Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी की बड़ी खबर सामने आ रही है सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर घायल! कौशाम्बी के अझुवा में NH-19 पर सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 📍 सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा NH-19 की घटना।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी की बड़ी खबर सामने आ रही है सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर घायल! कौशाम्बी के अझुवा में NH-19 पर सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 📍 सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा NH-19 की घटना।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, मचा हड़कंप कौशाम्बी में चोरों ने नेशनल हाईवे किनारे स्थित आटा चक्की कारखाने को निशाना बनाया। कारखाने में लगे 8 KW के सोलर पैनल चोर पार कर ले गए। सोलर पैनल चोरी होने के बाद पीड़ित नीरज पाण्डेय को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सोलर पैनल की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये है। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 📍 सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे का मामला।1
- 🚨 कौशाम्बी में हड़कंप: स्कूल गईं दो छात्राएं लापता, मंदिर परिसर में मिली साइकिल कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। स्कूल से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पश्चिम शरीरा-बैरागीपुर रोड स्थित हरभजन बाबा मंदिर परिसर में दोनों छात्राओं की साइकिल और स्कूल ड्रेस मिली। साइकिल बरामद होने के बावजूद दोनों छात्राओं का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल जांच में चित्रकूट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के संबंध में सर्च किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने चित्रकूट और दिल्ली रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया है। 👉 दोनों छात्राओं के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप और भय का माहौल बना हुआ है। परिजन अपनी बेटियों की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। 📍 रिपोर्ट: पवन कुमार क्षेत्रीय रिपोर्टर, थाना महेवाघाट #कौशाम्बी #महेवाघाट #छात्राएंलापता #BreakingNews #KausambiNews #UPNews #DailyDainikNews1
- कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।1
- 🚨 मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक? कब होगी कार्रवाई ??? 🔝कौशांबी के पिपरी क्षेत्र में विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरा विक्रम ऑटो पलट गया, 5 सवारियों की क्षमता वाले विक्रम में 18 मासूम बच्चों को भूसे की तरह ठूंस दिया गया था।हादसे में कई बच्चे घायल हुए, जबकि 4–5 बच्चों को गंभीर चोटें आने की खबर है।किसी का हाथ फ्रैक्चर हुआ तो किसी के सिर में गहरी चोट आई—मासूम दर्द में हैं और सवाल व्यवस्था से है। ❓ क्या स्कूल प्रबंधन को बच्चों की जिंदगी से ज्यादा किराया और कमाई प्यारी है? ❓ आरटीओ और शिक्षा विभाग की निगरानी आखिर कहां है? हर हादसे के बाद जांच और कार्रवाई का ढिंढोरा पीटने के बजाय हादसे से पहले नियम क्यों नहीं लागू होते?मासूमों की जान कोई प्रयोगशाला नहीं कि जिम्मेदारों की लापरवाही का परिणाम भुगते।अब कार्रवाई चाहिए, खानापूर्ति नहीं—वरना अगली बार हादसा और भी भयावह हो सकता है।1
- कौशाम्बी में कार के अंदर शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी कौशाम्बी में कार के अंदर शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार के अंदर शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। शव कार के अंदर किन परिस्थितियों में मिला, इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमिता सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी।2
- रावण को होगी जेल?भीम आर्मी के उड़े होश!रोहिणी घावरी के ऐलान पर मचा बवाल! #ChandrashekharAzad #RohiniGhavri #BhimArmy #NaginaMP #DalitPolitics #UPPolitics #UPElection2027 #AzadSamajParty #ChandrashekharAzadNews #RohiniGhavriNews #UPPoliticalNews #LucknowPolitics #PoliticalNews #UttarPradesh #UPAssemblyElection20271
- कौशाम्बी: स्कूली बच्चों से भरी विक्रम अनियंत्रित होकर पलटी, कई बच्चे घायल कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी कस्बे के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में विक्रम में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चे विक्रम से अपने घरों की ओर जा रहे थे। मनौरी कस्बे के पास अचानक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को विक्रम से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और घायल बच्चों की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- कौशाम्बी की बड़ी खबर सामने आ रही है सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर घायल! कौशाम्बी के अझुवा में NH-19 पर सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 📍 सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा NH-19 की घटना।1