Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये है धनपुरी नगर पालिका का 'विकास' - वार्ड 6/9, धनपुरी नं. 3 बजट करोड़ों का, काम जीरो। स्टेज बच्चे बना रहे हैं, कचरा चारों तरफ, लाइट सालों से बंद, सड़क 8 महीने से खुदी पड़ी है और पार्षद 5 साल से लापता। धनपुरी नगर पालिका - शर्म करो! क्या इसी को कहते हैं स्वच्छ धनपुरी?
JIYAUDDIN ANSARI
ये है धनपुरी नगर पालिका का 'विकास' - वार्ड 6/9, धनपुरी नं. 3 बजट करोड़ों का, काम जीरो। स्टेज बच्चे बना रहे हैं, कचरा चारों तरफ, लाइट सालों से बंद, सड़क 8 महीने से खुदी पड़ी है और पार्षद 5 साल से लापता। धनपुरी नगर पालिका - शर्म करो! क्या इसी को कहते हैं स्वच्छ धनपुरी?
More news from Shahdol and nearby areas
- ये है धनपुरी नगर पालिका का 'विकास' - वार्ड 6/9, धनपुरी नं. 3 बजट करोड़ों का, काम जीरो। स्टेज बच्चे बना रहे हैं, कचरा चारों तरफ, लाइट सालों से बंद, सड़क 8 महीने से खुदी पड़ी है और पार्षद 5 साल से लापता। धनपुरी नगर पालिका - शर्म करो! क्या इसी को कहते हैं स्वच्छ धनपुरी?1
- Lucknow mein badh Aane Ke Karan pura Ghar Mein Pani ghus gaya hai Gali Mohalle Mein pura a Lucknow Mein Bandh Ki Pani over time Bhara to pura Shahar Mein a Gaya Pani2
- राजनगर के वार्ड क्रमांक 12 में धंसी जमीन, 30 फीट गहरा हुआ गोफ पुराना मुहाड़ा के पास वीरेंद्र सिंह ठेकेदार की बाउंड्री के सामने हुई घटना अनूपपूर/राजनगर - नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के वार्ड क्रमांक 12 स्थित पुराना मुहाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक जमीन धंसने से बड़ा गोफ बन जाने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वीरेंद्र सिंह ठेकेदार की बाउंड्री के सामने बने इस गोफ की चौड़ाई करीब 4 फीट तथा गहराई लगभग 30 फीट बताई जा रही है। घटना की जानकारी वार्डवासियों द्वारा नगर परिषद को दिए जाने के बाद परिषद के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही नगर परिषद राजनगर के अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं पार्षद समय पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। गोफ की गहराई अधिक होने के कारण इसे गंभीरता से लेते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अचानक जमीन के धंसने से यह गहरा गड्ढा निर्मित हुआ है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कालरी प्रबंधन को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौके का तकनीकी निरीक्षण कराया जा सके और जमीन धंसने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। क्षेत्र में पूर्व से खनन गतिविधियों के कारण जमीन के धंसने की आशंका को देखते हुए कालरी प्रबंधन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, नगर परिषद द्वारा तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए गोफ के चारों ओर फेंसिंग कराई जा रही है, ताकि कोई व्यक्ति अथवा मवेशी गलती से गहरे गड्ढे के समीप पहुंचकर दुर्घटना का शिकार न हो। परिषद की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को चिन्हित कर लोगों को दूर रखने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद वार्डवासियों ने नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ की गहराई काफी अधिक है, इसलिए स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द स्थल का तकनीकी परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराई जा रही है तथा कालरी प्रबंधन को सूचना देकर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग से भी क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है। खबर में प्रभावित क्षेत्र स्पष्ट करें अनिश्चित दावों को सावधानी से लिखें1
- शहडोल के वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्टिंग देखिए पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट शहडोल के वार्ड नंबर 15/11 की ग्राउंड रिपोर्टिंग देखिए पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट1
- यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर जय स्तंभ से निकल गई रैली ढोल डीजे तथा राधा कृष्ण की निकाली गई रैली1
