पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति, पेट्रोल पंपों पर न मुफ्त हवा, न पीने का पानी—गाइडलाइन के पालन पर उठे सवाल सतना | विशेष रिपोर्ट सतना। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों और ग्राहकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राहकों की शिकायत है कि कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों में हवा भरने की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहीं कई स्थानों पर पीने के पानी की सुविधा भी नजर नहीं आती। ऐसे में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कंपनी के अपने नियमों में हवा-पानी और टॉयलेट शामिल IndianOil के पेट्रोल पंप संबंधी Citizen Charter में फ्री एयर, पानी, शिकायत पुस्तिका, फर्स्ट एड बॉक्स और टॉयलेट जैसी सुविधाओं को अनिवार्य सुविधाओं में शामिल किया गया है। वहीं IndianOil के 2024 Marketing Discipline Guidelines में कैलिब्रेटेड एयर गेज वाली एयर सुविधा और स्वच्छ टॉयलेट के प्रावधान का उल्लेख है। टॉयलेट में पानी उपलब्ध होना तथा उसे ग्राहकों के लिए सुलभ रखना भी निर्धारित प्रोटोकॉल का हिस्सा है। इसके अलावा मार्च 2025 के IndianOil के Minimum Service Obligations में शुद्ध पेयजल, मैनड एयर सुविधा और टॉयलेट प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। निरीक्षण के दौरान इन बिंदुओं की उपलब्धता और पालन की जांच किए जाने तथा कमी मिलने पर कार्रवाई का प्रावधान बताया गया है। सवाल—निरीक्षण में क्यों नहीं पकड़ में आती कमियां? यदि किसी पेट्रोल पंप पर निर्धारित ग्राहक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं या केवल कागजों में संचालित हो रही हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय करने और नियमित निरीक्षण की जरूरत है। शहर के पेट्रोल पंपों की वास्तविक स्थिति की जांच कर यह देखा जाना चाहिए कि एयर मशीन चालू है या नहीं, पीने का पानी उपलब्ध है या नहीं और टॉयलेट साफ एवं ग्राहकों के लिए सुलभ है या नहीं। ग्राहकों का पैसा, सुविधाएं भी मिलें.. पेट्रोल पंप केवल ईंधन बेचने का स्थान नहीं हैं। कंपनी के दिशा-निर्देशों में ग्राहक सुविधा को भी सेवा का हिस्सा माना गया है। ऐसे में सतना शहर के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि जब गाइडलाइन में सुविधाएं स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं, तो जमीनी स्तर पर इनका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है?

- आखिर किसके संरक्षण में जिले में चल रही पशु तस्करी जिले के कुछ थाने चर्चा में सतना। आज जिले में पता नहीं कितने लगभग 5,7 वर्षों में खाकी के कप्तान आए और गए मगर उन्होंने इस तस्कर पर खूंथी के नजर नहीं डाली। यह वही भैंस और पड़वा का तस्कर है, जो सगीर डेरी खूंथी की आड़ में जानवर बंधवाता है,कंटेनर में। और बाकी बची कसर कल्लू भाद अपनी पूरी कर देता है। जानवर लोड करके अपने गांव से, सूत्रों के मुताबिक यह अपनी रोजी-रोटी कई बरसों से सब फील गुड चल रहा है सूत्रों के मुताबिक पेट पाल रहा है। जो सगीर के खास इवेंट पर अपनी दस्तक देते हैं। तस्कर का गोरख धंधा कई बरसों से चल रहा है। जिसकी गाड़ियां सिविल लाइन कोठी तिराहा चौराहे से होते हुए गुजरती हैं। मगर किसी को कंटेनर में अंदर लोड जानवर नहीं दिखाई देते और चालक बोलता है समीर की गाड़ी है। पत्रकार गाड़ी रोक लेता है, समाजसेवी गाड़ी रोक लेता है। मगर खाकी को इस पशु तस्कर सिद्दीकी की गाड़ी कंटेनर दिखाई नहीं देते। और खुले आम यह उन्नाव में जानवरों को कटवा करके सबका पेट पाल रहा है। कुछ खाकी के धुरंधरों का सतना मुख्यालय से तबादला जरूर हो गया। मगर समीर सिद्दीकी की गाड़ी निकलवाने वह जरूर आते हैं और उसकी घंटी बजाकर सूत्रों के मुताबिक नमक का कर्ज अदा करते है।1
