Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohd Sameer Khan aimim
More news from झारखंड and nearby areas
- महुआडांड प्रखंड स्थित ग्राम ओरसापाठ में आज प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य पुजारी बैगा संजय नगेसिया ने सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रकृति की रक्षा व ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना की। *झंडे को लेकर उपजा विवाद* महोत्सव के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब सरना स्थल पर 'चिरा झंडा' लगाए जाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, आदिवासी एकता विकास मंच के विजय नगेसिया, विनोद उरांव, मंगलदेव नगेसिया, फतेश्वर मुंडा, चितरंजन उरांव और अम्वाटोली की भूतपूर्व मुखिया निष्ठामणी नगेसिया पर आरोप है कि उन्होंने ओरसापाठ के भोले-भले नगेसिया समाज के लोगों को कथित तौर पर गुमराह कर वहाँ चिरा झंडा लगवाया था। *ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध* जैसे ही इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों को मिली, उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया। विवाद बढ़ता देख जिला परिषद सदस्य श्रीमती एस्तेला नगेसिया, वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष अजय कुमार उरांव और जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बालेश्वर बड़ाईक मौके पर पहुंचे। इनके साथ संच प्रमुख संजय कुमार सिंह, मंडल प्रमुख विगन नगेसिया, विश्वनाथ राम, अवधेश जयसवाल, सतेन्द्र जयसवाल, शंकर यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर उस विवादित झंडे को वहाँ से हटा दिया। *सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील* स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप या गुमराह करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी मूल परंपराओं के प्रति सजग रहने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद गांव में स्थिति नियंत्रण में है और सरहुल का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं देश लाइव न्यूज़ चतरा (Desh Live News Chatra)। मैं हूँ रिपोर्टर विनोद कुमार पाठक। आज चतरा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अनिमेष नैथानी जी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही नए कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने, अफीम तस्करी पर रोक लगाने और उग्रवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।1
- टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।1
- Post by Sanjay kumar1
- Post by AAM JANATA1
- रांची खेलगांव स्थित कपड़ा कंपनी ओरिएंट में अनियमित वेतन को लेकर के प्रदर्शन हो रहा है।1
- Post by Ashok Singh bhugta1
- बरवाडीह(लातेहार) । बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के नजदीक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अतिरिक्त भवन (टू एसीआर ) निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने लगाते हुए जांच की मांग कर दिया है। कुछ दिन पूर्व संवेदक व संबंधित अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि काम में सुधार लाया जाएगा लेकिन सुधार नहीं लाया गया। डोर लेवल की ढलाई व जोड़ाई कार्य में भारी अनियमितता देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि ढलाई का मसाला दो तगाड़ी सीमेंट छः तगाड़ी बालू चार तगाड़ी छरी मिलाकर छज्जे व कॉपर बीम की ढलाई की जा रही है, सबसे बड़ी बात कि कॉपर की ढलाई बिना सरिया के दो से तीन इंच की ढलाई की गई है। इस तरह के घटिया कार्य से भवन का टिकाउपन और मजबूती बिल्कुल ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहां कि निर्माण कार्य व ढलाई मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और यह भवन छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।उन्होंने संबंधित विभाग और संवेदक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से कार्रवाई की मांग की गई है।1
- चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों की अफीम के साथ भारी मात्रा में डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। चतरा एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम और लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार की टीम को यह बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में जतन गंझु और बालेश्वर गंझु के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 2 किलो 329 ग्राम अफीम, 85 किलो से अधिक डोडा और करीब 29 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 24 लाख रुपये आंकी जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में किसी भी सूरत में नशा माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा।1