महदीपुर में स्थाई पुलिस पिकेट की खोलने की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अति संवेदनशील इलाका महदीपुर में स्थाई पुलिस पिकेट की राजद विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा ने मांग की है। सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे विधायक ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने अपनी बात विधानसभा में गृह मंत्री के मौजूदगी में स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की, जिस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जवाब में कहा कि वहां कोई आवश्यकता नहीं है, फिर भी अगर जरूरत है तो विधायक के मौजूदगी में जांच कराकर आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब हो कि महदीपुर में विगत दो दशक में कइल चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा व सकलेश यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था, तब से वहां के व्यवसायों में दहशत का माहौल बना रहता है। इससे पूर्व जिप प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने भी पुलिस अधीक्षक से कई बार ज्ञापन सौंपकर मांग कर चुके हैं। फिलहाल महदीपुर में आधे दर्जन पुलिस बल की तैनाती की गई है। परंतु अब तक स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित नहीं हो सका है।
महदीपुर में स्थाई पुलिस पिकेट की खोलने की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अति संवेदनशील इलाका महदीपुर में स्थाई पुलिस पिकेट की राजद विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा ने मांग की है। सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे विधायक ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने अपनी बात विधानसभा में गृह मंत्री के मौजूदगी में स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की, जिस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जवाब में कहा कि वहां कोई आवश्यकता नहीं है, फिर भी अगर जरूरत है तो विधायक के मौजूदगी में जांच कराकर आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब हो कि महदीपुर में विगत दो दशक में कइल चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा व सकलेश यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था, तब से वहां के व्यवसायों में दहशत का माहौल बना रहता है। इससे पूर्व जिप प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने भी पुलिस अधीक्षक से कई बार ज्ञापन सौंपकर मांग कर चुके हैं। फिलहाल महदीपुर में आधे दर्जन पुलिस बल की तैनाती की गई है। परंतु अब तक स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित नहीं हो सका है।
- गोह(औरंगाबाद) देवकुण्ड पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुलार विगहा मोड़ के समीप से शराब के नशे में धुत एक युवक को एक बोतल अंग्रेजी शराब के गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान उक्त मोड़ के समीप एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी थी, पुलिस ने जब नजदीक पहुँचकर कार की तलाशी ली तो 375 एमएल के एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, वहीं जब उक्त व्यक्ति को जांच की गई तो शराब भी पीने की पुष्टि की गई। गिरफ्तार युवक पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के होलिर विगहा मंटू यादव बताया जाता है। मामले में कार को जब्त करते हुए चालक व वाहन मालिक पर शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- रफीगंज शहर में नवदशकोत्सव महाशविरात्रि महापर्व को लेकर ब्रह्म कुमारी पाठशाला रफीगंज द्वारा झांकी निकली गयी।झांकी की शुरुआत बाबूगंज शिवमंदिर से किया गया जो थाना गली, बड़ी देवी दुर्गामंदिर, सूर्य मंदिर, संगत, सब्जी बाजार, मुख्य बाजार, मुरलीचौक, स्टेशन रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबूगंज शिव मंदिर के प्रांगण पहुंची और सभा में परिणत हो गयी। ब्रम्हकुमारी पाठशाला रफीगंज के संचालिका बी.के.अंजली बहन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता परमपिता परमात्मा शिव का यादगार दिवस है।यह दिवस आत्मीय प्रेम एवं सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। बी.के राजेश भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेक आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है।यह पर्व सभी पर्वों में महान एवं श्रेष्ठ है।यह सभी धर्म पिताओं के भी पिता देवों के भी आराध्य सर्व शक्तिमान एवं गुणों के भंडार परम शक्ति का पर्व है।परमात्मा शिव द्वारा प्रत्येक मानव के लिए सन्देश है कि सभी एक ही परम पिता के सन्तान है।आपसी भेदभाव को मिटा कर सभी एकता के सूत्र में रहे।तभी इस धरा पर मानव का कल्याण होगा।इस मौके पर औरंगाबाद ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर इंचार्ज बी के सविता बहन, दिनेश भाई, करण, गोह के संगीता, सुनील, कुटुंबा के सिंकी, काजल ,सुमन, तारा, सतीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित गया जिले के कोंच प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई।वही जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमन शेखर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लगभग 6,000 ऐसे कार्डधारकों की पहचान की गई है जो राशन लेने के लिए अपात्र पाए गए हैं। इन लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।आयकर दाता: वैसे परिवार जो इनकम टैक्स भरते हैं। संपन्नता जिनके पास चार पहिया वाहन या एसी जैसी विलासिता की वस्तुएं हैं। जिनके पास 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।जिनका अब तक आधार सीडिंग या नहीं हुआ है, उन्हें भी विभाग द्वारा 'मृत' या 'अवैध' मानकर सूची से बाहर किया जा रहा है।