logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चुंदरू मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई महिला की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है‌। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।

2 hrs ago
user_Kr Chandan
Kr Chandan
Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
2 hrs ago

चुंदरू मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई महिला की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है‌। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है‌। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।
    1
    टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है‌। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज़ चतरा (Desh Live News Chatra)। मैं हूँ रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक। आज चतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अनिमेष नैथानी जी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही नए कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने, अफीम तस्करी पर रोक लगाने और उग्रवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज़ चतरा (Desh Live News Chatra)। मैं हूँ रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक।
आज चतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अनिमेष नैथानी जी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही नए कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने, अफीम तस्करी पर रोक लगाने और उग्रवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।
    user_DESH LIVE NEWS CHATRA
    DESH LIVE NEWS CHATRA
    Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    35 min ago
  • चतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लावालौंग थाना पुलिस ने छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये मूल्य का अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला निवासी जतन गंझु एवं बालेश्वर गंझु अपने घरों में अवैध रूप से अफीम और डोडा का भंडारण कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी टोला में छापेमारी की, जहां से 2 किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा तथा 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे तस्करों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    चतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लावालौंग थाना पुलिस ने छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये मूल्य का अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है।
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला निवासी जतन गंझु एवं बालेश्वर गंझु अपने घरों में अवैध रूप से अफीम और डोडा का भंडारण कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी टोला में छापेमारी की, जहां से 2 किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा तथा 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे तस्करों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • यह सम्मान हमारे प्रत्येक सदस्य की मेहनत और मजबूत टीम वर्क का परिणाम है : करण जायसवाल हजारीबाग | सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की गई और हजारीबाग यूथ विंग के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद मनीष जायसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।वही कार्यक्रम का संचालन सचिव रितेश खण्डेलवाल ने किया। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान विशेष रूप से 13 अप्रैल को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस रक्तदान शिविर में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा अब तक का सबसे बड़ा कैंप आयोजित करते हुए 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिला। इस शिविर में हजारीबाग पुलिस का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ संस्था के सदस्यों ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में सांसद मनीष जायसवाल के हस्ताक्षर के साथ संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के हस्ताक्षर भी शामिल रहे, जिससे सम्मान की गरिमा और बढ़ गई। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था हजारीबाग जिले की अब तक की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में उभरकर सामने आई है, जो युवाओं के समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का हर सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास से संस्था लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के हर सदस्य के अथक परिश्रम, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी सोच के साथ आगे भी बड़े स्तर पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार एवं विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,सत्यनारायण सिंह,प्रवेक जैन,प्रणीत जैन,रोहित बजाज,प्रमोद खण्डेलवाल,सेजल सिंह,खुशी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी,सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी,प्रिंस कसेरा,अजीत चंद्रवंशी,सनी सलूजा,राजेश जैन, कैलाश कुमार,उदित तिवारी,शानू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    यह सम्मान हमारे प्रत्येक सदस्य की मेहनत और मजबूत टीम वर्क का परिणाम है : करण जायसवाल
हजारीबाग | सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की गई और हजारीबाग यूथ विंग के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद मनीष जायसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।वही कार्यक्रम का संचालन सचिव रितेश खण्डेलवाल ने किया। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान विशेष रूप से 13 अप्रैल को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस रक्तदान शिविर में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा अब तक का सबसे बड़ा कैंप आयोजित करते हुए 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिला। इस शिविर में हजारीबाग पुलिस का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ संस्था के सदस्यों ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में सांसद मनीष जायसवाल के हस्ताक्षर के साथ संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के हस्ताक्षर भी शामिल रहे, जिससे सम्मान की गरिमा और बढ़ गई। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था हजारीबाग जिले की अब तक की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में उभरकर सामने आई है, जो युवाओं के समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का हर सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास से संस्था लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के हर सदस्य के अथक परिश्रम, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी सोच के साथ आगे भी बड़े स्तर पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार एवं विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,सत्यनारायण सिंह,प्रवेक जैन,प्रणीत जैन,रोहित बजाज,प्रमोद खण्डेलवाल,सेजल सिंह,खुशी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी,सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी,प्रिंस कसेरा,अजीत चंद्रवंशी,सनी सलूजा,राजेश जैन, कैलाश कुमार,उदित तिवारी,शानू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • हजारीबाग 20 अप्रैल 2026 को जबरदस्त शानदार शोभा प्रदर्शन के साथ शाही व्याह हुआ। * जय माला के साथ एक दूजे के हुए ऋषभ संग निधि * असरदार जानदार जबरदस्त आतिशबाजी म्यूजिकल विद्युत श्रृंगार प्रदर्शन के साथ स्नेह प्यार आशीष आशीर्वाद का दौर, * स्वादिष्ट व्यंजन के 56 भोग का सभी मेहमानों ने लुप्त उठाएं , रंग बिरंगे बनारसी पान से मुंह किए लाल ।
    1
    हजारीबाग 20 अप्रैल 2026 को जबरदस्त शानदार शोभा प्रदर्शन के साथ शाही व्याह हुआ। 
* जय माला के साथ एक दूजे के हुए ऋषभ संग निधि 
* असरदार जानदार जबरदस्त आतिशबाजी म्यूजिकल विद्युत श्रृंगार प्रदर्शन के साथ स्नेह प्यार आशीष आशीर्वाद का दौर, 
* स्वादिष्ट व्यंजन के 56 भोग का सभी मेहमानों ने लुप्त उठाएं , रंग बिरंगे बनारसी पान से मुंह किए लाल ।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    7 hrs ago
  • Post by Md anear
    1
    Post by Md anear
    user_Md anear
    Md anear
    मदनपुर, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज 25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार
    1
    महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज
25 अप्रैल को रांची में भाजपा की ‘जनाक्रोश रैली’ का ऐलान
हज़ारीबाग़ में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 
भाजपा का कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला, 595 मंडलों में आक्रोश पदयात्रा और पुतला दहन की रणनीति तैयार
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों की अफीम के साथ भारी मात्रा में डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। चतरा एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम और लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार की टीम को यह बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में जतन गंझु और बालेश्वर गंझु के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 2 किलो 329 ग्राम अफीम, 85 किलो से अधिक डोडा और करीब 29 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 24 लाख रुपये आंकी जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में किसी भी सूरत में नशा माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा।
    1
    चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों की अफीम के साथ भारी मात्रा में डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। चतरा एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम और लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार की टीम को यह बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में जतन गंझु और बालेश्वर गंझु के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 2 किलो 329 ग्राम अफीम, 85 किलो से अधिक डोडा और करीब 29 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 24 लाख रुपये आंकी जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में किसी भी सूरत में नशा माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.