सीतापुर: आंधी और आग का तांडव, घर बचाने की कोशिश में दो महिलाओं की मौत, कई बच्चे झुलसे सदरपुर (सीतापुर): जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया चलाकापुर (ब्लॉक महमूदाबाद) में कुदरत का कहर टूट पड़ा। तेज़ आंधी और तूफान के बीच लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, गांव के संजय पुत्र स्व. राजाराम के घर के छप्पर में जल रहे चूल्हे की चिंगारी अचानक उठी तेज़ आंधी के कारण भड़क गई। तूफान की वजह से आग ने इतनी तेज़ी पकड़ी कि आसपास के लगभग 11 से 14 घर इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय स्तर पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चर्चा रही, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बचाव की कोशिश में गई जान अपनी गृहस्थी बचाने के प्रयास में दो महिलाएं आग की लपटों के बीच घिर गईं और ज़िंदा जलने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान फूलमती (45 वर्ष) पत्नी शत्रोहन और इदरा (65 वर्ष) पत्नी भगौती प्रसाद के रूप में हुई है। इस अग्निकांड में 7 वर्षीय मीनाक्षी पुत्री सुरेंद्र भी बुरी तरह झुलस गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासनिक मुस्तैदी घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी (CO) सहित राजस्व, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने भी प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। फिलहाल प्रभावितों का चिन्हांकन कर राहत सामग्री और आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जा रही है।

- मैडम मुंबई से है और देहरादून उत्तराखंड में किसी सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर है सुनिए तो जरा1
- यूपी – गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का Live कंसर्ट था। एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर जा चढ़ा। सुनंदा इतनी ज्यादा डर गईं कि उन्हें तुरंत परफॉर्मेंस रोककर स्टेज से पीछे हटना पड़ा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उस युवक को नीचे उतार दिया।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लोकेंद्र कुमार मौर्य पत्रकार तहसील निघासन जिला लखीमपुर खीरी* लखीमपुर खीरी: योगी सरकार का दावा है कि प्रदेश में कानून का राज है, लेकिन जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। यहाँ हरिपुरवा और कोलपुरवा के बीच नहर की पटरी पर मौत का सामान लदे ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं। *गुलाबी नोटों के आगे 'नतमस्तक' सिस्टम?* स्थानीय लोगों का आरोप है कि नहर की पटरी पर ओवरलोड वाहनों का यह मेला बिना किसी डर के जारी है। चर्चा यह है कि यह खेल "गुलाबी नोटों" की चमक के आगे चल रहा है। सूत्रों की मानें तो इन ट्रकों के पहिए प्रशासनिक अधिकारियों की मेजों तक पहुँचने वाले 'चढ़ावे' के दम पर घूम रहे हैं। *खतरे में नहर और आम राहगीर* नहर की पटरी भारी वाहनों के लिए नहीं बनी होती, लेकिन क्षमता से कई गुना ज्यादा भार लादकर निकलने वाले ये वाहन न सिर्फ नहर की पटरी को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं, बल्कि आए दिन होने वाले हादसों को भी दावत दे रहे हैं। *बड़ा सवाल* क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश केवल कागजों तक सीमित हैं? निघासन के प्रशासनिक अधिकारी इन ओवरलोड संचालकों पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रहे? क्या जनता की सुरक्षा से बड़ा इन अधिकारियों के लिए 'चढ़ावा' हो गया है? *सख्त कार्रवाई की मांग* इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इन ओवरलोड वाहनों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। *जिला प्रशासन की चुप्पी पर सवाल* दिलचस्प बात यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। न तो कोई अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार है और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है।1
- खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी जिले में हमेशा कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा की फिर की शुरुआत! भारतीय जनता पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर सैकड़ों लोगों के हुजूम के बीच कांटे पर जिला अध्यक्ष जी को बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर पगड़ी पहनाकर भयंकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया!लोगों में चर्चा है कि जिला अध्यक्ष जी का लखीमपुर जनपद का सबसे शानदार स्वागत भाजपा नेता रवि गुप्ता द्वारा पलिया में अपनी पूरी टीम के साथ किया गया!स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा एवं लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के नामी गिरामी लोग मौजूद रहे! स्वागत कार्यक्रम के बाद पूरा जनसमूह प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह में शामिल हुआ जहां पर सभी ने वर वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की!3
- दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय खासा रोमांच अनुभव हुआ, जब एक भालू खुले जंगल में कुलाचें मारता एवं चहलकदमी करता टाइगर नजर आया। भालू की चंचल हरकतों को देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे और इस अनोखे नजारे का भरपूर आनंद लिया। सफारी के दौरान टैक्सी चालक गोपाल और गाइड सौरभ ने भालू और टाइगर की गतिविधियों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। भालू कुछ देर तक जंगल में इधर-उधर दौड़ता और उछल-कूद करता रहा। पास में ही टाइगर भी दिखाई दिया। टाइगर और भालू को एक साथ देखकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वन क्षेत्र में इन दिनों वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी हुई है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को प्रतिदिन विभिन्न वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं, जिससे दुधवा आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि मौसम अनुकूल होने के चलते वन्यजीव अधिक संख्या में बाहर निकल रहे हैं, जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। गाइड सौरभ ने बताया कि इस समय जंगल सफारी के दौरान हर दिन वन्यजीवों के दीदार हो जाते हैं। आज उन्होंने भालू और टाइगर की पूरी गतिविधि अपने मोबाइल में कैद की है।1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही बताया जा रहा है कि एसडीएम द्वारा पहले पैमाइश के आदेश दिए गए थे, लेकिन बाद में उसे रोक दिया गया, जिस पर विधायक ने एक किसान के पक्ष में पैमाइश कराने की सिफारिश की मौके पर पहुंची टीम को भी एसडीएम द्वारा फोन कर वापस बुला लिया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया जनसुनवाई के दौरान हुई बहस में नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप पर विधायक ने उन्हें भी फटकार लगाई1
- लखीमपुर खीरी में गैस सिलेंडर को लेकर संकट गहराता जा रहा है। भारत गैस एजेंसी पर पिछले 15–20 दिनों से लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ता सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। लोगों ने सप्लाई में कमी और कालाबाजारी के आरोप लगाए हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि सिर्फ आपूर्ति में देरी हुई है और जल्द स्थिति सामान्य की जा रही है।1