Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chatra New SP Animesh Naithani: चतरा पुलिस के नए मुखिया ने ली शपथ, अब अपराधियों की खैर नहीं! नमस्कार, आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज़ चतरा (Desh Live News Chatra)। मैं हूँ रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक। आज चतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अनिमेष नैथानी जी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही नए कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने, अफीम तस्करी पर रोक लगाने और उग्रवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।
DESH LIVE NEWS CHATRA
Chatra New SP Animesh Naithani: चतरा पुलिस के नए मुखिया ने ली शपथ, अब अपराधियों की खैर नहीं! नमस्कार, आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज़ चतरा (Desh Live News Chatra)। मैं हूँ रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक। आज चतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अनिमेष नैथानी जी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही नए कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने, अफीम तस्करी पर रोक लगाने और उग्रवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by DESH LIVE NEWS CHATRA1
- टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।1
- हजारीबाग मे एक ऐसा भी हनुमान मंदीर है जहा मनत पुरी होता है पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती पुजा दर्शन1
- हजारीबाग/दारू: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दारू थाना पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और हुड़दंगियों में डर का माहौल बन गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने किया। उनके साथ पुoअoनिo मदन मुंडा, हवलदार एवं सशस्त्र बल की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरी। पुलिस टीम ने दारू थाना क्षेत्र के संवेदनशील और हॉटस्पॉट माने जाने वाले स्थानों—शिशु विद्या मंदिर के पीछे ग्राउंड, बसोबर ग्राउंड और हरली ग्राउंड—पर टीम बनाकर सघन छापामारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने P/A सिस्टम के माध्यम से मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी। नशा करने वालों, अड़ाबाज़ी करने वालों और हुड़दंग मचाने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अब किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती का असर भी तुरंत देखने को मिला, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे अभियान ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय और अलर्ट मोड में है। वहीं दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तेजतर्रार कार्यशैली और तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, जबकि असामाजिक तत्वों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है। संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—अब हजारीबाग में कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं, पुलिस हर मोर्चे पर पूरी मजबूती के साथ डटी हुई है।3
- यह सम्मान हमारे प्रत्येक सदस्य की मेहनत और मजबूत टीम वर्क का परिणाम है : करण जायसवाल हजारीबाग | सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की गई और हजारीबाग यूथ विंग के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद मनीष जायसवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।वही कार्यक्रम का संचालन सचिव रितेश खण्डेलवाल ने किया। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान विशेष रूप से 13 अप्रैल को आयोजित भव्य रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस रक्तदान शिविर में हजारीबाग यूथ विंग द्वारा अब तक का सबसे बड़ा कैंप आयोजित करते हुए 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिला। इस शिविर में हजारीबाग पुलिस का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ संस्था के सदस्यों ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में सांसद मनीष जायसवाल के हस्ताक्षर के साथ संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के हस्ताक्षर भी शामिल रहे, जिससे सम्मान की गरिमा और बढ़ गई। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संस्था हजारीबाग जिले की अब तक की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में उभरकर सामने आई है, जो युवाओं के समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का हर सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास से संस्था लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के हर सदस्य के अथक परिश्रम, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी सोच के साथ आगे भी बड़े स्तर पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक संजय कुमार एवं विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,सत्यनारायण सिंह,प्रवेक जैन,प्रणीत जैन,रोहित बजाज,प्रमोद खण्डेलवाल,सेजल सिंह,खुशी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी,सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी,प्रिंस कसेरा,अजीत चंद्रवंशी,सनी सलूजा,राजेश जैन, कैलाश कुमार,उदित तिवारी,शानू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।1
- चतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लावालौंग थाना पुलिस ने छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये मूल्य का अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला निवासी जतन गंझु एवं बालेश्वर गंझु अपने घरों में अवैध रूप से अफीम और डोडा का भंडारण कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी टोला में छापेमारी की, जहां से 2 किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा तथा 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे तस्करों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1
- हजारीबाग 20 अप्रैल 2026 को जबरदस्त शानदार शोभा प्रदर्शन के साथ शाही व्याह हुआ। * जय माला के साथ एक दूजे के हुए ऋषभ संग निधि * असरदार जानदार जबरदस्त आतिशबाजी म्यूजिकल विद्युत श्रृंगार प्रदर्शन के साथ स्नेह प्यार आशीष आशीर्वाद का दौर, * स्वादिष्ट व्यंजन के 56 भोग का सभी मेहमानों ने लुप्त उठाएं , रंग बिरंगे बनारसी पान से मुंह किए लाल ।1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज़ चतरा (Desh Live News Chatra)। मैं हूँ रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक। आज चतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अनिमेष नैथानी जी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही नए कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने, अफीम तस्करी पर रोक लगाने और उग्रवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।1