logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवपाल महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर: छात्रों को 'न्याय की तीन देवियों' जसवंतनगर के शिवपाल सिंह पीजी महाविद्यालय में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला जज रजत सिंह जैन के निर्देश पर प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी की अध्यक्षता में नवरात्रि के पहले दिन संपन्न हुआ। शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकरण सचिव आरती द्विवेदी ने 'न्याय की तीन देवियां' का उल्लेख किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सजग, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। द्विवेदी ने विद्यार्थियों को जीवन में किसी पर भी अंधविश्वास न करने और अपनी निजी जानकारी सोच-समझकर साझा करने की सलाह दी। उन्होंने 13 से 18 वर्ष की आयु को जीवन की नींव बताते हुए इस समय का सही उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के सीमित और सकारात्मक उपयोग तथा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखने की बात कही। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी और पढ़ाई के नशे को अपनाने की प्रेरणा दी। द्विवेदी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों में पॉश (POSH) कमेटी का गठन अनिवार्य है, ताकि छात्राओं की शिकायतों का समाधान हो सके। आवश्यकता पड़ने पर 'अधिकार मित्र' और 'न्याय विभाग आपके द्वार' योजना के तहत 19100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सीओ आयुषी सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लोगों से चैट न करने, निजी फोटो साझा न करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने को कहा गया। तहसीलदार नेहा सचान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के मैनेजर आशुतोष टोनू यादव ने किया। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शिवपाल महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर: छात्रों को 'न्याय की तीन देवियों' जसवंतनगर के शिवपाल सिंह पीजी महाविद्यालय में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला जज रजत सिंह जैन के निर्देश पर प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी की अध्यक्षता में नवरात्रि के पहले दिन संपन्न हुआ। शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकरण सचिव आरती द्विवेदी ने 'न्याय की तीन देवियां' का उल्लेख किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सजग, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। द्विवेदी ने विद्यार्थियों को जीवन में किसी पर भी अंधविश्वास न करने और अपनी निजी जानकारी सोच-समझकर साझा करने की सलाह दी। उन्होंने 13 से 18 वर्ष की आयु को जीवन की नींव बताते हुए इस समय का सही उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के सीमित और सकारात्मक उपयोग तथा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखने की बात कही। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी और पढ़ाई के नशे को अपनाने की प्रेरणा दी। द्विवेदी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों में पॉश (POSH) कमेटी का गठन अनिवार्य है, ताकि छात्राओं की शिकायतों का समाधान हो सके। आवश्यकता पड़ने पर 'अधिकार मित्र' और 'न्याय विभाग आपके द्वार' योजना के तहत 19100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सीओ आयुषी सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लोगों से चैट न करने, निजी फोटो साझा न करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने को कहा गया। तहसीलदार नेहा सचान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के मैनेजर आशुतोष टोनू यादव ने किया। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *(RY) इटावा-* *तेज रफ्तार लग्जरी कार का कहर.....!!* 3 को लग्जरी कार ने मारी टक्कर *हादसे का CCTV वीडियो आया सामने।* दो दुकानदार समेत 3 गंभीर घायल। लोगों ने चालक को पुलिस की सौंपा। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा दो साथी मौके से फरार तलाश जारी। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की घटना।
    1
    *(RY) इटावा-*
*तेज रफ्तार लग्जरी कार का कहर.....!!*
3 को लग्जरी कार ने मारी टक्कर
*हादसे का CCTV वीडियो आया सामने।*
दो दुकानदार समेत 3 गंभीर घायल।
लोगों ने चालक को पुलिस की सौंपा।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा 
दो साथी मौके से फरार तलाश जारी।
थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की घटना।
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा में आगामी चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान जनपद के संभ्रांत नागरिकों, पुजारियों और धर्मगुरुओं की उपस्थिति में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न करने के निर्देश दिए गए। अंत में सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए शांति और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
    2
    इटावा में आगामी चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की।
इस दौरान जनपद के संभ्रांत नागरिकों, पुजारियों और धर्मगुरुओं की उपस्थिति में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न करने के निर्देश दिए गए। अंत में सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए शांति और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुलिस की शुरुआती जांच में ये सब बातें सामने आई हैं
    1
    पुलिस की शुरुआती जांच में ये सब बातें सामने आई हैं
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    23 hrs ago
  • भिंड वन मंडल के भिंड रेंज के अंतर्गत आने वाले जगहों पर दर्जनों अवैध आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा. यह काला कारोबार बार सभी नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा. इसी अवैध कारोबार को लेकर ज़िलें के वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम भदौरिया ने क्या बोले.. सुने....