- जंगल के बीच आस्था का केंद्र बांधवाधीश मंदिर, जन्माष्टमी पर गूंजे जयकारे,रखरखाव को लेकर विधायक ने उठाई आवाज उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की घनी हरियाली, पहाड़ियों और ऐतिहासिक विरासत के बीच स्थित भगवान बांधवाधीश मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। मंदिर परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने सबसे पहले भगवान बांधवाधीश की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा की। चार साल से नहीं हुई मंदिर की पुताई मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक दिव्यराज सिंह ने मंदिर के रखरखाव को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले भगवान बांधवाधीश मंदिर की समय-समय पर पुताई कराई जाती थी, लेकिन पिछले करीब चार वर्षों से प्रशासन द्वारा मंदिर की पुताई तक नहीं कराई गई है। विधायक ने कहा कि बांधवाधीश मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि बांधवगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की नियमित देखरेख होना चाहिए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि मंदिर की पुताई कार्य भी कराए जाएं। रामायण काल से जुड़ी है बांधवगढ़ की मान्यता बांधवगढ़ का इतिहास प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने बांधवगढ़ का किला अपने भाई लक्ष्मण को प्रदान किया था। इसी कारण इसे ‘बांधवगढ़’ नाम मिलने की बात कही जाती है। किले में स्थित भगवान बांधवाधीश मंदिर इसी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान बांधवाधीश की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा देती है। प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन विरासत के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष केंद्र है। एक ओर जन्माष्टमी पर मंदिर में सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्थाएं बेहतर नजर आईं, वहीं चार वर्षों से पुताई नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। विधायक की मांग के बाद अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। उम्मीद है कि ऐतिहासिक मंदिर के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर जल्द कदम उठाए जाएंगे।4
- नहीं रहे मीसा बंदी चन्द्र शेखर उपाध्याय जी गॉड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मान लोकतंत्र सेनानी को नम आँखों से दी गई विदाई मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी श्रद्धांजलि नगर में शोक की लहर कोतमा -( रमाकांत शुक्ला ) 1975 के आपातकाल के दौरान महीनों जेल में बंद रहने वाले कोतमा के मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानी चंद्रशेखर उपाध्याय जी का इलाज के दौरान कल दुखद निधन हो गया। जिनकी शव यात्रा आज निज निवास से मुक्तिधाम को रवाना हुई। शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या के साथ कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल एवं जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी सहित कई भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कोतमा के मुक्तिधाम में चंद्रशेखर उपाध्याय जी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। विदित हो कि 1975 में इंदिरागांधी के शासनकाल में आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कई लोगों को बिना किसी एफआईआर के जेल भेज दिया गया था। जिन्हें 2008 में शिवराज सिंह के शासनकाल में लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देकर मीसाबंदियों को 'लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि' शुरू की गई थी। मध्य प्रदेश सरकार ने 8 अप्रैल 2016 को नियमों में संशोधन करके मीसाबंदियों को 'लोकतंत्र सेनानी' का दर्जा दिया था, और बाद में विधिवत रूप से अगस्त 2018 में 'मध्य प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम, 2018' पारित किया गया। बाद में कमलनाथ सरकार में इसे रद्द कर दिया गया था। पुनः शिवराज सरकार में इसे लागू किया गया। वर्तमान में डॉक्टर मोहन यादव के शासन काल में मीसाबंदियों को मृत्यु परांत राजकीय सम्मान के साथ विदाई एवं 10 हजार रुपए उनके कार्यक्रम हेतु देने की घोषणा की गई थी।4
- मटकी फोड़ने तक तो ठीक है, पर सड़क पर सर ना फोड़े। हेलमेट पहने और यातायात नियमों का पालन करें। *हैप्पी जन्माष्टमी, यातायात पुलिस अनूपपुर*2