सुमन शेखर ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट किया कि वे अपने स्तर से भी ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो अब पंचायत में नहीं रहते या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यदि कोई अपात्र व्यक्ति राशन का लाभ लेता पाया गया, तो संबंधित डीलर पर भी कार्रवाई की जा सकती है।बैठक में जोर दिया गया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों का आधार सत्यापन अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक डीलर के पास जाकर पॉश मशीन के माध्यम से अपनी पूरी नहीं की है, उनका नाम पोर्टल से स्वतः हटा दिया जाएगा। बैठक में सर्वेश यादव श्यामराज सिंह अमरेंद्र कुमार सिंह अमित पासवान संजीव कुमार जैन नंदन शर्मा कमलेश प्रभाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड मुख्यालय में निशुल्क बिजली कनेक्सन के लिए कैम्प लगा1
- धोबी समाज महाराष्ट्र में आरक्षण से वंचित है महाराष्ट्र सरकार धोबी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए..?1
- प्रेस विज्ञप्ति:- दाउदनगर, 09 फरवरी 2026 अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य व्यापी आह्वान पर किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष दाउदनगर प्रखंड मुख्यालय पर किसानों के ज्वलंत पर 13 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना अयोजित हुई। धरना का अध्यक्षता नगर सचिव एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष बिरजू चौधरी तथा संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड सचिव दूधेश्वर मेहता ने किया। मुख्य वक्ता के बतौर किसान महासभा के पूर्व राष्ट्रीय पार्षद जनार्दन सिंह सहित किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद यादव, माले प्रखंड सचिव चन्द्रमा पासवान, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, किसान नेता परशुराम सिंह, ऐपवा नेत्री मीना सिंह, बसंती देवी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने धरना के माध्यम से संबोधित करते हुए मांग किया कि भारत अमेरिका कृषि समझौता सबसे पहले रद्द किया जाय। (2 )सिंचाई कृषि जिवन का मूल आधार है इसलिए सभी सिंचाई परियोजनाओं का जीर्णोद्वार करते हुए नए का निर्माण किया जाय। इंद्रपुरी जलासय (कदवन डैम) का निर्माण यथा शीघ्र कराया जाय । उतर कोयल नहर परियोजना को अविलंब पूरा किया जाय। सभी सरकारी नलकूपों को पूरा किया जाय। (3) विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य रूप को बदलते हुए सभी तरह के जमीन कृषि व (वास) के भौतिक सत्यापन के जरिए किसानों को खेती के जमीन का और गरीबों को वास के जमीन का कागजात मुहैया कराई जाय। और भौतिक सत्यापन के जरिए खेती करने वाले किसानों बटाईदार समेत सब का पंजीकरण कर उन्हें किसान सम्मान निधि और कृषि क्षेत्र में मिलनेवाली सभी सुविधाएं मुहैया कराया जाय। 4न्यूनतम समर्थन मूल्य के कनूनी गारंटी के साथ सभी फसलों की सरकारी खरीद गारंटी की जाय।APMC ऐक्ट की पुनर्बहाली के साथ सभी कृषि मंडियों को चालू किया जाय, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाते हुए स्मार्ट मीटर वापस कर किसानों को मुफ्त बिजली दिया जाय। 5 बल पूर्वक व अंधाधुन कृषि भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाई जाए व कृषि भूमि अधिग्रहण में 2013 के कानून को अक्षरशः पालन करते हुए समुचित मुवावजा व पुनर्वास का प्रबंध किया जाय। 6 तीन काले कृषि कानूनों को चोर दरवाजे से लागू करने कि नियत से लाय गय कृषि विपणन पर नया राष्ट्रीय प्रस्ताव वापस लिया जाए। 7 मजदूरों को कारपोरेट गुलाम बनानेवाली चार श्रम संहिता श्रम शक्ति कानून 2025 को अविलंब वापस लिया जाए । 8 वी वी ग्राम जी के कानून को अविलंब वापस लिया जाए व मनरेगा को पुनः बहाल किया जाय । 9 देश के लोगों के स्वास्थ के साथ खेलवाड़ करने वाली केंद्रीय कृषि विभाग द्वारा प्रतावित बीज विधेयक 2025 को अविलंब वापस लिया जाए । 10 किसानों के सभी फसलों को सार्वजनिक विमा कंपनियों से विमा कराई जाय। 11 साठ वर्ष पूरा कर चुके सभी किसानों को महिला पुरुष को दस हजार रूपए मासिक पेंशन का प्रबंध किया जाय। पांच सदस्यीय सिस्टमंडल ने स्मार पत्र समर्पित किया। इस कार्यक्रम में ललन यादव, जैन राम सुरेश राम, मनोज मेहता, रामप्रवेश पासवान रामवृक्ष यादव, रामपुनित राम इत्यादि महिला पुरुष सहित सैंकड़ों किसानों ने धरना में भाग लिया।1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अति संवेदनशील इलाका महदीपुर में स्थाई पुलिस पिकेट की राजद विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा ने मांग की है। सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे विधायक ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने अपनी बात विधानसभा में गृह मंत्री के मौजूदगी में स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की, जिस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने जवाब में कहा कि वहां कोई आवश्यकता नहीं है, फिर भी अगर जरूरत है तो विधायक के मौजूदगी में जांच कराकर आवश्यकता अनुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब हो कि महदीपुर में विगत दो दशक में कइल चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा व सकलेश यादव को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था, तब से वहां के व्यवसायों में दहशत का माहौल बना रहता है। इससे पूर्व जिप प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने भी पुलिस अधीक्षक से कई बार ज्ञापन सौंपकर मांग कर चुके हैं। फिलहाल महदीपुर में आधे दर्जन पुलिस बल की तैनाती की गई है। परंतु अब तक स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित नहीं हो सका है।1