- मध्य प्रदेश सरकार लगातार कर्ज ले रही है और मध्य प्रदेश की जनता को लगातार कंगाल करने का काम किया जा रहा है :-जितेंद्र राय भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय का कहना है मध्य प्रदेश सरकार लगातार कर्जा लेकर मध्य प्रदेश के नागरिकों के ऊपर कर्जा लगातार बढ़ रहा है । मध्य प्रदेश में लगातार टैक्स बढ़ोतरी के कारण महंगाई आसमान को छूने को तैयार है। एक गरीब और मध्यम वर्गी लोग आज अपना परिवार चलाने के लिए सोचने पर मजबूर हो गए हैं लेकिन प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही कर्ज लेकर लगातार प्रदेश को कर्ज में डुबो रहे है और कर्ज चुकाने के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। केवल कर्ज लेने का काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता से पूछना चाहते हैं कांग्रेस और भाजपा को वोट देकर मध्य प्रदेश को कंगाल करने के लिए आप अपना वोट दे रहे हैं। जिससे यह मध्य प्रदेश को कंगाल करें और गरीब मध्यवर्गीय का जीवन जीना ही मुश्किल कर दी है कांग्रेस और भाजपा । इतनी महंगाई कर देगी टैक्स बढ़ाकर आपके लिए जीना ही मुश्किल हो जायेगा टैक्स देने ही पहलवानी मानी जायेगी। आज भी जागिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी आपसे कहती है । कांग्रेस और बीजेपी मध्य प्रदेश को कंगाल कर कर जनता का शोषण करने का काम कर रही है इसलिए इन दोनों पार्टियों को छोड़िए तभी मध्यप्रदेश में कोई विकास सोचा जा सकता है । मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में डूबता जा रहा है मध्य प्रदेश के नेता पूर्णता दिशाहीन हो चुके हैं वह मध्य प्रदेश की इंकम जेनरेटेड नहीं कर पा रहे है लेकिन टैक्स इतना लिया जा रहा है कि जनता मर रही है लेकिन सरकार के पास देने के लिए कुछ नहीं है वह मध्यप्रदेश की संपत्ति बेचकर कंगाल कर रहे है इसलिए अभी भी जागिए कांग्रेस बीजेपी छोड़िए भारतीय जन मोर्चा पार्टी के साथ दे। कंगाल हो रहे मध्यप्रदेश को बचाये कर्ज पर कब तक चलेगा मध्यप्रदेश।1
- 🌸 श्री गणेशाय नमः 🌸 विघ्नहर्ता मंगलकर्ता सुखकर्ता दुःखहर्ता 🪷 आज बुधवार, 23 सितंबर 2026 सुबह का पावन संदेश 🙏 श्री गणेश जी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏 भगवान गणेश आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और सभी विघ्नों का नाश करें। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया… ━━━━━━━━━━━━━━ रावेन्द्र उरमलिया सतना हेड N.D. न्यूज चैनल सतना N.D. न्यूज चैनल सतना आपके शहर की हर बड़ी खबर सबसे पहले सतना | मध्यप्रदेश | भारत 🙏 जय श्री गणेश 🙏 🌸 श्री गणेशाय नमः 🌸 विघ्नहर्ता मंगलकर्ता सुखकर्ता दुःखहर्ता 🪷 आज बुधवार, 23 सितंबर 2026 सुबह का पावन संदेश 🙏 श्री गणेश जी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏 भगवान गणेश आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और सभी विघ्नों का नाश करें। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया… ━━━━━━━━━━━━━━ रावेन्द्र उरमलिया सतना हेड N.D. न्यूज चैनल सतना N.D. न्यूज चैनल सतना आपके शहर की हर बड़ी खबर सबसे पहले सतना | मध्यप्रदेश | भारत 🙏 जय श्री गणेश 🙏3
- UP में आएंगी 26 Global Companies! | 22 हजार Jobs का बड़ा प्रस्ताव | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में Global Capability Centres यानी GCC के विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Invest UP के अनुसार 26 ग्लोबल कंपनियां राज्य में GCC में निवेश की योजना बना रही हैं और इससे करीब 22,000 नौकरियों के प्रस्ताव बताए गए हैं। GCC में AI, IT, साइबर सिक्योरिटी और ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में काम हो सकता है।1
- कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 37 आवेदन आए। इस मौके पर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से दूरभाष पर भी चर्चा कर आवेदकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर, तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन मेवेंद्र बंदोपाध्याय एवं ज्योति राजपूत भी उपस्थित रहीं।1
- पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति, पेट्रोल पंपों पर न मुफ्त हवा, न पीने का पानी—गाइडलाइन के पालन पर उठे सवाल सतना | विशेष रिपोर्ट सतना। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों और ग्राहकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राहकों की शिकायत है कि कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों में हवा भरने की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहीं कई स्थानों पर पीने के पानी की सुविधा भी नजर नहीं आती। ऐसे में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कंपनी के अपने नियमों में हवा-पानी और टॉयलेट शामिल IndianOil के पेट्रोल पंप संबंधी Citizen Charter में फ्री एयर, पानी, शिकायत पुस्तिका, फर्स्ट एड बॉक्स और टॉयलेट जैसी सुविधाओं को अनिवार्य सुविधाओं में शामिल किया गया है। वहीं IndianOil के 2024 Marketing Discipline Guidelines में कैलिब्रेटेड एयर गेज वाली एयर सुविधा और स्वच्छ टॉयलेट के प्रावधान का उल्लेख है। टॉयलेट में पानी उपलब्ध होना तथा उसे ग्राहकों के लिए सुलभ रखना भी निर्धारित प्रोटोकॉल का हिस्सा है। इसके अलावा मार्च 2025 के IndianOil के Minimum Service Obligations में शुद्ध पेयजल, मैनड एयर सुविधा और टॉयलेट प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। निरीक्षण के दौरान इन बिंदुओं की उपलब्धता और पालन की जांच किए जाने तथा कमी मिलने पर कार्रवाई का प्रावधान बताया गया है। सवाल—निरीक्षण में क्यों नहीं पकड़ में आती कमियां? यदि किसी पेट्रोल पंप पर निर्धारित ग्राहक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं या केवल कागजों में संचालित हो रही हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय करने और नियमित निरीक्षण की जरूरत है। शहर के पेट्रोल पंपों की वास्तविक स्थिति की जांच कर यह देखा जाना चाहिए कि एयर मशीन चालू है या नहीं, पीने का पानी उपलब्ध है या नहीं और टॉयलेट साफ एवं ग्राहकों के लिए सुलभ है या नहीं। ग्राहकों का पैसा, सुविधाएं भी मिलें.. पेट्रोल पंप केवल ईंधन बेचने का स्थान नहीं हैं। कंपनी के दिशा-निर्देशों में ग्राहक सुविधा को भी सेवा का हिस्सा माना गया है। ऐसे में सतना शहर के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि जब गाइडलाइन में सुविधाएं स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं, तो जमीनी स्तर पर इनका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है?1
- जनपद/बांदा - लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार अतर्रा /बांदा- अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में 61 वर्ष बुजुर्ग महिला से मारपीट कर नाक की कील लूटने और इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला की लूटी गई नाक की कील भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को खम्हौरा गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की थी। गंभीर हालत में महिला का इलाज चल रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका की बहू सरोज की तहरीर पर अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी ददुआ पुत्र शिवअवतार निवासी अंश बल्लान, थाना अतर्रा को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि 18 सितंबर को धान के खेत में उसने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसकी नाक की कील छीन ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाक की कील बरामद की। आरोपी के खिलाफ अतर्रा थाने में मु0अ0सं0 351/2026, धारा 105/309(6)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप, हेड उप निरीक्षक फूलचंद मिश्र कांस्टेबल विमल मिश्रा और कांस्टेबल सतीश यादव शामिल रहे। जनपद बांदा से सुनील यादव की रिपोर्ट3
- लोकेशन रीवा। लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन युवकों पर आरोप! रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट के बाद मौत हो गई। गंभीर हालत में राहुल कोल को संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक राहुल कोल देर रात दुकान से गुटखा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रमेश कोल, भूरा कोल और छोटू कोल पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक विवाद और घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने घर के पास कथित अवैध शराब कारोबार का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस आरोप और हत्या के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मनगवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारण, आरोपियों की भूमिका और विवाद की पूरी कड़ी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1