Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुरज कुमार पासवान जी बख्तियार
More news from बिहार and nearby areas
- Post by सुरज कुमार पासवान जी बख्तियार1
- सरमस्तपुर पंचायत में विकलांग प्रमाणपत्र के लिए मांगी जा रही मोटी रकम #महनार #सरमस्तपुरपंचायत #वैशाली #दिव्यांगसर्टिफिकेट #भ्रष्टाचार #घूसखोरी #बिहारन्यूज़ #स्थानीयखबर #प्रशासनसेमांग #दिव्यांगअधिकार #mohankumar #dm_vaishali #deepak_prakesh1
- Post by JMBNEWS1
- ड्राइवरों का बड़ा आंदोलन! बिहारशरीफ में 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना, एंकर, बिहारशरीफ मुख्यालय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले चालकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। श्रम कल्याण केंद्र मैदान में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में चालक शामिल हुए और सरकार से अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। धरना में शामिल चालकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल किया जाए और ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये मुआवजा, अपंगता की स्थिति में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल होने पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। चालकों ने 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू करने और दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तत्काल पेंशन देने की भी मांग उठाई। साथ ही 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग भी की गई। धरना में शामिल चालकों का कहना था कि कोविड काल के दौरान जब लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब भी ड्राइवरों ने अपने परिवार से दूर रहकर ईमानदारी से काम किया। इसके बावजूद आज उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही है। चालकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 90 दिनों के भीतर उनकी 10 सूत्री मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर के चालक स्टीयरिंग छोड़कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर पंचायत के समाज सेवी शशी भूषण कुमार ने रमजान पाक महीने पर रोजदारों के बीच खाद्य सामग्री का किए वितरण।1
- आप सभी को बुधवार श्री शीतला अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🥀♥️2
- पटना जिले की घोसवरी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गोसाईगांव निवासी एक व्यक्ति को एक देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार की रात को अंजाम दी गई, जिससे इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोमवार (9 मार्च 2026) की रात घोसवरी थाना को यह गोपनीय सूचना मिली थी कि गोसाईगांव का एक निवासी कहीं से अवैध हथियार खरीदकर लाया है और उसे छिपाकर रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित संदिग्ध ठिकाने पर घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को दबोच लिया। जब उसकी और संदिग्ध स्थान की तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। अभियुक्त के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और कुल 40 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियारों को जब्त करते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 (बाढ़), श्री आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अवैध हथियारों की खेप के बारे में सटीक इनपुट मिला था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कारतूसों की बरामदगी गंभीर मामला है और पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हथियार और कारतूस किस स्रोत से खरीदे गए थे और इनका इस्तेमाल किस घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। फिलहाल, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- बिहार,समस्तीपुर केंद्र सरकार के खिलाफ 13 मार्च को मोहिउद्दीन नगर के मदुदाबाद में विशाल जनसभा का माकपा ने किया ऐलान। सरकार के जन विरोधी नीतियों को जड़ उखाड़ फेंकने का करेंगे काम । क्षेत्र के तमाम किसान मजदूर छात्र युवा महिलाओं को विशाल जनसभा में आने का किया अपील।1