बहराइच जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव के पास शनिवार को पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जयपुरा निवासी सलीम उर्फ सूरज पुत्र अय्यूब, लखीमपुर खीरी जनपद के दलराजपुर निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय पुत्र शर्मा सिंह, तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी हरिराम पुत्र बाके लाल और अर्जुन पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 11,500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद और गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं।
बहराइच जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव के पास शनिवार को पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह
ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जयपुरा निवासी सलीम उर्फ सूरज पुत्र अय्यूब, लखीमपुर खीरी जनपद के
दलराजपुर निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय पुत्र शर्मा सिंह, तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी हरिराम पुत्र बाके लाल और अर्जुन पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 11,500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने
सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद और गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं।
- नानपारा (बहराइच)_ नानपारा जनपद बहराईच में जन्मे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर साहित्यकार व समाज सेवी , अध्यक्ष -भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ) उत्तर प्रदेश ने भारत नेपाल सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री को मजबूत करने के लिए नेपाल प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा नेपाल राष्ट्र शहर महेंद्र नगर स्थित दोधारा चांदनी नगर पालिका कंचनपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में शिरकत की, साहित्यकार शारिक रब्बानी जो वर्तमान में खूबसूरत झीलों के ऐतिहासिक व साहित्यक शहर भोपाल में रह रहे हैं।उनकी दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। भारत और नेपाल में 30 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी अवार्ड और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। देश भक्ति , आपसी भाईचारा, कृष्ण भक्ति , महिला सशक्तिकरण, उदार वादी और प्रगतिवादी दृष्टि कोण से ओतप्रोत , गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने वाली इनकी रचनाएं तथा इनका साहित्य हिन्दी, उर्दू, मराठी, नेपाली तथा अंग्रेजी , आदि भाषाओं में उपलब्ध है।साथ ही अंतरराष्ट्रीय गायकों ने इनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ भी दी है। अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में भारत नेपाल सांस्कृतिक व साहित्यिक सम्बन्ध को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।इस कार्यक्रम में भारत से जितेन्द्र हरि पाण्डेय, मनोज सिंह, ओंकार सिंह ,डा सूर्य बहादुर थापा, नलिन रंजन सिंह, ज्ञान चौबे जी, नेपाल से डा देवी दूलाला, प्रदीप ज्ञावाली,पारस ढकाल, अमित शर्मा, डा हरि प्रसाद तिमिल्सिना, मीना बराल, कल्पना पौडेल जिज्ञासु, तारा रोका खत्री, पुष्पा न्योपाने, शोभा दुलाला, पुष्कर रिजाल,मणि अर्याल, लेक राज प्यारे कुल सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य नेपाली साहित्यकार व समाज सेवी भी मौजूद रहे। और सांस्कृतिक कर्मियों ने नेपाल के विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।4
- महसी /बहराइच जिले में थाना खैरीघाट अंतर्गत एक गांव में कुछ अराजक तत्वों द्वारा रखी हुई शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । ग्राम पंचायत चौकसाहार के मजरा बल्दूराम टेपरा में बीते 2,3 मार्च की रात्रि में कुछ अराजक तत्वों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त, जाने पूरा मामला,,1
- बहराइच। पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश जाली नोट छापने वाली गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खुफिया इनपुट पर बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता खैरीघाट के गुजराती पूरवा मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तारी गैंग बाजारों में असली नोटों के बीच जाली नोट खपाता था पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की आरोपियों पर BNS 179/181 के तहत मुकदमा दर्ज हरिराम लोधी व अर्जुन (बहराइच), गुरुचरन सिंह व सलीम (लखीमपुर) के निवासी मुख्य आरोपी गुरुचरन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज SC/ST, NDPS और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल।2
- Post by सकील अहमद1
- आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मामले की, जहाँ सोशल मीडिया पर सवाल उठाना ही ‘गुनाह’ बन गया। कुछ ट्विटर हैंडल्स ने FSSAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए—और उसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जिस तेजी से एक्शन लिया, वो अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है—यहाँ तक कि मामला इंटरनेशनल लेवल तक पहुँच गया। 👉 क्या सच बोलना अब जोखिम भरा हो गया है? 👉 क्या सिस्टम की आलोचना करना अपराध माना जा रहा है? 👉 या फिर ये सिर्फ कानून का सही इस्तेमाल है? वीडियो में पूरा मामला, FIR की कहानी और इसके पीछे की सच्चाई को आसान भाषा में समझाया गया है। ⚠️ अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें।1
- बहराइच के रानीपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह गहलोत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, लाइन हाजिर होने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।1
- Post by Latest news india1
- बहराइच। फूंस के कच्चे मकान में लगी भीषण आग देखते ही देखते पूरी गृहस्थी जलकर खाक सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा नंदलाल पुत्र मोतीलाल के घर में अचानक लगी आग दोपहर में उठीं तेज लपटों से गांव में मची अफरा-तफरी परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान ग्रामीणों ने मिलकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर बुझाई आग घर में रखा सारा सामान जलकर राख करीब 30 हजार रुपये का हुआ नुकसान हल्का लेखपाल को दी गई घटना की सूचना।1
- थाना मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री राम भारत गैस एजेंसी का जिलाधिकारी *श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विशेष रूप से सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच की गई। अधिकारियों द्वारा गैस भंडारण, वितरण प्रणाली एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों की स्थिति का परीक्षण कर संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गैस एजेंसी पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्थानीय पुलिस को नियमित निरीक्षण एवं सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण, एजेंसी संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।3