नवदसकोत्सव महापर्व को ले निकाला रफीगंज शहर में झांकी रफीगंज शहर में नवदशकोत्सव महाशविरात्रि महापर्व को लेकर ब्रह्म कुमारी पाठशाला रफीगंज द्वारा झांकी निकली गयी।झांकी की शुरुआत बाबूगंज शिवमंदिर से किया गया जो थाना गली, बड़ी देवी दुर्गामंदिर, सूर्य मंदिर, संगत, सब्जी बाजार, मुख्य बाजार, मुरलीचौक, स्टेशन रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबूगंज शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची और सभा में परिणत हो गयी। ब्रम्हकुमारी पाठशाला रफीगंज के संचालिका बी.के.अंजली बहन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा शिव का यादगार दिवस है।यह दिवस आत्मीय प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। बी.के राजेश भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेक आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है।यह पर्व सभी पर्वों में महान एवं श्रेष्ठ है।यह सभी धर्म पिताओं के भी पिता देवों के भी आराध्य सर्व शक्तिमान एवं गुणों के भंडार परम शक्ति का पर्व है।परमात्मा शिव द्वारा प्रत्येक मानव के लिए सन्देश है कि सभी एक ही परम पिता के सन्तान है।आपसी भेदभाव को मिटा कर सभी एकता के सूत्र में रहे।तभी इस धरा पर मानव का कल्याण होगा।इस मौके पर औरंगाबाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज बी के सविता बहन, दिनेश भाई, करण, गोह के संगीता, सुनील, कुटुंबा के सिंकी, काजल ,सुमन, तारा, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवदसकोत्सव महापर्व को ले निकाला रफीगंज शहर में झांकी रफीगंज शहर में नवदशकोत्सव महाशविरात्रि महापर्व को लेकर ब्रह्म कुमारी पाठशाला रफीगंज द्वारा झांकी निकली गयी।झांकी की शुरुआत बाबूगंज शिवमंदिर से किया गया जो थाना गली, बड़ी देवी दुर्गामंदिर, सूर्य मंदिर, संगत, सब्जी बाजार, मुख्य बाजार, मुरलीचौक, स्टेशन रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबूगंज शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची और सभा में परिणत हो गयी। ब्रम्हकुमारी पाठशाला रफीगंज के संचालिका बी.के.अंजली बहन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा शिव का यादगार दिवस है।यह दिवस आत्मीय प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। बी.के राजेश भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेक आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है।यह पर्व सभी पर्वों में महान एवं श्रेष्ठ है।यह सभी धर्म पिताओं के भी पिता देवों के भी आराध्य सर्व शक्तिमान एवं गुणों के भंडार परम शक्ति का पर्व है।परमात्मा शिव द्वारा प्रत्येक मानव के लिए सन्देश है कि सभी एक ही परम पिता के सन्तान है।आपसी भेदभाव को मिटा कर सभी एकता के सूत्र में रहे।तभी इस धरा पर मानव का कल्याण होगा।इस मौके पर औरंगाबाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज बी के सविता बहन, दिनेश भाई, करण, गोह के संगीता, सुनील, कुटुंबा के सिंकी, काजल ,सुमन, तारा, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- रफीगंज शहर में नवदशकोत्सव महाशविरात्रि महापर्व को लेकर ब्रह्म कुमारी पाठशाला रफीगंज द्वारा झांकी निकली गयी।झांकी की शुरुआत बाबूगंज शिवमंदिर से किया गया जो थाना गली, बड़ी देवी दुर्गामंदिर, सूर्य मंदिर, संगत, सब्जी बाजार, मुख्य बाजार, मुरलीचौक, स्टेशन रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबूगंज शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची और सभा में परिणत हो गयी। ब्रम्हकुमारी पाठशाला रफीगंज के संचालिका बी.के.अंजली बहन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा शिव का यादगार दिवस है।यह दिवस आत्मीय प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। बी.के राजेश भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेक आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है।यह पर्व सभी पर्वों में महान एवं श्रेष्ठ है।यह सभी धर्म पिताओं के भी पिता देवों के भी आराध्य सर्व शक्तिमान एवं गुणों के भंडार परम शक्ति का पर्व है।परमात्मा शिव द्वारा प्रत्येक मानव के लिए सन्देश है कि सभी एक ही परम पिता के सन्तान है।आपसी भेदभाव को मिटा कर सभी एकता के सूत्र में रहे।तभी इस धरा पर मानव का कल्याण होगा।इस मौके पर औरंगाबाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज बी के सविता बहन, दिनेश भाई, करण, गोह के संगीता, सुनील, कुटुंबा के सिंकी, काजल ,सुमन, तारा, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित गया जिले के कोंच प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई।वही जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लगभग 6,000 ऐसे कार्डधारकों की पहचान की गई है जो राशन लेने के लिए अपात्र पाए गए हैं। इन लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।आयकर दाता: वैसे परिवार जो इनकम टैक्स भरते हैं। संपन्नता जिनके पास चार पहिया वाहन या एसी जैसी विलासिता की वस्तुएं हैं। जिनके पास 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।जिनका अब तक आधार सीडिंग या नहीं हुआ है, उन्हें भी विभाग द्वारा 'मृत' या 'अवैध' मानकर सूची से बाहर किया जा रहा है।