Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमें आज रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत कंजड़ बस्ती (विकास नगर, वार्ड नं0-5) में पर्याप्त पुलिस बल के साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण करते हुए कुल 06 अभियुक्तों प्रवेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र हरिकिशोर, निवासी कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,अमर सिंह (50 वर्ष) पुत्र बंशी, निवासी उपरोक्त, प्रदीप (40 वर्ष) पुत्र बसन्तलाल, निवासी उपरोक्त,अखिल (19 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार, निवासी उपरोक्त,कृष्ण कुमार सिंह (42 वर्ष) पुत्र सतीश कुमार सिंह, निवासी गुरुद्वारे के पास, वार्ड नं0-5 अम्बेडकर नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, बरसात (26 वर्ष) पुत्र होसियार सिंह, निवासी ग्राम लोहगरा, थाना बारा शंकरगढ़, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। मौके से जरिकेन/बड़े गैलनों में कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 2500 किलो लहन (शराब बनाने हेतु कच्चा पदार्थ) एवं शराब निर्माण के उपकरण मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राम स्वरुप वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्ट्सगंज अरविन्द सरोज नि0अपराध थाना राबर्ट्सगंज,उ0नि0 रामअवध यादव थाना राबर्ट्सगंज,उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज,उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज, उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज, उ0नि0 रणजीत सिंह थाना राबर्ट्सगंज, हे0का0 अशोक कुमार, हे0का0 सलुऊद्दीन, हे0का0 चन्द्रकेश पाण्डेय थाना राबर्ट्सगंज, का0 गौरव यादव, का0 प्रमोद यादव, का0 अशोक कुमार, का0 आलोक दुबे, का0 अर्पित मिश्रा थाना राबर्ट्सगंज, म0आ0 दीक्षा पाण्डेय, म0आ0 अनीता थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र शामिल रहे4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- *थाना करमा अन्तर्गत जुगनी जंगल में वांछित गौ तस्करों व पुलिस की मुठभेड़ में, 01 नफर वांछित गौ तस्कर घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय की बाइट -*1
- *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 22.02.2026* *थाना दुद्धी पुलिस द्वारा पशु तस्कर/गैंगस्टर एक्ट के वांछित ₹25,000/- के इनामिया अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद अवैध देशी तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस व ₹1,150/- नकद बरामद किया गया।* *प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.01.2026 को कोतवाली दुद्धी पर मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान अभियुक्त सूरज चंद्रवंशी की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उस पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.02.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आज दिनांक 22.02.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त मोटरसाइकिल से विंढमगंज की तरफ से दुद्धी आ रहा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर अमवार तिराहा, कस्बा दुद्धी में वाहन चेकिंग प्रारम्भ की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल दुद्धी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर उक्त व्यक्ति अमवार रोड की ओर गाड़ी मोड़कर भागने लगा। तब पुलिस द्वारा वायरलेस के माध्यम से आस-पास के थानों व चौकी को भी घेराबंदी करने की सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए ग्राम खजुरी के आगे रेलवे अंडरपास के पास पहुंचने पर अभियुक्त की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्त द्वारा उठकर पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग की जाने लगी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्त फायरिंग करता रहा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं गिरफ्तारी हेतु न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र उदयचन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त को तत्काल जीवन रक्षा हेतु सीएचसी दुद्धी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया। अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *➤ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* सूरज कुमार पुत्र उदयचन्द्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष (₹25,000/- का इनामिया, गैंगस्टर एक्ट में वांछित) *➤ अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0- 81/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र 2. मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र 3. मु0अ0सं0- 46/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र। *➤ बरामदगी का विवरण –* 1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर 2. 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर 3. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर 4. अभियुक्त के कब्जे से ₹1,150/- नकद 5. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या UP50CC0139 6. 01 अदद एंड्रॉयड सैमसंग मोबाइल फोन *➤ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 2. उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 3. हे0का0 सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 4. हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 5. हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 6. हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 7. का0 आकाश सरोज, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र । 8. का0 विनोद सरोज, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।4
- दुद्धी थाना पुलिस को बड़ी बड़ी सफलता पशु तस्कर गैंगस्टर एक्ट के वांक्षित 25000 का इनाम्या अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घर इलाज के लिए दूधिया सीएससी में कराया गया भर्ती1
- बाइट- राजेश कुमार राय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी,1
- सोनभद्र।भागते गौ तस्कर को थाना करमा पुलिस ने मारी गोली। थाना करमा स्थिति जुगनी जंगल में भाग रहा था पशु तस्कर। राजगढ़ थाना पुलिस व कर्मा थाना पुलिस ने किया घेराबंदी। अपने आप को घिरते देख अभियुक्त ने पुलिस पर चलाई गोली। शनिवार को भी पुलिस ने mp बोर्डर के पास किया था घेराबंदी। गौ वंश छोड़कर फरार होने में कामयाब हुए थे अभियुक्त। पुलिस में मुठभेड़ के दौरान तस्कर को मारी गोली। गौ वंशों को वध के लिए बिहार पश्चिम बंगाल भेजते थे गौ तस्कर। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तमंचा व जिंदा कारतूस किया बरामद। सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र का मामला।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1