    1
    भिंड वन मंडल के भिंड रेंज के अंतर्गत आने वाले जगहों पर दर्जनों अवैध आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा. यह काला कारोबार बार सभी नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा. इसी अवैध कारोबार को लेकर ज़िलें के वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम भदौरिया ने क्या बोले.. सुने....
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • *विक्रमोत्सव कार्यक्रम सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक है - मंत्री श्री राकेश शुक्ला* *सच्चाई से काम करें तो पद की गरिमा स्वतः बढ़ जाती है - श्री नरेन्द्र सिंह* *विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *भिण्ड 19 मार्च 2026/* मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में निराला रंग बिहार मेला ग्राउण्ड भिण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कन्या पूजन कर किया। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं प्रस्तुति दल द्वारा मंच पर ब्रम्ह ध्वज का वंदन किया गया। इस दौरान नगर परिषद गोरमी अध्यक्षा, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्षा, कलेक्टर भिण्ड, डीआईजी/पुलिस अधीक्षक भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्रम्ह ध्वज वंदन के उपरांत उद्घोषक द्वारा विक्रम संवत की भूमिका के बारे में बताया गया। सूर्य उपासना आयोजन अंतर्गत नाट्य प्रस्तुति सम्राट विक्रमादित्य का मंचन नाट्य दल निर्देशन श्री अनिरुद्ध तिवारी, प्रस्तुति अनुकृति समाज सेवा समिति ग्वालियर द्वारा किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति द्वारा बताया गया कि चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य का जन्म 101 ईसा पूर्व हुआ था। उनके पिता राजा गंधर्वसेन एवं माता सौम्यदर्शना थी। महाराज विक्रमादित्य के भाई भर्तृहरित के शासन काल में शकों का आक्रमण बढ़ गया था। भर्तृहरि ने वैराग्य धारण कर जब राज्य त्याग दिया तो सम्राट विक्रमादित्य ने शासन संभाला और सबसे पहले शकों को अपने शासन क्षेत्र से बहार खदेड़ दिया। इसके बाद उन्होंने विक्रम संवत की शुरुआत कर अपने राज्य के विस्तार का आरंभ किया। महाराज विक्रमादित्य ने भारत की सभी दिशाओं में एक अभियान चलाकर भारत को विदेशी शासकों और अत्याचारी राजाओं से मुक्त कर चक्रवर्ती सम्राट बने। चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की ज्ञान, वीरता और उदारशीलता एवं सिंहासन बत्तीसी से जुड़ी हुई कहानियों पर आधारित प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विक्रमोत्सव 2026 के सूर्य उपासना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की दूरदर्शी सोच व संकल्प से आज प्रदेश भर में यह भव्य आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक है। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने मंच पर प्रस्तुति दल के बच्चों की तारीफ की। "चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य जी के जीवन, ज्ञान, वीरता और उदारशीलता पर आधारित इन प्रस्तुतियों को देखकर गर्व से कह सकते हैं कि भारत का भविष्य सुनहरा, वीरता भरा और गौरवान्वित होगा," उन्होंने कहा। बच्चों की ऊर्जा ने दर्शकों को भावुक कर दिया। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य की आत्मकथा पर आधारित प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया। "इसे हम अपने जीवन में आत्मसात करें। उनका शासन सुशासन की अनुपम मिसाल स्थापित करता है। न्याय, उदारता और कुशासन के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।" गुड़ी पड़वा नववर्ष संवत् 2083 पर उन्होंने संकल्प दिलाया, "अपने परिवार और बच्चों को विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं से प्रेरित करें। उनकी शासन व्यवस्था से जन-जन को जोड़ने का प्रयास करेंगे।" यह संकल्प प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करेगा। विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति खरा उतरना चाहिए। जो जिसकी जिम्मेदारी है, उसे ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने 'विक्रमादित्य जैसा नाटक' का जिक्र करते हुए बताया कि नाटक से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अगर सच्चाई से काम करें तो पद की गरिमा स्वतः बढ़ जाती है। महाराज विक्रमादित्य की भूमिका जैसी होनी चाहिए। आज हिंदू नववर्ष की शुभ शुरुआत हो रही है। विक्रम संवत 2083 का प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि नए संवत में कर्तव्य पालन से समाज मजबूत बनेगा। ईमानदारी और निष्ठा से विकास संभव है। सम्राट विक्रमादित्य का शासन सुशासन का एक अनुकरणीय उदाहरण है।
