गुठनी। प्रखंड के विस्वार पंचायत अंतर्गत खड़खड़िया गांव स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात चार मूर्तियां चोरी होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घंटे बाद ही सभी मूर्तियां मंदिर से करीब 500 मीटर दूर एक झाड़ी में बरामद कर ली गईं। जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी जितेंद्र मिश्रा, जो मिश्रा छपरा के रहने वाले हैं, बुधवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर से चार मूर्तियां गायब हैं। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि गजराज राम ने गुठनी थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा टावर डंप के माध्यम से संदिग्धों तक पहुंचने की कार्रवाई की बात सामने आने के बाद चोरों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इसके करीब दो घंटे बाद चोरों ने मंदिर से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ी में चारों मूर्तियों को फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़ी मूर्तियों पर गई तो इसकी सूचना तत्काल गुठनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और झाड़ी से चारों मूर्तियों को बरामद कर मंदिर में पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में जहां नाराजगी है, वहीं मूर्तियों के बरामद होने से राहत की सांस ली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। #SiwanNews #viralreels #fypシ #CrimeNews #siwanpolice #BiharPolice #siwan #BreakingNews
गुठनी। प्रखंड के विस्वार पंचायत अंतर्गत खड़खड़िया गांव स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात चार मूर्तियां चोरी होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घंटे बाद ही सभी मूर्तियां मंदिर से करीब 500 मीटर दूर एक झाड़ी में बरामद कर ली गईं। जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी जितेंद्र मिश्रा, जो मिश्रा छपरा के रहने वाले हैं, बुधवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर से चार मूर्तियां गायब हैं। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद
मुखिया प्रतिनिधि गजराज राम ने गुठनी थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा टावर डंप के माध्यम से संदिग्धों तक पहुंचने की कार्रवाई की बात सामने आने के बाद चोरों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इसके करीब दो घंटे बाद चोरों ने मंदिर से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ी में चारों मूर्तियों को फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों
की नजर झाड़ी में पड़ी मूर्तियों पर गई तो इसकी सूचना तत्काल गुठनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और झाड़ी से चारों मूर्तियों को बरामद कर मंदिर में पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में जहां नाराजगी है, वहीं मूर्तियों के बरामद होने से राहत की सांस ली गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। #SiwanNews #viralreels #fypシ #CrimeNews #siwanpolice #BiharPolice #siwan #BreakingNews
- मोहल्ला बड्ढा में जलजमाव और खुली नालियों से बढ़ी परेशानी मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, धुआं मशीन व दवा छिड़काव की मांग सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मैदान परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण मैदान के लेवल से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही रुक जाता है। जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही धुआं मशीन चलाने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके। इसके अलावा मोहल्ले में नाली की कई पटिया खुली हुई हैं, जिससे राहगीरों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खुली नालियों और बढ़ते मच्छरों के कारण विशेष परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, खुली नालियों पर पटिया लगवाने तथा मैदान परिसर में लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग की है।1
- 🎉 #बाबा #जी #पनीर #हब का हुआ भव्य उद्घाटन, स्वाद और शुद्धता के नए सफर की शुरुआत 🧀✨ #GrandOpening #PaneerHub #FreshPaneer #PurePaneer #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #trendingvideo #paneerrecipe1
- आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 गर्भवती की जांच कर मिला परामर्श आंदर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा के अध्यक्षता और देख रेख में जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से गर्भवती महिला आई थी।इस दौरान गर्भवती महिलाओं का काफी संख्या में भीड़ लगा रहा। वही डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर आई हुई 45 गर्भवती महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के बाद से एएनसी के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन समेत ब्लड सुगर,एचआईवी,सीबीसी, एचबीएसएजी आदि की जांच की गई। इसके अलावा उनकी वजन और लंबाई भी मापी गई।वही डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब ने बताया की इस दौरान महिलाओं की गर्भावस्था की स्थिति का आकलन किया जाता है और उनमें अगर किसी प्रकार की कमी दिखती है तो उसको ठीक करने का सुझाव दिया जाता है, ताकि, प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर किसी में ब्लड की कमी है तो उसे दूर करने के लिए दवा दी जाती है। वही हीमोग्लोबिन तैयार करने वाले फल आदि खाने की सलाह दी जाती है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार विश्वकर्मा,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय,मधुरेंद्र कुमार,डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब,प्रीतम कुमार,पार्वती कुमारी,अनिता कुमारी,पूनम कुमारी,संतोष कुमार सतीश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे1
- आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार की सुबह 10 बजे कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में कराया जा रहा है।परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा हुई। शिक्षक कमाल अहमद,दिलीप कुमार साह,नील कमल राम,इकबाल रजा आदि शिक्षक उपस्थित थे1
- गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुठनी थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी और देशी शराब मिलाकर करीब 44 लीटर शराब बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया हैं।गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।1
- चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।1
- बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद बलिया।। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 10,224 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहनी पुत्र भुवाल साहनी, निवासी वार्ड नंबर-04 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त की मध्यरात्रि में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इस दौरान आभूषण और नकदी समेत हजारों रुपये की चोरी की गई थी। मामले में वादिनी की तहरीर पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय पुलिस टीम ने ग्राम मनियारी-जसांव मार्ग से दोपहर 13:45 बजे मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10,224 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध बलिया के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी और कांस्टेबल विभूति यादव शामिल रहे।1
- हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी 2.उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी 3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी2