
    1
    50000 घूस लेते हैं रंगे हाथ गिरफ्तार हुए हैं नगर प्रखंड चंदौती के BDO साहब
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    5 hrs ago
  • system
    1
    system
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    7 hrs ago
  • रफीगंज शहर में नवदशकोत्सव महाशविरात्रि महापर्व को लेकर ब्रह्म कुमारी पाठशाला रफीगंज द्वारा झांकी निकली गयी।झांकी की शुरुआत बाबूगंज शिवमंदिर से किया गया जो थाना गली, बड़ी देवी दुर्गामंदिर, सूर्य मंदिर, संगत, सब्जी बाजार, मुख्य बाजार, मुरलीचौक, स्टेशन रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबूगंज शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची और सभा में परिणत हो गयी। ब्रम्हकुमारी पाठशाला रफीगंज के संचालिका बी.के.अंजली बहन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा शिव का यादगार दिवस है।यह दिवस आत्मीय प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। बी.के राजेश भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेक आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है।यह पर्व सभी पर्वों में महान एवं श्रेष्ठ है।यह सभी धर्म पिताओं के भी पिता देवों के भी आराध्य सर्व शक्तिमान एवं गुणों के भंडार परम शक्ति का पर्व है।परमात्मा शिव द्वारा प्रत्येक मानव के लिए सन्देश है कि सभी एक ही परम पिता के सन्तान है।आपसी भेदभाव को मिटा कर सभी एकता के सूत्र में रहे।तभी इस धरा पर मानव का कल्याण होगा।इस मौके पर औरंगाबाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज बी के सविता बहन, दिनेश भाई, करण, गोह के संगीता, सुनील, कुटुंबा के सिंकी, काजल ,सुमन, तारा, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज शहर में नवदशकोत्सव महाशविरात्रि महापर्व को लेकर ब्रह्म कुमारी पाठशाला रफीगंज द्वारा झांकी निकली गयी।झांकी की शुरुआत बाबूगंज शिवमंदिर से किया गया जो थाना गली, बड़ी देवी दुर्गामंदिर, सूर्य मंदिर, संगत, सब्जी बाजार, मुख्य बाजार, मुरलीचौक, स्टेशन रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबूगंज शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची और सभा में परिणत हो गयी। ब्रम्हकुमारी पाठशाला रफीगंज के संचालिका बी.के.अंजली बहन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा शिव का यादगार दिवस है।यह दिवस आत्मीय प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। बी.के राजेश भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेक आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है।यह पर्व सभी पर्वों में महान एवं श्रेष्ठ है।यह सभी धर्म पिताओं के भी पिता देवों के भी आराध्य सर्व शक्तिमान एवं गुणों के भंडार परम शक्ति का पर्व है।परमात्मा शिव द्वारा प्रत्येक मानव के लिए सन्देश है कि सभी एक ही परम पिता के सन्तान है।आपसी भेदभाव को मिटा कर सभी एकता के सूत्र में रहे।तभी इस धरा पर मानव  का कल्याण होगा।इस मौके पर औरंगाबाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज बी के सविता बहन, दिनेश भाई, करण, गोह के संगीता, सुनील, कुटुंबा के सिंकी, काजल ,सुमन, तारा, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित गया जिले के कोंच प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई।वही जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लगभग 6,000 ऐसे कार्डधारकों की पहचान की गई है जो राशन लेने के लिए अपात्र पाए गए हैं। इन लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।आयकर दाता: वैसे परिवार जो इनकम टैक्स भरते हैं। संपन्नता जिनके पास चार पहिया वाहन या एसी जैसी विलासिता की वस्तुएं हैं। जिनके पास 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।जिनका अब तक आधार सीडिंग या नहीं हुआ है, उन्हें भी विभाग द्वारा 'मृत' या 'अवैध' मानकर सूची से बाहर किया जा रहा है।सुमन शेखर ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट किया कि वे अपने स्तर से भी ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो अब पंचायत में नहीं रहते या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यदि कोई अपात्र व्यक्ति राशन का लाभ लेता पाया गया, तो संबंधित डीलर पर भी कार्रवाई की जा सकती है।बैठक में जोर दिया गया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों का आधार सत्यापन अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक डीलर के पास जाकर पॉश मशीन के माध्यम से अपनी पूरी नहीं की है, उनका नाम पोर्टल से स्वतः हटा दिया जाएगा। बैठक में सर्वेश यादव श्यामराज सिंह अमरेंद्र कुमार सिंह अमित पासवान संजीव कुमार जैन नंदन शर्मा कमलेश प्रभाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    3
    जन वितरण प्रणाली  विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित 
गया जिले के कोंच प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने जन वितरण प्रणाली  विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। 
बैठक के मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई।वही जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने बताया कि  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लगभग 6,000 ऐसे कार्डधारकों की पहचान की गई है जो राशन लेने के लिए अपात्र  पाए गए हैं। इन लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।आयकर दाता: वैसे परिवार जो इनकम टैक्स भरते हैं।
संपन्नता जिनके पास चार पहिया वाहन या एसी जैसी विलासिता की वस्तुएं हैं।