    1
    *विक्रमोत्सव कार्यक्रम सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक है - मंत्री श्री राकेश शुक्ला*
*सच्चाई से काम करें तो पद की गरिमा स्वतः बढ़ जाती है - श्री नरेन्द्र सिंह*
*विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*भिण्ड 19 मार्च 2026/*
मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में निराला रंग बिहार मेला ग्राउण्ड भिण्ड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कन्या पूजन कर किया।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं प्रस्तुति दल द्वारा मंच पर ब्रम्ह ध्वज का वंदन किया गया। इस दौरान नगर परिषद गोरमी अध्यक्षा, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्षा, कलेक्टर भिण्ड, डीआईजी/पुलिस अधीक्षक भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ब्रम्ह ध्वज वंदन के उपरांत उद्घोषक द्वारा विक्रम संवत की भूमिका के बारे में बताया गया।
सूर्य उपासना आयोजन अंतर्गत नाट्य प्रस्तुति सम्राट विक्रमादित्य का मंचन नाट्य दल निर्देशन श्री अनिरुद्ध तिवारी, प्रस्तुति अनुकृति समाज सेवा समिति ग्वालियर द्वारा किया गया। जिसमें नाट्य प्रस्तुति द्वारा बताया गया कि चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य का जन्म 101 ईसा पूर्व हुआ था।
उनके पिता राजा गंधर्वसेन एवं माता सौम्यदर्शना थी। महाराज विक्रमादित्य के भाई भर्तृहरित के शासन काल में शकों का आक्रमण बढ़ गया था। भर्तृहरि ने वैराग्य धारण कर जब राज्य त्याग दिया तो सम्राट विक्रमादित्य ने शासन संभाला और सबसे पहले शकों को अपने शासन क्षेत्र से बहार खदेड़ दिया। इसके बाद उन्होंने विक्रम संवत की शुरुआत कर अपने राज्य के विस्तार का आरंभ किया। महाराज विक्रमादित्य ने भारत की सभी दिशाओं में एक अभियान चलाकर भारत को विदेशी शासकों और अत्याचारी राजाओं से मुक्त कर चक्रवर्ती सम्राट बने।
चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की ज्ञान, वीरता और उदारशीलता एवं सिंहासन बत्तीसी से जुड़ी हुई कहानियों पर आधारित प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विक्रमोत्सव 2026 के सूर्य उपासना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की दूरदर्शी सोच व संकल्प से आज प्रदेश भर में यह भव्य आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक है।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने मंच पर प्रस्तुति दल के बच्चों की तारीफ की। "चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य जी के जीवन, ज्ञान, वीरता और उदारशीलता पर आधारित इन प्रस्तुतियों को देखकर गर्व से कह सकते हैं कि भारत का भविष्य सुनहरा, वीरता भरा और गौरवान्वित होगा," उन्होंने कहा। बच्चों की ऊर्जा ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य की आत्मकथा पर आधारित प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया। "इसे हम अपने जीवन में आत्मसात करें। उनका शासन सुशासन की अनुपम मिसाल स्थापित करता है। न्याय, उदारता और कुशासन के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।"
गुड़ी पड़वा नववर्ष संवत् 2083 पर उन्होंने संकल्प दिलाया, "अपने परिवार और बच्चों को विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं से प्रेरित करें। उनकी शासन व्यवस्था से जन-जन को जोड़ने का प्रयास करेंगे।" यह संकल्प प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करेगा।
विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति खरा उतरना चाहिए। जो जिसकी जिम्मेदारी है, उसे ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने 'विक्रमादित्य जैसा नाटक' का जिक्र करते हुए बताया कि नाटक से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अगर सच्चाई से काम करें तो पद की गरिमा स्वतः बढ़ जाती है। महाराज विक्रमादित्य की भूमिका जैसी होनी चाहिए। आज हिंदू नववर्ष की शुभ शुरुआत हो रही है। विक्रम संवत 2083 का प्रारंभ हुआ है। 
