Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shahjahanpur_News__चिता_पर_मुर्गा_पका_का_खाने_वालों_के_साथ_भयंकर_कांड_हो_गया Shahjahanpur_News__चिता_पर_मुर्गा_पका_का_खाने_वालों_के_साथ_भयंकर_कांड_हो_गया
Public News Network24
Shahjahanpur_News__चिता_पर_मुर्गा_पका_का_खाने_वालों_के_साथ_भयंकर_कांड_हो_गया Shahjahanpur_News__चिता_पर_मुर्गा_पका_का_खाने_वालों_के_साथ_भयंकर_कांड_हो_गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Shahjahanpur_News__चिता_पर_मुर्गा_पका_का_खाने_वालों_के_साथ_भयंकर_कांड_हो_गया Shahjahanpur_News__चिता_पर_मुर्गा_पका_का_खाने_वालों_के_साथ_भयंकर_कांड_हो_गया1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बुजुर्ग दंपती से चेन लूट का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तारतमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद — तमंचा, लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद — एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती से हुई चेन लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे/निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को असन्द्रा थाना क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती को असलहा दिखाकर सोने की चेन लूट ली गई थी। मामले में थाना असन्द्रा पर मुकदमा संख्या 301/2026, धारा 309(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस टीम ने मामले में पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह और शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह, दोनों निवासी नौगवां रायतासी, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने की चेन, .315 बोर का अवैध तमंचा और अपाचे बाइक संख्या UP 44 BX 8670 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। 🔴 एक आरोपी पर पहले से कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ सुल्तानपुर के लम्भुआ, मोतिगरपुर, जीआरपी सुल्तानपुर और कुड़वार थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। असन्द्रा में दर्ज वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है। वहीं दूसरे आरोपी शिवांक सिंह के खिलाफ भी असन्द्रा थाने में वर्तमान मुकदमा दर्ज है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना असन्द्रा और थाना रामसनेहीघाट की पुलिस टीम शामिल रही। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था चोरी से संबंधित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे। मोटरसाइकिल व चोरी का सामान तथा नगदी बरामद बाराबंकी।थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों 01.लवकुश मिश्रा उर्फ नवीन कुमार पुत्र रामू मिश्रा निवासी ग्राम चन्द्रसिहाली थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी, 2.आजाद पुत्र भुलई निवासी ग्राम मुकौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 3.विशाल कुमार पुत्र सजीवन निवासी ग्राम जगजीवनपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को बरुहा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी से सम्बन्धित 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.08.2026 को ग्राम भटुवामऊ से एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे तथा दिनांक 30.08.2026 को ग्राम सूरतगंज से एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था व दिनांक 16.09.2026 को ग्राम बैरानामऊ मंझारी से एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध थाना मो0पुर खाला पर क्रमश: मु0अ0सं0 443/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 433/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 442/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।1
- भू-माफिया द्वारा जमीन कब्जे लेकर परेशान थी। जिले में सुनवाई नहीं हुई होगी तो आज लखनऊ आई और मुख्यमंत्री के आवास के बगल पार्क रोड स्थित टावर पर चढ़ गई। Update... ये महिला आगरा की है। भू-माफिया द्वारा जमीन कब्जे लेकर परेशान थी। जिले में सुनवाई नहीं हुई होगी तो आज लखनऊ आई और मुख्यमंत्री के आवास के बगल पार्क रोड स्थित टावर पर चढ़ गई। हज़रतगंज पुलिस ने पहुंचकर महिला को समझा बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा।1
- सपा प्रत्याशी आरपी यादव को सुनिए यह सवर्णों के लिए क्या संदेश दिया है इस गधे को जवाब सभी लोग दीजिएगा जरूर सोशल मीडिया के माध्यम से ताकि अखिलेश जी को पता लग सके कि यह ऐसे गुंडे मवाली कैसे समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं ? यह कभी विधायक बनने लायक नहीं है ऐसे लोगों को टिकट वितरण न किया जाए यह संदेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के लिए? जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश सपा प्रत्याशी आरपी यादव को सुनिए यह सवर्णों के लिए क्या संदेश दिया है इस गधे को जवाब सभी लोग दीजिएगा जरूर सोशल मीडिया के माध्यम से ताकि अखिलेश जी को पता लग सके कि यह ऐसे गुंडे मवाली कैसे समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं ? यह कभी विधायक बनने लायक नहीं है ऐसे लोगों को टिकट वितरण न किया जाए यह संदेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के लिए? जनहित सर्व समाज सेवा समिति संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखिका कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- बाराबंकी में बुजुर्ग दंपति से चेन लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, असन्द्रा पुलिस को मिली सफलता बाराबंकी में असन्द्रा पुलिस ने चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना असन्द्रा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस और शिवांक सिंह निवासी नौगवां रायतासी, थाना कुड़वार, सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, एक अवैध तमंचा 315 बोर और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक UP 44 BX 8670 बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने 16 सितंबर को असन्द्रा क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपति से असलहा दिखाकर चेन लूटी थी। इस संबंध में थाना असन्द्रा में केस दर्ज था। बरामदगी के आधार पर केस में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।1
- निर्माणाधीन फैक्ट्री के गहरे गड्ढे में डूबे तीन बच्चे, दो की मौत; तीसरे की तलाश जारी बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना गांव के बाहर रविवार शाम निर्माणाधीन फैक्ट्री परिसर में हुए हादसे से हड़कंप मच गया। मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से तीन बच्चे डूब गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे गांव के कुछ बच्चे गड्ढे में भरे पानी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान देवा (13), सुमित (10) और दिव्यांश (15) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देवा व सुमित को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दिव्यांश का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर उसके कपड़े बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुट गई। अंधेरा होने के बाद लाइट की व्यवस्था कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1