Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाकियू ने बैठक कर समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, तहसील में किया प्रदर्शन उरई, जालौन। जनपद में बेमौसम बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को उरई तहसील में मासिक बैठक के बाद जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदीप महतवानी
भाकियू ने बैठक कर समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, तहसील में किया प्रदर्शन उरई, जालौन। जनपद में बेमौसम बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को उरई तहसील में मासिक बैठक के बाद जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ओलावृष्टि पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, खेतों तक पहुंचा तंत्र—किसानों को राहत का भरोसा डीएम ने खुद संभाली कमान, शाम से ही शुरू हुआ सर्वे—हर नुकसान का हो रहा पारदर्शी आकलन शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने जनपद में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के साथ कहर बरपाया, जिससे जालौन, माधौगढ़, कुठौंद, कोंच और नदीगांव क्षेत्र के करीब 30 गांवों में खड़ी एवं कटी फसलें प्रभावित हो गईं। गेहूं और चना की तैयार फसलें सबसे अधिक नुकसान की चपेट में आईं, जहां कई खेतों में फसलें जमीन पर बिछ गईं तो कहीं कटी फसल भीगकर खराब हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय कर दिया। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल और एसडीएम वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधानात्मक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मौके पर ही राजस्व निरीक्षक, लेखपालों और कृषि विभाग की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल क्षति का सर्वे शनिवार शाम 6 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया है और इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने फसल बीमा कंपनियों को भी निर्देशित किया कि वे त्वरित रूप से नुकसान का आकलन कर किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।कुठौंद और माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान सामने आया है, जबकि जालौन और कोंच तहसीलों में आंशिक क्षति दर्ज की गई है। मदनेपुर, गोरा राठौर, सलैया, चटसारी, दावर और ऊंचा गांव सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी किसान को नुकसान के आकलन में उपेक्षित नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बटाई व बलकट पर खेती करने वाले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि लेखपाल खेत मालिकों से सहमति पत्र प्राप्त कर ऐसे किसानों को भी मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल का शत-प्रतिशत आकलन कर शासन स्तर से शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि की सूचना मिलती है तो 24 घंटे के भीतर सहायता राशि प्रदान की जाए। जिला प्रशासन की त्वरित सक्रियता और मौके पर पहुंचकर किए जा रहे सर्वे कार्य से किसानों में राहत की उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस आपदा में किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से चिंगारी गिरने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद सूखी खड़ी गेहूं की फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण बाल्टी, पाइप व ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी जर्जर हैं और कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों मनोज पाठक पुत्र बृजनंदन राजू पाठक पुत्र बृजनंदन दीपक पाठक पुत्र रामसेवक को मुआवजा देने और जर्जर बिजली तारों को जल्द बदलने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है2
- गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1
- Post by KD पत्रकारMEDIA1
- जालौन 4 अप्रैल । एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 22 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम गायर निवासी यशपाल सिंह ने नाम संशोधन से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की जिसका तत्काल निस्तारण करा दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ने कृषि विज्ञान केंद्र पर साफ सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बीडीओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मोहल्ला कटरा निवासी बृजेंद्र सिंह ने बिजली भार अधिक होने की शिकायत की। जिस पर एसडीओ को आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए गए। शेष 15 शिकायतों को निस्मतारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए।2
- Post by Bheem rajawat 96288004583