logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व मंत्री स्व० चौधरी हरदयाल जी #नगरोटा_बगवां (15 सितंबर): आज चौधरी भवन, नगरोटा बगवां में चौधरी फाउंडेशन और KGBC के संयुक्त भावभीनी श्रद्धांजलि | 25वीं पुण्यतिथि - तत्त्वावधान में हिमाचल सरकार के पूर्व मंत्री स्व० चौधरी हरदयाल जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह के दौरान वक्ताओं ने चौधरी साहब द्वारा क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए दिए गए ऐतिहासिक एवं अतुलनीय योगदान को याद किया। 🌟 राजनैतिक सफर एवं ऐतिहासिक योगदान: * 3 बार कांग्रेस प्रत्याशी एवं 1 बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। * ऐतिहासिक मुजारा (टैलेंसी) एक्ट (1972): हिमाचल प्रदेश में मुजारों/किसानों को मालकाना हक दिलाने के लिए 1972 में विधानसभा में महत्वपूर्ण बिल पेश किया। विरोधियों और जमींदार वर्ग द्वारा भयंकर विरोध एवं बैजनाथ में हुए प्राणघातक हमले के बावजूद चौधरी साहब अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार जी के साथ मिलकर हज़ारों गरीब पट्टेदार किसानों को भूमि का असली मालिक बनवाया। * शिक्षा क्षेत्र में क्रांति: नगरोटा बगवां बॉयज़ स्कूल को 8वीं से अपग्रेड करवाकर हायर सेकेंडरी (Higher Secondary) का दर्जा दिलवाया। * औद्योगिक विकास: नगरोटा बगवां का Industrial Area चौधरी साहब की ही दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत की देन है। * अन्य प्रमुख निर्माण एवं संस्थान: * नगरोटा की जूस फैक्ट्री (Juice Factory) * ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO Block Office) * पशु चिकित्सालय (Veterinary Hospital) * PWD एवं विद्युत विभाग (Electricity Dept.) के SDO कार्यालय

1 hr ago
user_जनसंपर्क NEWS
जनसंपर्क NEWS
Video Creator नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
10c1748b-18ac-4351-ab63-58ebbc9ed29a

पूर्व मंत्री स्व० चौधरी हरदयाल जी #नगरोटा_बगवां (15 सितंबर): आज चौधरी भवन, नगरोटा बगवां में चौधरी फाउंडेशन और KGBC के संयुक्त भावभीनी श्रद्धांजलि | 25वीं पुण्यतिथि - तत्त्वावधान में हिमाचल सरकार के पूर्व मंत्री स्व० चौधरी हरदयाल जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह के दौरान वक्ताओं ने चौधरी साहब द्वारा क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए दिए गए ऐतिहासिक एवं अतुलनीय योगदान को याद किया। 🌟 राजनैतिक सफर एवं ऐतिहासिक योगदान: * 3 बार कांग्रेस प्रत्याशी एवं 1 बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। * ऐतिहासिक मुजारा (टैलेंसी) एक्ट (1972): हिमाचल प्रदेश में मुजारों/किसानों को मालकाना हक दिलाने के लिए 1972 में विधानसभा में महत्वपूर्ण बिल पेश किया। विरोधियों और जमींदार वर्ग द्वारा भयंकर विरोध एवं बैजनाथ में हुए प्राणघातक हमले के बावजूद चौधरी साहब अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार जी के साथ मिलकर हज़ारों गरीब पट्टेदार किसानों को भूमि का असली मालिक बनवाया। * शिक्षा क्षेत्र में क्रांति: नगरोटा बगवां बॉयज़ स्कूल को 8वीं से अपग्रेड करवाकर हायर सेकेंडरी (Higher Secondary) का दर्जा दिलवाया। * औद्योगिक विकास: नगरोटा बगवां का Industrial Area चौधरी साहब की ही दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत की देन है। * अन्य प्रमुख निर्माण एवं संस्थान: * नगरोटा की जूस फैक्ट्री (Juice Factory) * ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO Block Office) * पशु चिकित्सालय (Veterinary Hospital) * PWD एवं विद्युत विभाग (Electricity Dept.) के SDO कार्यालय

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • घर छतराडी ओ तेरा राखा डेरा हो प्यारूया ..............
