Shuru
Apke Nagar Ki App…
1 घंटे लगातार हुई बारिश काफी मात्रा में पानी का बहाव किसान हुए खुशहाल चंदौली नौगढ़ ग्राम पंचायत बरबसपुर में 1 घंटे लगातार हुई बारिश काफी मात्रा में पानी का बहाव होने की वजह से ऊंचा खाल जमीन नो के खेतों में पानी भर गया धान की रोपाई के लिए जो किसान पानी का इंतजार कर रहे थे हुए खुशहाल रोपाई की तैयारी जारी रिपोर्टर इंद्रजीत सिंह ब्यूरो चीफ चंदौली UCP Voice देश की आवाज
Indrajit,Singh urf Mithun Sing
1 घंटे लगातार हुई बारिश काफी मात्रा में पानी का बहाव किसान हुए खुशहाल चंदौली नौगढ़ ग्राम पंचायत बरबसपुर में 1 घंटे लगातार हुई बारिश काफी मात्रा में पानी का बहाव होने की वजह से ऊंचा खाल जमीन नो के खेतों में पानी भर गया धान की रोपाई के लिए जो किसान पानी का इंतजार कर रहे थे हुए खुशहाल रोपाई की तैयारी जारी रिपोर्टर इंद्रजीत सिंह ब्यूरो चीफ चंदौली UCP Voice देश की आवाज
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- अजगरा में छत पर सो रहे दो मासूम भाइयों को सांप ने काटा, दोनों की मौत, मोहनिया :-कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में सांप के काटने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार की रात घर की छत पर सो रहे दो सगे भाइयों को जहरीले सांप ने काट लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई.।मृतक की पहचान अजगरा निवासी सतेन्द्र बैठा के 14 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार व 12 वर्षीय छोटा भाई धर्मराज कुमार शामिल है.।परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दोनों भाई घर की छत पर सोने चले गए.सांप ने काट लिया.1
- बिजली मेगा कैंप में 15 उपभोक्ताओं के बिल संशोधित, पांच का टैरिफ बदला कमालपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 15 उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का संशोधन किया गया, जबकि पांच उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया। छह उपभोक्ताओं के मीटर की पोस्ट रीडिंग तथा सात उपभोक्ताओं की फाल्ट संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया बिजली बिल भी जमा कराया गया। इस दौरान एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात अगस्त को कमालपुर, 10 अगस्त को आवाजापुर, 11 अगस्त को धानापुर, 12 अगस्त को रमौली, 13 अगस्त को कमालपुर और 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि 31 अगस्त तक विभिन्न उपकेंद्रों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बाबू संदीप पाल, ऑपरेटर अमित कुमार, बिजेंद्र कुमार, जीएमआर, आलोक कुमार यादव सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।2
- कैमूर/बिहार, दिल्ली के सासंद सह भोजपुरी इंडस्ट्री फिल्मों व लोकगीतों के कलाकार मनोज तिवारी का प्राथमिक विद्यालय बना बदहाली का शिकार: कचरे के ढेर से गुजरकर जाने को मजबूर हैं बच्चे कैमूर। एक ओर जहां सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्कूलों की तस्वीर बदलने के लंबे-चौड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर कैमूर जिले के मोहनियां प्रखंड क्षेत्र से एक सरकारी स्कूल की बदहाली की ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। बता दें कि मोहनियां प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुसौली (पोस्ट- भीटी, थाना- मोहनियां) आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह वही विद्यालय है, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली के सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने बचपन के दिन बिताए और अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। देश की संसद में गूंजने वाली आवाज देने वाले इस ऐतिहासिक स्कूल का आज बुरा हाल है। वही विद्यालय परिसर और इसके मुख्य आवागमन के रास्तों पर कचरे व गंदगी का अंबर लगा हुआ है। हालात इतने विकट हैं कि यहां आने-जाने वाले छोटे-छोटे मासूम बच्चों को रोज गंदे पानी, कीचड़ और कचरे के ढेर से होकर स्कूल के अंदर प्रवेश करना पड़ता है। इससे न सिर्फ बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है, बल्कि बदबू और गंदगी के कारण संक्रमण व गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। आपको बताते हुए चलें कि स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि एक तरफ इस विद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन वर्तमान में जनप्रतिनिधियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण विद्यालय की स्थिति दयनीय हो चुकी है। अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर और आवागमन के मुख्य मार्ग से कचरे और गंदगी को तत्काल हटाया जाए। साथ ही नियमित सफाई और जलजमाव से मुक्ति के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। आपको बता दें कि यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके भविष्य पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा। अब देखना यह है कि मनोज तिवारी के इस ऐतिहासिक विद्यालय की सुध लेने के लिए जिम्मेदार कब जागते हैं।2
- किसान संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,किसान नेताओ का नजरबंद का पांचवा और धरने का 26 वां दिनकिसान संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,किसान नेताओ का नजरबंद का पांचवा और धरने का 26 वां दिनकिसान संघर्ष मोर्चा, विंध्य एक्सप्रेस वे,किसान नेताओ का नजरबंद का पांचवा और धरने का 26 वां दिन1
- वाराणसी रामनगर में सड़क की खुदाई से राहगीर परेशानलेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। लेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- *स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाने पर होगी सख्त कार्रवाई* *प्रेस नोट* *दिनांक-07.08.2026* *जनपद : सोनभद्र* *स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाने पर होगी सख्त कार्रवाई* जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में बच्चों के आवागमन हेतु संचालित ऑटो, टोटो, वैन, बस एवं अन्य वाहनों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं यातायात संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत संचालित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले ऑटो, टोटो, वैन एवं बसों की जांच की गई तथा वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाया जाए तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय द्वारा संचालित अथवा अनुबंधित सभी वाहनों का समय-समय पर सत्यापन कराया जाए। प्रत्येक वाहन में निर्धारित क्षमता, फिटनेस, वैध परमिट, बीमा, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेख उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहन संचालकों को नियमित रूप से सुरक्षा मानकों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया जाए। *सोनभद्र पुलिस जनपद के समस्त विद्यालयों एवं स्कूली वाहनों का नियमित निरीक्षण कर रही है। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।*1