जिनके पास 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।जिनका अब तक आधार सीडिंग या नहीं हुआ है, उन्हें भी विभाग द्वारा 'मृत' या 'अवैध' मानकर सूची से बाहर किया जा रहा है।सुमन शेखर ने सभी  दुकानदारों को स्पष्ट किया कि वे अपने स्तर से भी ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो अब पंचायत में नहीं रहते या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यदि कोई अपात्र व्यक्ति राशन का लाभ लेता पाया गया, तो संबंधित डीलर पर भी कार्रवाई की जा सकती है।बैठक में जोर दिया गया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों का आधार सत्यापन अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक डीलर के पास जाकर पॉश मशीन के माध्यम से अपनी  पूरी नहीं की है, उनका नाम पोर्टल से स्वतः हटा दिया जाएगा। बैठक में सर्वेश यादव श्यामराज सिंह अमरेंद्र कुमार सिंह अमित पासवान संजीव कुमार जैन नंदन शर्मा कमलेश प्रभाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार औरंगाबाद के कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया जब प्रधान जिला जज के मेला पर मेल आया की कोर्ट को बम से उड़ा देंगे पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। औरंगाबाद कोर्ट परिसर में सोमवार के 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब प्रधान जिला जज के मेल पर यह संदेश आया कि औरंगाबाद कोर्ट में बम है। मेल पढ़ते ही जिला जज ने पूरे परिसर को खाली करने का आदेश दिया और सभी अधिवक्ताओं तथा कोर्ट में अपनी तारीख पर आए लोगों से सहयोग की अपील की। कोर्ट परिसर में बम की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई और देखते देखते पूरा कोर्ट परिसर खाली हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर पहुंचा और बम की तलाश में जुट गई है।
    1
    बिहार औरंगाबाद के कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया जब 
प्रधान जिला जज के मेला पर मेल  आया की कोर्ट को बम से उड़ा देंगे पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। औरंगाबाद कोर्ट परिसर में सोमवार के 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब प्रधान जिला जज के मेल पर यह संदेश आया कि औरंगाबाद कोर्ट में बम है। मेल पढ़ते ही जिला जज ने पूरे परिसर को खाली करने का आदेश दिया और सभी अधिवक्ताओं तथा कोर्ट में अपनी तारीख पर आए लोगों से सहयोग की अपील की। कोर्ट परिसर में बम की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई और देखते देखते पूरा कोर्ट परिसर खाली हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर पहुंचा और बम की तलाश में जुट गई है।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • औरंगाबाद पहली बार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के कोर्ट में बम की धमकी 11 बजे मेल पर आने के बाद पुरे कोर्ट परिसर विधि प्रशासन द्वारा एलाउंस कराकर खाली कराया गया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार में पिछले सप्ताह भी कुछ व्यवहार न्यायालय में बम होने की धमकी दी गई थी आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायिक कार्य शुरू होते ही विधि प्रशासन ने मेल पर धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश जारी किया जिसके बाद सभी कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित हो गया और न्यायधीश, पेशकार, अधिवक्ता सहित मुवक्किलों ने व्यवहार न्यायालय परिसर खाली कर दिया, तत्पश्चात पुलिस के जांच टीम वरीय अधिकारियों के साथ आकर सभी न्यायिक परिसर , विधिक सेवा सदन को जांच किया और न्युज लिखे जाने तक जांच जारी थी, इस क्रम में व्यवहार न्यायालय के आगे मुवक्किलों की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी, अधिवक्ताओं में मेल भेजने वाले के प्रति गुस्सा था जिसके कारण न्यायिक कार्य बाधित हो गया था
    1
    औरंगाबाद पहली बार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के कोर्ट में बम की धमकी 11 बजे मेल पर आने के बाद पुरे कोर्ट परिसर विधि प्रशासन द्वारा एलाउंस 
कराकर खाली कराया गया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार में पिछले सप्ताह भी कुछ व्यवहार न्यायालय में बम होने की धमकी दी गई थी आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में 
न्यायिक कार्य शुरू होते ही विधि प्रशासन ने मेल पर धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश जारी किया जिसके बाद सभी कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित हो गया और न्यायधीश, पेशकार, अधिवक्ता सहित मुवक्किलों ने व्यवहार न्यायालय परिसर खाली कर दिया, तत्पश्चात पुलिस के जांच टीम वरीय अधिकारियों के साथ आकर सभी न्यायिक परिसर , विधिक सेवा सदन को जांच किया और न्युज लिखे जाने तक जांच जारी थी, इस क्रम में व्यवहार न्यायालय के आगे मुवक्किलों की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी, अधिवक्ताओं में मेल भेजने वाले के प्रति गुस्सा था जिसके कारण न्यायिक कार्य बाधित हो गया था
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • गयाजी जिले के गुरुआ बाजार स्थित क्षत्री नगर से गुजरने वाला नाला ओवरफ्लो होकर बड़ी समस्या बन गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ में बदल गया है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी व्याप्त है। यह पानी अब लोगों के घरों में घुसने की स्थिति में पहुँच गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। इसके परिणामस्वरूप गंदा पानी जमा होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इस गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
    1
    गयाजी जिले के गुरुआ बाजार स्थित क्षत्री नगर से गुजरने वाला नाला ओवरफ्लो होकर बड़ी समस्या बन गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ में बदल गया है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी व्याप्त है। यह पानी अब लोगों के घरों में घुसने की स्थिति में पहुँच गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। इसके परिणामस्वरूप गंदा पानी जमा होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इस गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.