Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा में भीषण हादसा: जाम से छूटते ही 'उड़ने' लगी कार, फिर जो हुआ देख दहल जाएगा दिल! 😱
DESH LIVE NEWS CHATRA
चतरा में भीषण हादसा: जाम से छूटते ही 'उड़ने' लगी कार, फिर जो हुआ देख दहल जाएगा दिल! 😱
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by DESH LIVE NEWS CHATRA1
- टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।1
- -- -- उरीमारी में आयोजित भव्य समारोह बना सामाजिक समरसता की मिसाल, हर वर्ग के लोग हुए शामिल -- गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित कई गणमान्य हुए शरीक, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद -- समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया -- विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा ---- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़का गांव स्थित उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की सुपुत्री निक्की कुमारी संग पंकज कुमार बेदिया के विवाह समारोह का आयोजन शाही अंदाज में किया गया। इस भव्य समारोह में करीब 25 हजार लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लगभग 5 एकड़ में फैले विशाल पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें विशेष रूप से तैयार जयमाला मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समारोह स्थल पर कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, वहीं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विवाह समारोह में संगीत, मेहंदी समेत सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई गईं, जिसमें पूरे झारखंड से कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रदीप कुमार पांडे, फागु बेसरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव देखने को नहीं मिला। आसपास के करीब 100 गांवों के लोग एक साथ एक ही पंडाल में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देते नजर आए। समारोह में लगभग 50 प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने लजीज पकवानों का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन न केवल भव्यता के लिए बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी सराहनीय रहा। कैटरिंग, पंडाल, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। पूरे समारोह के दौरान संजीव कुमार बेदिया स्वयं अतिथियों के स्वागत-सत्कार में जुटे रहे। सभी अतिथियों ने बारात का भव्य स्वागत करते हुए वर-वधू को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने इस विवाह समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। संजीव कुमार बेदिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- *धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड पर गरमाई सियासत, वायरल लेटर पर मेयर और सांसद भिड़े* *धनबाद :* धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी. इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की. *घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम* धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे. *विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क* मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था. *मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार* इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- हजारीबाग मे एक ऐसा भी हनुमान मंदीर है जहा मनत पुरी होता है पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती पुजा दर्शन1
- हजारीबाग/दारू: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दारू थाना पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और हुड़दंगियों में डर का माहौल बन गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा और दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने किया। उनके साथ पुoअoनिo मदन मुंडा, हवलदार एवं सशस्त्र बल की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरी। पुलिस टीम ने दारू थाना क्षेत्र के संवेदनशील और हॉटस्पॉट माने जाने वाले स्थानों—शिशु विद्या मंदिर के पीछे ग्राउंड, बसोबर ग्राउंड और हरली ग्राउंड—पर टीम बनाकर सघन छापामारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने P/A सिस्टम के माध्यम से मौके पर मौजूद लोगों को सख्त हिदायत दी। नशा करने वालों, अड़ाबाज़ी करने वालों और हुड़दंग मचाने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अब किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती का असर भी तुरंत देखने को मिला, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे अभियान ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस निरीक्षक दारू अंचल जगलाल मुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय और अलर्ट मोड में है। वहीं दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तेजतर्रार कार्यशैली और तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, जबकि असामाजिक तत्वों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है। संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—अब हजारीबाग में कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं, पुलिस हर मोर्चे पर पूरी मजबूती के साथ डटी हुई है।3
- नमस्कार, आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज़ चतरा (Desh Live News Chatra)। मैं हूँ रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक। आज चतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अनिमेष नैथानी जी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही नए कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने, अफीम तस्करी पर रोक लगाने और उग्रवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।1