उन्होंने कहा कि नववर्ष पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि नए संवत में कर्तव्य पालन से समाज मजबूत बनेगा। ईमानदारी और निष्ठा से विकास संभव है। सम्राट विक्रमादित्य का शासन सुशासन का एक अनुकरणीय उदाहरण है।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सम्मान समारोह में शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं जसवंतनगर। राम जानकी विद्या मंदिर, कोठी कैस्त की छात्रा उन्नति शाक्य का जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जारी प्रथम सूची में उन्नति का नाम आने पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक उर्फ राम जी शुक्ला ने छात्रा उन्नति व उनके पिता पंकज बाबू को फूलमाला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष शिव सागर ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर शिक्षक दीपक कुमार, पिंकी यादव, ममता तिवारी, सतीश कुमार व केपी सिंह मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्नति की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
    1
    सम्मान समारोह में शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
जसवंतनगर। राम जानकी विद्या मंदिर, कोठी कैस्त की छात्रा उन्नति शाक्य का जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जारी प्रथम सूची में उन्नति का नाम आने पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य अभिषेक उर्फ राम जी शुक्ला ने छात्रा उन्नति व उनके पिता पंकज बाबू को फूलमाला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष शिव सागर ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस मौके पर शिक्षक दीपक कुमार, पिंकी यादव, ममता तिवारी, सतीश कुमार व केपी सिंह मौजूद रहे।
सभी शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्नति की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जल गंगा संवर्धन अभियान में विधायक एवं कलेक्टर ने गौरी सरोवर से हटाई जलकुंभी* जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भिण्ड जिले के गौरी सरोवर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं कलेक्टर भिण्ड ने आमजन के साथ श्रमदान कर जलकुंभी को निकालने में सक्रिय भागीदारी निभाई। सरोवर को जलकुंभी से मुक्त करने के इस प्रयास में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे जल स्रोत की सफाई सुनिश्चित हुई। इस कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। जलकुंभी जैसे जल प्रदूषकों को हटाकर हम न केवल सरोवर को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि भूजल स्तर को भी मजबूत करेंगे। कलेक्टर भिण्ड ने इस अभियान को जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी से निरंतर सहयोग की अपील की। श्रमदान के माध्यम से न केवल सरोवर की सफाई हुई, बल्कि सामुदायिक एकता का भी अनुभव हुआ। महिलाओं की बड़ी उपस्थिति ने इस पहल को और प्रभावी बनाया। जिला प्रशासन ने इस अभियान को नियमित बनाने का संकल्प लिया है, ताकि भिण्ड के जल स्रोत स्वच्छ एवं उपयोगी बने रहें।
    1
    *जल गंगा संवर्धन अभियान में विधायक एवं कलेक्टर ने गौरी सरोवर से हटाई जलकुंभी*
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भिण्ड जिले के गौरी सरोवर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं कलेक्टर भिण्ड ने आमजन के साथ श्रमदान कर जलकुंभी को निकालने में सक्रिय भागीदारी निभाई। सरोवर को जलकुंभी से मुक्त करने के इस प्रयास में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे जल स्रोत की सफाई सुनिश्चित हुई।
इस कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। 
विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। जलकुंभी जैसे जल प्रदूषकों को हटाकर हम न केवल सरोवर को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि भूजल स्तर को भी मजबूत करेंगे। 
कलेक्टर भिण्ड ने इस अभियान को जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी से निरंतर सहयोग की अपील की।
श्रमदान के माध्यम से न केवल सरोवर की सफाई हुई, बल्कि सामुदायिक एकता का भी अनुभव हुआ। महिलाओं की बड़ी उपस्थिति ने इस पहल को और प्रभावी बनाया। जिला प्रशासन ने इस अभियान को नियमित बनाने का संकल्प लिया है, ताकि भिण्ड के जल स्रोत स्वच्छ एवं उपयोगी बने रहें।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.