    1
    घर  छतराडी ओ तेरा राखा डेरा हो प्यारूया ..............
    user_जनसंपर्क NEWS
    जनसंपर्क NEWS
    Video Creator नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नरपुर से प्रातःकाल प्रभु श्रीकृष्ण जी के श्रंगार एवं आरती के दर्शन संजीव कुमार (कांगडा जिला)
    1
    श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नरपुर से प्रातःकाल प्रभु श्रीकृष्ण जी के श्रंगार एवं आरती के दर्शन 
संजीव कुमार (कांगडा जिला)
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    52 min ago
  • सुजानपुर में घर में घुसा रेट स्नेक, स्नेक सेवर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सुजानपुर सुजानपुर क्षेत्र में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनके घर में अचानक रेट स्नेक दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत मदद के लिए स्नेक सेवर से संपर्क किया। सूचना मिलते ही स्नेक सेवर माथुर धीमान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। माथुर धीमान ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक सेवर या वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ना जरूरी है।
    1
    सुजानपुर में घर में घुसा रेट स्नेक, स्नेक सेवर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
सुजानपुर
सुजानपुर क्षेत्र में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनके घर में अचानक रेट स्नेक दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत मदद के लिए स्नेक सेवर से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही स्नेक सेवर माथुर धीमान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
माथुर धीमान ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक सेवर या वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ना जरूरी है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री सुक्खू, विधायक कमलेश ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व का जताया आभार किशाऊ बांध परियोजना का समझौता हिमाचल के आर्थिक हितों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: विवेक कटोच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए जाने पर विवेक कटोच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, देहरा की विधायक श्रीमती कमलेश ठाकुर तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य मीडिया पैनलिस्ट के रूप में वह प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। विवेक कटोच ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का दिन है। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर दिल्ली में समझौता प्रदेश के आर्थिक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस समझौते के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को बिना किसी निवेश के हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की उम्मीद है, जो प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय इस परियोजना में 90 प्रतिशत धनराशि देने की बात स्वीकार की गई थी, जिससे हिमाचल प्रदेश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ सकता था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर मजबूती से हिमाचल का पक्ष रखा और प्रदेश की बहुमूल्य संपदा एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए। विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश के हित में यह महत्वपूर्ण समझौता संभव हो पाया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के बावजूद हिमाचल के अधिकारों और आर्थिक हितों के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से जुड़ा यह समझौता आने वाले समय में प्रदेश की आय बढ़ाने, आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और विकास के नए रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि पर समस्त प्रदेश की देवतुल्य जनता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हार्दिक बधाई दी है ।
    1
    प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री सुक्खू, विधायक कमलेश ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व का जताया आभार

किशाऊ बांध परियोजना का समझौता हिमाचल के आर्थिक हितों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: विवेक कटोच
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किए जाने पर विवेक कटोच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, देहरा की विधायक श्रीमती कमलेश ठाकुर तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य मीडिया पैनलिस्ट के रूप में वह प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
विवेक कटोच ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का दिन है। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर दिल्ली में समझौता प्रदेश के आर्थिक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस समझौते के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को बिना किसी निवेश के हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की उम्मीद है, जो प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय इस परियोजना में 90 प्रतिशत धनराशि देने की बात स्वीकार की गई थी, जिससे हिमाचल प्रदेश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ सकता था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर मजबूती से हिमाचल का पक्ष रखा और प्रदेश की बहुमूल्य संपदा एवं आर्थिक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए।
विवेक कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश के हित में यह महत्वपूर्ण समझौता संभव हो पाया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के बावजूद हिमाचल के अधिकारों और आर्थिक हितों के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से जुड़ा यह समझौता आने वाले समय में प्रदेश की आय बढ़ाने, आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और विकास के नए रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि पर समस्त प्रदेश की देवतुल्य जनता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हार्दिक बधाई दी है ।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें। RK Himachal News #Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews
    1
    खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा।
हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें।
RK Himachal News
#Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews
    user_Raman Kumar
    Raman Kumar
    नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा कार्यालय में कुटलैहड़ क्षेत्र के 18 जरूरतमंद परिवारों को 1.25 लाख के आर्थिक चैक किये वितरण विधायक विवेक शर्मा बोले,कुटलैहड़ में अंतिम पंक्ति पर खड़े परिवार को आर्थिक रूप से मदद करना मेरा अधिकार बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को जोगी पंगा स्थित कांग्रेस कार्यालय में क्षेत्र के 18 जरूरतमंद परिवारों को कुल 1,25,500 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।आर्थिक सहायता मिलने से जरूरतमंद परिवारों को अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी करने में राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना केवल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि उनके लिए सेवा और कर्तव्य का विषय है,विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का अवसर दिया है। इसलिए क्षेत्र के हर गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवार की परेशानी में उनके साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि “मेरा कुटलैहड़, मेरा परिवार” की भावना के साथ वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करवाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं, जहां छोटी सी आर्थिक सहायता भी उनके लिए बड़ी राहत बन जाती है। ऐसे परिवारों की जरूरत को देखते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि कुटलैहड़ के किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला महसूस न होने दिया जाए। पात्र परिवारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत मंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने या पद हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की सेवा का जरिया है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना और उन्हें राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ उनका अपना परिवार है और परिवार के किसी भी सदस्य को परेशानी में देखकर उसकी मदद करना उनका अधिकार और कर्तव्य दोनों है। आर्थिक सहायता के चेक प्राप्त करने वाले परिवारों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद मिलने से उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। विधायक ने इस अवसर पर सभी परिवारों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका,महासचिव इकबाल सिंह केवल कृष्ण शर्मा दिनेश खत्री जिला पार्षद सुमित शर्मा मीना चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे
    1
    विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा कार्यालय में कुटलैहड़ क्षेत्र के 18 जरूरतमंद परिवारों को 1.25 लाख के आर्थिक चैक किये वितरण
विधायक विवेक शर्मा बोले,कुटलैहड़ में अंतिम पंक्ति पर खड़े परिवार को आर्थिक रूप से मदद करना मेरा अधिकार
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को जोगी पंगा स्थित कांग्रेस कार्यालय में क्षेत्र के 18 जरूरतमंद परिवारों को कुल 1,25,500 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।आर्थिक सहायता मिलने से जरूरतमंद परिवारों को अपनी आवश्यक जरूरतें पूरी करने में राहत मिलेगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना केवल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि उनके लिए सेवा और कर्तव्य का विषय है,विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का अवसर दिया है। इसलिए क्षेत्र के हर गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवार की परेशानी में उनके साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि “मेरा कुटलैहड़, मेरा परिवार” की भावना के साथ वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करवाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं, जहां छोटी सी आर्थिक सहायता भी उनके लिए बड़ी राहत बन जाती है। ऐसे परिवारों की जरूरत को देखते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि कुटलैहड़ के किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला महसूस न होने दिया जाए। पात्र परिवारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत मंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने या पद हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की सेवा का जरिया है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना और उन्हें राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ उनका अपना परिवार है और परिवार के किसी भी सदस्य को परेशानी में देखकर उसकी मदद करना उनका अधिकार और कर्तव्य दोनों है। आर्थिक सहायता के चेक प्राप्त करने वाले परिवारों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद मिलने से उन्हें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। विधायक ने इस अवसर पर सभी परिवारों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका,महासचिव इकबाल सिंह केवल कृष्ण शर्मा दिनेश खत्री जिला पार्षद सुमित शर्मा मीना चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरविधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर, भूषण शर्मा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक श्री रणबीर सिंह निक्का जी द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है। विधायक रणबीर सिंह निक्का जी ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में— 👶 2 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता भाटिया जी डॉ. पायल ठाकुर जी 👩‍⚕️ 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि जी डॉ. अर्चना जी 🧠 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. सिमंत मल्होत्रा जी विधायक निक्का जी ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरविधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार
नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर
विधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार
नूरपुर, भूषण शर्मा 
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक श्री रणबीर सिंह निक्का जी द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है।
विधायक रणबीर सिंह निक्का जी ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।
नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में—
👶 2 बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. श्वेता भाटिया जी
डॉ. पायल ठाकुर जी
👩‍⚕️ 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. आरुषि जी
डॉ. अर्चना जी
🧠 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ
डॉ. सिमंत मल्होत्रा जी
विधायक निक्का जी ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 
विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल आरती के दर्शन कीजिए
    1
    श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल आरती के दर्शन कीजिए
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.