नेपाल प्रगतिशील लेखक संघ की अंतराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में शारिक रब्बानी की शिरकत __ नानपारा (बहराइच)_ नानपारा जनपद बहराईच में जन्मे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर साहित्यकार व समाज सेवी , अध्यक्ष -भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ) उत्तर प्रदेश ने भारत नेपाल सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री को मजबूत करने के लिए नेपाल प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा नेपाल राष्ट्र शहर महेंद्र नगर स्थित दोधारा चांदनी नगर पालिका कंचनपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में शिरकत की, साहित्यकार शारिक रब्बानी जो वर्तमान में खूबसूरत झीलों के ऐतिहासिक व साहित्यक शहर भोपाल में रह रहे हैं।उनकी दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। भारत और नेपाल में 30 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी अवार्ड और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। देश भक्ति , आपसी भाईचारा, कृष्ण भक्ति , महिला सशक्तिकरण, उदार वादी और प्रगतिवादी दृष्टि कोण से ओतप्रोत , गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने वाली इनकी रचनाएं तथा इनका साहित्य हिन्दी, उर्दू, मराठी, नेपाली तथा अंग्रेजी , आदि भाषाओं में उपलब्ध है।साथ ही अंतरराष्ट्रीय गायकों ने इनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ भी दी है। अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में भारत नेपाल सांस्कृतिक व साहित्यिक सम्बन्ध को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।इस कार्यक्रम में भारत से जितेन्द्र हरि पाण्डेय, मनोज सिंह, ओंकार सिंह ,डा सूर्य बहादुर थापा, नलिन रंजन सिंह, ज्ञान चौबे जी, नेपाल से डा देवी दूलाला, प्रदीप ज्ञावाली,पारस ढकाल, अमित शर्मा, डा हरि प्रसाद तिमिल्सिना, मीना बराल, कल्पना पौडेल जिज्ञासु, तारा रोका खत्री, पुष्पा न्योपाने, शोभा दुलाला, पुष्कर रिजाल,मणि अर्याल, लेक राज प्यारे कुल सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य नेपाली साहित्यकार व समाज सेवी भी मौजूद रहे। और सांस्कृतिक कर्मियों ने नेपाल के विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।
नेपाल प्रगतिशील लेखक संघ की अंतराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में शारिक रब्बानी की शिरकत __ नानपारा (बहराइच)_ नानपारा जनपद बहराईच में जन्मे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर साहित्यकार व समाज सेवी , अध्यक्ष -भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ) उत्तर प्रदेश ने भारत नेपाल सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री को मजबूत करने के लिए नेपाल प्रगतिशील लेखक
संघ द्वारा नेपाल राष्ट्र शहर महेंद्र नगर स्थित दोधारा चांदनी नगर पालिका कंचनपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में शिरकत की, साहित्यकार शारिक रब्बानी जो वर्तमान में खूबसूरत झीलों के ऐतिहासिक व साहित्यक शहर भोपाल में रह रहे हैं।उनकी दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। भारत और नेपाल में 30 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी अवार्ड और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। देश भक्ति , आपसी भाईचारा, कृष्ण भक्ति , महिला
सशक्तिकरण, उदार वादी और प्रगतिवादी दृष्टि कोण से ओतप्रोत , गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने वाली इनकी रचनाएं तथा इनका साहित्य हिन्दी, उर्दू, मराठी, नेपाली तथा अंग्रेजी , आदि भाषाओं में उपलब्ध है।साथ ही अंतरराष्ट्रीय गायकों ने इनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ भी दी है। अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में भारत नेपाल सांस्कृतिक व साहित्यिक सम्बन्ध को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।इस कार्यक्रम में भारत से जितेन्द्र हरि पाण्डेय, मनोज सिंह, ओंकार
सिंह ,डा सूर्य बहादुर थापा, नलिन रंजन सिंह, ज्ञान चौबे जी, नेपाल से डा देवी दूलाला, प्रदीप ज्ञावाली,पारस ढकाल, अमित शर्मा, डा हरि प्रसाद तिमिल्सिना, मीना बराल, कल्पना पौडेल जिज्ञासु, तारा रोका खत्री, पुष्पा न्योपाने, शोभा दुलाला, पुष्कर रिजाल,मणि अर्याल, लेक राज प्यारे कुल सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य नेपाली साहित्यकार व समाज सेवी भी मौजूद रहे। और सांस्कृतिक कर्मियों ने नेपाल के विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।
- बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने कलर प्रिंटर से 500-500 रुपये के जाली भारतीय नोट छापकर बाजार में चलाने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 अदद 500 रुपये के जाली नोट (कुल 11,500 रुपये) और एक प्रिंटर मशीन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, 03/04 अप्रैल 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुजराती पुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कलर प्रिंटर से 500 रुपये के जाली नोट तैयार कर दुकानों और बाजारों में असली नोट की तरह चलाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरिराम लोध पुत्र स्व. बाकेलाल निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर बहराइच, अर्जुन पुत्र हरिराम निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर बहराइच, गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी तथा सलीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब निवासी चईपुरवा थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इस मामले में थाना खैरीघाट पर मु0अ0सं0 113/2026, धारा 179/181 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, हेड कांस्टेबल मित्रपाल सिंह, कांस्टेबल नेयाज अहमद और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार की बाइट...4
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार (बल्दूराम टेपरा) गांव में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई शिवलिंग मंगवाकर मंदिर में पुनः स्थापित कराई गई। इस संबंध में गांव निवासी राजकुमार लोधी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा को सौंपी गई है।4
- बहराइच -: भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने बिना कस्टम के सामान ले जा रहे एक तस्कर को पकड़ लिया। सामान को कस्टम के सुपुर्द कर दिया। जबकि तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया। #UPPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup40 #baharichnews #BahraichPolice #Bahraichnews #petrol #up #UttarPradeshNews1
- Post by Mithaai Lal guruji2
- महसी/ बहराइच जिले के लोधनपुरवा गांव के पास से नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार, नोट छापने वाला प्रिंटर्स बरामद थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि सलीम उर्फ सूरज पुत्र अय्यूब निवासी जयपुरा, गुरुचरन सिंह उर्फ विजय पुत्र शर्मा सिंह निवासी दलराज पुर जनपद लखीमपुर खीरी तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी हरिराम पुत्र बाके लाल, अर्जुन पुत्र हरिराम को वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद, गौरव कुमार ने मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11500 जाली नोट, तथा नोट छापने वाला प्रिंटर्स बरामद कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।3
- Post by Onkarnathtripathi1
- बहराइच। पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश जाली नोट छापने वाली गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खुफिया इनपुट पर बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता खैरीघाट के गुजराती पूरवा मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तारी गैंग बाजारों में असली नोटों के बीच जाली नोट खपाता था पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की आरोपियों पर BNS 179/181 के तहत मुकदमा दर्ज हरिराम लोधी व अर्जुन (बहराइच), गुरुचरन सिंह व सलीम (लखीमपुर) के निवासी मुख्य आरोपी गुरुचरन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज SC/ST, NDPS और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल।2
- बहराइच जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव के पास शनिवार को पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जयपुरा निवासी सलीम उर्फ सूरज पुत्र अय्यूब, लखीमपुर खीरी जनपद के दलराजपुर निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय पुत्र शर्मा सिंह, तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी हरिराम पुत्र बाके लाल और अर्जुन पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 11,500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद और गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं।4