Shuru
Apke Nagar Ki App…
system
जन सेवक
system
More news from बिहार and nearby areas
- गयाजी जिले के गुरुआ बाजार स्थित क्षत्री नगर से गुजरने वाला नाला ओवरफ्लो होकर बड़ी समस्या बन गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैलकर कीचड़ में बदल गया है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी व्याप्त है। यह पानी अब लोगों के घरों में घुसने की स्थिति में पहुँच गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। इसके परिणामस्वरूप गंदा पानी जमा होकर सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इस गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।1
- संदिग्ध बीमारी ने छीना घर का सहारा, मासूम बच्चे हुए अनाथ, गर्भवती पत्नी का रो रो कर बुरा हाल! वजीरगंज प्रखंड अन्तर्गत कुर्कीहर पंचायत से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पंचायत के यदुग्राम निवासी मुंन्द्रिका मांझी पिता पुनत मांझी की संदिग्ध बीमारी से अचानक मौत हो गई। इस असमय घटना ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। घर का इकलौता कमाने वाला चला गया और पीछे छोड़ गया ऐसा सन्नाटा, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। परिजनों के अनुसार, मुंन्द्रिका मांझी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इलाज के प्रयास किए गए, लेकिन बीमारी की सही पहचान और समय पर समुचित उपचार नहीं मिल पाने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। जैसे ही मौत की खबर गांव में फैली, लोगों का हुजूम उनके घर उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी, हर चेहरा गमगीन था । सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब मृतक की गर्भवती पत्नी अपने पति की देह से लिपटकर बिलख पड़ी। उसकी चीख,पुकार ने वहां मौजूद हर इंसान का कलेजा चीर दिया। एक ओर कोख में पल रहा अजन्मा बच्चा, दूसरी ओर गोद में छोटे,छोटे मासूम,अब इन बच्चों का भविष्य किसके सहारे चलेगा, यह सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा था। मुंन्द्रिका मांझी के निधन से उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। अब घर चलाने, इलाज, प्रसव और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी एक अकेली, बेसहारा महिला पर आ पड़ी है। गांववालों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली तो यह परिवार भूख और बेबसी के भंवर में फंस सकता है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और समय पर इलाज की सुलभता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के लोगों ने मांग की है कि मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, गर्भवती पत्नी के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा और बच्चों के भरण,पोषण की व्यवस्था की जाए।आज कुर्कीहर पंचायत शोक में डूबी है। मुंन्द्रिका मांझी तो चले गए, लेकिन पीछे छोड़ गए हैं टूटे सपने, रोते मासूम और एक ऐसी पत्नी, जिसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। यह सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि सिस्टम की चूक और समाज की जिम्मेदारी की भी कठोर याद दिलाती है। वज़ीरगंज से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट!!1
- हुलास गंज सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 102गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य की हुई जांच।1
- रफीगंज शहर में नवदशकोत्सव महाशविरात्रि महापर्व को लेकर ब्रह्म कुमारी पाठशाला रफीगंज द्वारा झांकी निकली गयी।झांकी की शुरुआत बाबूगंज शिवमंदिर से किया गया जो थाना गली, बड़ी देवी दुर्गामंदिर, सूर्य मंदिर, संगत, सब्जी बाजार, मुख्य बाजार, मुरलीचौक, स्टेशन रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबूगंज शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची और सभा में परिणत हो गयी। ब्रम्हकुमारी पाठशाला रफीगंज के संचालिका बी.के.अंजली बहन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा शिव का यादगार दिवस है।यह दिवस आत्मीय प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। बी.के राजेश भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेक आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है।यह पर्व सभी पर्वों में महान एवं श्रेष्ठ है।यह सभी धर्म पिताओं के भी पिता देवों के भी आराध्य सर्व शक्तिमान एवं गुणों के भंडार परम शक्ति का पर्व है।परमात्मा शिव द्वारा प्रत्येक मानव के लिए सन्देश है कि सभी एक ही परम पिता के सन्तान है।आपसी भेदभाव को मिटा कर सभी एकता के सूत्र में रहे।तभी इस धरा पर मानव का कल्याण होगा।इस मौके पर औरंगाबाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज बी के सविता बहन, दिनेश भाई, करण, गोह के संगीता, सुनील, कुटुंबा के सिंकी, काजल ,सुमन, तारा, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- मुससी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर ,तीन लोग हुए घायल पटना गया राष्टीय मार्ग के मुससी के समीप से भीषण सड़क हादसा मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया ।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे डायल 112 और आमलोगो के सहयोग से मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद रेफर कर दिया गया। घटना मखदुमपुर NH बायपास मुससी मोड़ के करीब की है। जहां गया जा रहे तीन बाइक सवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार नितेश रंजन , पीकू कुमार, और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीन पुनपुन निवासी थे जो गया जा रहे तभी एनएच बायपास के मुससी के समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। फिलहाल तीनो को मखदुमपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।1
- Post by Sahodar Mandal1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित पवरा गांव में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन 22 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यकर्ता रामदयाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्य में पवरा गांव के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। गांव के लोगों की लंबे समय से बजरंग बली का मंदिर बनाने की इच्छा थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। हनुमान जी के मंदिर के लिए जमीन गांव के मुकेश सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। इसी जमीन पर श्रीराम भक्त हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को की जाएगी। समारोह की शुरुआत 22 फरवरी को अकोथरा मोरहर नदी से जल भरी के साथ होगी। इस जलशोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों के भाग लेने की संभावना है। 23 फरवरी को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और बेदी पूजन होगा। इसके बाद 24 फरवरी को बेदी पूजन और जलाधिवास, 25 फरवरी को वेदी पूजन और अन्नाधिवास, 26 फरवरी को मंडप पूजन, फलाधिवास और पुष्पाधिवास किया जाएगा। 27 फरवरी को मंडप पूजन, नगर परिभ्रमण एवं संध्याधिवास होगा। अंतिम दिन, 28 फरवरी को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का संस्कृत मूलपाठ पारायण होगा। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक हिंदी में प्रवचन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गांव के अशोक सिंह, कौलेश्वर सिंह, रौशन सिंह, राहुल सिंह, टुन्ना सिंह, विलाश सिंह, रजनीश सिंह, भरत सिंह, चितरंजन कुमार सिंह, छोटु सिंह, विक्रम सिंह, मधेश्वर सिंह सहित गांव के सभी महिला, पुरुष और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित है।1
- घोसी विधायक ऋतुराज द्वारा नरमा एवं रुस्तमपुर में दो उत्क्रमित हाई स्कूलों का उद्घाटन किया गया ।उन्होंने विधायक बनने के बाद पहली बार दो स्कूलों के उद्घाटन का मौका मिलना अपने लिए सौभाग्य की बात बताएं।1
- Post by Sahodar Mandal1