मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती उनके पैतृक गांव हरिगांव में मनाई गई जगदीशपुर (भोजपुर): मॉरीशस के प्रथम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती आज उनके पैतृक गांव हरिगांव पंचायत, जगदीशपुर प्रखंड, जिला भोजपुर में मनाई गई। बता दें कि मॉरीशस के साथ इस गांव का गहरा रिश्ता है। मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम इसी गांव के मूल निवासी थे। उनका जन्म 18 सितंबर, 1900 को हुआ था। फिलहाल मॉरीशस के प्रधानमंत्री उनके बेटे नवीन रामगुलाम हैं। इस अवसर पर हरिगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया विजय शंकर चौबे ने कहा कि आज हमारे मिट्टी के लाल की जयंती है। उनके नाम पर गांव में हाई स्कूल और अस्पताल बना हुआ है। हम चाहते हैं कि उनके नाम पर यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खुले। कार्यक्रम में पहुंचे जगदीशपुर के विधायक भाई दिनेश ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने और काला पानी की सजा भुगतने के बाद भी उन्होंने लोगों को एकजुट कर एक देश का निर्माण किया और उसके प्रधानमंत्री बने। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने सरकार से 3 बड़ी मांग की: 1. हरिगांव में सर शिवसागर रामगुलाम की आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। 2. जिस ऐतिहासिक कुएं से उनकी पहचान जुड़ी है, उसका जीर्णोद्धार किया जाए, जिसके लिए कई बार SDM और DM को पत्र भेजा गया है। 3. उनकी जयंती को हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाए और बिहार की पाठ्य-पुस्तकों में "भोजपुर के एक छोटे से गांव" की जगह स्पष्ट रूप से "जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव पंचायत के हरिगांव गांव" लिखा जाए।
मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती उनके पैतृक गांव हरिगांव में मनाई गई जगदीशपुर (भोजपुर): मॉरीशस के प्रथम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती आज उनके पैतृक गांव हरिगांव पंचायत, जगदीशपुर प्रखंड, जिला भोजपुर में मनाई गई। बता दें कि मॉरीशस के साथ इस गांव का गहरा रिश्ता है। मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम इसी गांव के मूल निवासी थे। उनका जन्म 18 सितंबर, 1900 को हुआ था। फिलहाल मॉरीशस के प्रधानमंत्री उनके बेटे नवीन रामगुलाम हैं। इस अवसर पर हरिगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया विजय शंकर चौबे ने कहा कि आज हमारे मिट्टी के लाल की जयंती है। उनके नाम पर गांव में हाई स्कूल और अस्पताल बना हुआ है। हम चाहते हैं कि उनके नाम पर यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खुले। कार्यक्रम में पहुंचे जगदीशपुर के विधायक भाई दिनेश ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने और काला पानी की सजा भुगतने के बाद भी उन्होंने लोगों को एकजुट कर एक देश का निर्माण किया और उसके प्रधानमंत्री बने। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने सरकार से 3 बड़ी मांग की: 1. हरिगांव में सर शिवसागर रामगुलाम की आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। 2. जिस ऐतिहासिक कुएं से उनकी पहचान जुड़ी है, उसका जीर्णोद्धार किया जाए, जिसके लिए कई बार SDM और DM को पत्र भेजा गया है। 3. उनकी जयंती को हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाए और बिहार की पाठ्य-पुस्तकों में "भोजपुर के एक छोटे से गांव" की जगह स्पष्ट रूप से "जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव पंचायत के हरिगांव गांव" लिखा जाए।
- 🚨 भोजपुर में शादी के नाम पर साइबर ठगी का कथित खेल! 😱 शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 50+ महिलाओं से संपर्क—आरोपी गिरफ्तार आरा। शादी का भरोसा दिलाकर ठगी करने के आरोप में भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने खगड़िया से बरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला पटना की एक शिक्षिका से जुड़ा है, जिनसे शादी का भरोसा दिलाकर कथित तौर पर करीब 3.65 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने Jeevansathi, WhatsApp और Facebook के जरिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं और युवतियों से संपर्क किया। कथित तौर पर वह खुद को पटना सचिवालय में अधिकारी बताता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी 50 से अधिक महिलाओं और युवतियों के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तौर पर इस तरह से कितने लोगों को निशाना बनाया गया। ⚠️ सावधान रहें! ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्रोफाइल या सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्तों में आर्थिक लेन-देन करने से पहले व्यक्ति की पहचान, नौकरी, पता और प्रोफाइल की पूरी तरह जांच जरूर करें। #Bhojpur #Ara #CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud #Jeevansathi #BiharPolice #CyberPolice #FraudAlert #CrimeNews #BiharNews #AraNews #ARNEWS241
- मॉरीशस के प्रथम प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर उनके नाती ने बताई परिवार की सच्चाई हरिगांव, जगदीशपुर (भोजपुर): मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की 126वीं जयंती उनके पैतृक गांव हरिगांव में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनके परिवार के वंशज नितेश कुशवाहा मौजूद रहे। नितेश कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि हम इस धरती के लाल का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने सात समुंदर पार मॉरीशस में कीर्तिमान फैलाया और आज पूरी दुनिया में उनके नाम का डंका बजता है। वो उस देश के राष्ट्रपिता हैं और इस धरती से उनका लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि इतिहास के पन्नों में लिखा है कि हरिगांव के ही रहने वाले मोहित रामगुलाम जी यहां से मजदूर के रूप में मॉरीशस गए थे। उन्हीं के वंशज सर शिवसागर रामगुलाम हैं, जो उनके दादा हैं। जब भी उनकी याद आती है तो हम बहुत भावुक हो जाते हैं। हमें भी पता नहीं था कि हमारे पूर्वज सात समुंदर पार जाकर इतना बड़ा इतिहास बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2008 में सर शिवसागर के बेटे और मॉरीशस के वर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम हरिगांव आए थे और गांव में काफी विकास कराकर गए थे। उनके नाम पर यहां 10+2 हाई स्कूल और अस्पताल बना हुआ है। अभी भी अधूरे हैं कई वादे - नाती ने गिनाई कमियां: 2008 में घोषणा हुई थी कि गांव के गरीब और असहाय लोगों को आवास दिया जाएगा, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। मोहित सरोवर के सौंदर्यीकरण और पार्क का काम अधूरा है। पटना के एक्जीबिशन रोड की तरह हरिगांव में भी सर शिवसागर रामगुलाम की प्रतिमा लगनी चाहिए। पूर्वजों के उस ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्धार होना चाहिए जो भारत और मॉरीशस के बीच पहचान का सेतु है। अंत में उन्होंने कहा कि अब बस एक ही ख्वाहिश बाकी रह गई है - खून का खून से रिश्ता जुड़ जाए। हम मॉरीशस वाले परिवार से मिलना चाहते हैं। सरकार से मांग है कि हमारी इस दूरी को खत्म कराया जाए और हर साल इस जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाए।1
- बिहटा। पटना:फिल्म The Vvaan: Force of the Forrest को लेकर बिहटा में शनिवार को खास हलचल देखने को मिली। फिल्म की निर्माता एकता कपूर और निर्देशक दुर्गेश कुमार प्रसिद्ध वन देवी मंदिर पहुंचे। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां वन देवी का आशीर्वाद लिया। फिल्म की टीम के वन देवी मंदिर पहुंचने की खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों और फिल्म प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई। वन देवी मंदिर लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वहीं Vvaan फिल्म की कहानी में रहस्य और वन से जुड़े पहलुओं को लेकर पहले से ही लोगों के बीच चर्चा है। बताया जा रहा है कि फिल्म से जुड़े लोगों का वन देवी मंदिर पहुंचना इसी कड़ी में खास माना जा रहा है। एकता कपूर और दुर्गेश कुमार ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां वन देवी का आशीर्वाद लिया। फिल्म Vvaan: Force of the Forrest को लेकर बिहटा और आसपास के क्षेत्र में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। खासकर वन देवी मंदिर से फिल्म के जुड़ाव की चर्चाओं ने स्थानीय लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।1
- जगदीशपुर बार एसोसिएशन जगदीशपुर में उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी होंगे सुरेंद्र सिंह उर्फ राम जी सिंह देखें व सुनें -1
- रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, पुनः जांच की मांग..1
- लहलादपुर सारण भाजपा के प्रथम पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. नरेंद्र किशोर चतुर्वेदी की प्रथम पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई1
- 🚨 24 घंटे में मथुरा यादव के परिवार को मिला 4 लाख का चेक, मुखिया हरेंद्र यादव बोले—‘जनता के लिए काम करें, बयानबाजी नहीं’ आरा। 50 वर्षीय मथुरा यादव की डूबने से मौत की सूचना मिलते ही मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और तत्काल आरा सीओ को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद प्रशासन की ओर से आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया। मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार, 24 घंटे के अंदर आरा सीओ द्वारा चार लाख रुपये का चेक उन्हें दिया गया, जिसके बाद उन्होंने मृतक मथुरा यादव के परिवार के घर पहुंचकर चेक सौंपा। इस दौरान मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने कुछ जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जमीन पर काम करने की जरूरत है, केवल बयानबाजी करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें सरकारी सहायता दिलाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। 📍 मथुरा यादव के परिवार को समय पर मिली सहायता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से पहुंची राहत। #Ara #AraNews #BhojpurNews #BiharNews #FloodNews #FloodUpdate #ARNEWS241
- 🚩 पहली बार आरा पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत आरा, 19 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी शनिवार को पहली बार आरा पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें उन्होंने स्वयं भाग लेकर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया। इसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात आरा परिसदन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के भोजपुर जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में संगठन के कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी ने की। मौके पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आरा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जनता की आवाज आरा न्यूज़ | रिपोर्टर: पंकज सिंह #BJP #BJPObcMorcha #PramodSinghChandravanshi #OBCMorcha #Ara #Bhojpur #Bihar #SevaPakhwada #NarendraModi #Ambedkar #जनताकीआवाज #आरान्यूज़ #पंकजसिंह1
- मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती उनके पैतृक गांव हरिगांव में मनाई गई जगदीशपुर (भोजपुर): मॉरीशस के प्रथम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती आज उनके पैतृक गांव हरिगांव पंचायत, जगदीशपुर प्रखंड, जिला भोजपुर में मनाई गई। बता दें कि मॉरीशस के साथ इस गांव का गहरा रिश्ता है। मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम इसी गांव के मूल निवासी थे। उनका जन्म 18 सितंबर, 1900 को हुआ था। फिलहाल मॉरीशस के प्रधानमंत्री उनके बेटे नवीन रामगुलाम हैं। इस अवसर पर हरिगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया विजय शंकर चौबे ने कहा कि आज हमारे मिट्टी के लाल की जयंती है। उनके नाम पर गांव में हाई स्कूल और अस्पताल बना हुआ है। हम चाहते हैं कि उनके नाम पर यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खुले। कार्यक्रम में पहुंचे जगदीशपुर के विधायक भाई दिनेश ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने और काला पानी की सजा भुगतने के बाद भी उन्होंने लोगों को एकजुट कर एक देश का निर्माण किया और उसके प्रधानमंत्री बने। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने सरकार से 3 बड़ी मांग की: 1. हरिगांव में सर शिवसागर रामगुलाम की आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। 2. जिस ऐतिहासिक कुएं से उनकी पहचान जुड़ी है, उसका जीर्णोद्धार किया जाए, जिसके लिए कई बार SDM और DM को पत्र भेजा गया है। 3. उनकी जयंती को हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाए और बिहार की पाठ्य-पुस्तकों में "भोजपुर के एक छोटे से गांव" की जगह स्पष्ट रूप से "जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव पंचायत के हरिगांव गांव" लिखा जाए।1