सुमन शेखर ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट किया कि वे अपने स्तर से भी ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो अब पंचायत में नहीं रहते या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यदि कोई अपात्र व्यक्ति राशन का लाभ लेता पाया गया, तो संबंधित डीलर पर भी कार्रवाई की जा सकती है।बैठक में जोर दिया गया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों का आधार सत्यापन अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक डीलर के पास जाकर पॉश मशीन के माध्यम से अपनी पूरी नहीं की है, उनका नाम पोर्टल से स्वतः हटा दिया जाएगा। बैठक में सर्वेश यादव श्यामराज सिंह अमरेंद्र कुमार सिंह अमित पासवान संजीव कुमार जैन नंदन शर्मा कमलेश प्रभाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- गोह(औरंगाबाद) देवकुण्ड पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुलार विगहा मोड़ के समीप से शराब के नशे में धुत एक युवक को एक बोतल अंग्रेजी शराब के गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान उक्त मोड़ के समीप एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी थी, पुलिस ने जब नजदीक पहुँचकर कार की तलाशी ली तो 375 एमएल के एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, वहीं जब उक्त व्यक्ति को जांच की गई तो शराब भी पीने की पुष्टि की गई। गिरफ्तार युवक पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के होलिर विगहा मंटू यादव बताया जाता है। मामले में कार को जब्त करते हुए चालक व वाहन मालिक पर शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- गयाजी जिले के गुरुआ बस स्टैंड के पास सोमवार को रेयान फिटनेस फ्रीक जिम का विधिवत शुभारंभ हुआ। जदयू की महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, पुलिस पदाधिकारी निधि कुमारी, इंजीनियर पवन कुमार और जिम संचालक मिस्टर रेयान सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया।1
- बिहार औरंगाबाद के कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया जब प्रधान जिला जज के मेला पर मेल आया की कोर्ट को बम से उड़ा देंगे पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। औरंगाबाद कोर्ट परिसर में सोमवार के 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब प्रधान जिला जज के मेल पर यह संदेश आया कि औरंगाबाद कोर्ट में बम है। मेल पढ़ते ही जिला जज ने पूरे परिसर को खाली करने का आदेश दिया और सभी अधिवक्ताओं तथा कोर्ट में अपनी तारीख पर आए लोगों से सहयोग की अपील की। कोर्ट परिसर में बम की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई और देखते देखते पूरा कोर्ट परिसर खाली हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर पहुंचा और बम की तलाश में जुट गई है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड मुख्यालय में निशुल्क बिजली कनेक्सन के लिए कैम्प लगा1
- औरंगाबाद पहली बार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के कोर्ट में बम की धमकी 11 बजे मेल पर आने के बाद पुरे कोर्ट परिसर विधि प्रशासन द्वारा एलाउंस कराकर खाली कराया गया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार में पिछले सप्ताह भी कुछ व्यवहार न्यायालय में बम होने की धमकी दी गई थी आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायिक कार्य शुरू होते ही विधि प्रशासन ने मेल पर धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश जारी किया जिसके बाद सभी कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित हो गया और न्यायधीश, पेशकार, अधिवक्ता सहित मुवक्किलों ने व्यवहार न्यायालय परिसर खाली कर दिया, तत्पश्चात पुलिस के जांच टीम वरीय अधिकारियों के साथ आकर सभी न्यायिक परिसर , विधिक सेवा सदन को जांच किया और न्युज लिखे जाने तक जांच जारी थी, इस क्रम में व्यवहार न्यायालय के आगे मुवक्किलों की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी, अधिवक्ताओं में मेल भेजने वाले के प्रति गुस्सा था जिसके कारण न्यायिक कार्य बाधित हो गया था1
- गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अति संवेदनशील इलाका महदीपुर में स्थाई पुलिस पिकेट की राजद विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा ने मांग की है। सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे विधायक ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने अपनी बात विधानसभा में गृह मंत्री के मौजूदगी में स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की, जिस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जवाब में कहा कि वहां कोई आवश्यकता नहीं है, फिर भी अगर जरूरत है तो विधायक के मौजूदगी में जांच कराकर आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब हो कि महदीपुर में विगत दो दशक में कइल चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा व सकलेश यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था, तब से वहां के व्यवसायों में दहशत का माहौल बना रहता है। इससे पूर्व जिप प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने भी पुलिस अधीक्षक से कई बार ज्ञापन सौंपकर मांग कर चुके हैं। फिलहाल महदीपुर में आधे दर्जन पुलिस बल की तैनाती की गई है। परंतु अब तक स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित नहीं हो सका है।1