Shuru
Apke Nagar Ki App…
मै सर्व समाज का हु और सर्व समाज मेरा। मै सर्व समाज का हुं और सर्व समाज मेरा है 🙏❤️ UGC (University Grants Commission Act ) काले कानून के विरोध के लिए मै तो सभी सर्व समाज का आवाहन करता हुं कि आइए और हमारे साथ खड़े होकर सरकार द्वारा हमें बांटने वाले इस काले कानून का विरोध करिए।। आज GIC मैदान बांदा में सभी साथियों की उपस्थिति में अपना वक्तव्य रखा और फिर जिला मुख्यालय बांदा में सभी साथियों के साथ मिलकर UGC काले कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपा🙏❤️ आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा एड. #UGCRollBack #RollbackUGC #Rollbackugcguidelines #BJPAgainstGC
Adv Ankit Kumar Mishra
मै सर्व समाज का हु और सर्व समाज मेरा। मै सर्व समाज का हुं और सर्व समाज मेरा है 🙏❤️ UGC (University Grants Commission Act ) काले कानून के विरोध के लिए मै तो सभी सर्व समाज का आवाहन करता हुं कि आइए और हमारे साथ खड़े होकर सरकार द्वारा हमें बांटने वाले इस काले कानून का विरोध करिए।। आज GIC मैदान बांदा में सभी साथियों की उपस्थिति में अपना वक्तव्य रखा और फिर जिला मुख्यालय बांदा में सभी साथियों के साथ मिलकर UGC काले कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपा🙏❤️ आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा एड. #UGCRollBack #RollbackUGC #Rollbackugcguidelines #BJPAgainstGC
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मै सर्व समाज का हुं और सर्व समाज मेरा है 🙏❤️ UGC (University Grants Commission Act ) काले कानून के विरोध के लिए मै तो सभी सर्व समाज का आवाहन करता हुं कि आइए और हमारे साथ खड़े होकर सरकार द्वारा हमें बांटने वाले इस काले कानून का विरोध करिए।। आज GIC मैदान बांदा में सभी साथियों की उपस्थिति में अपना वक्तव्य रखा और फिर जिला मुख्यालय बांदा में सभी साथियों के साथ मिलकर UGC काले कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपा🙏❤️ आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा एड. #UGCRollBack #RollbackUGC #Rollbackugcguidelines #BJPAgainstGC2
- हम आपको दिखाने वाले हैं उत्तर प्रदेश का जिला बांदा— बुंदेलखंड की वो धरती जहां मेहनत, संघर्ष और संस्कृति तीनों साथ चलती हैं। खेती-किसानी, गांवों की सादगी और लोगों का जज्बा— यही बांदा की पहचान है। यहां चुनौतियां हैं, लेकिन उम्मीद और आगे बढ़ने का हौसला भी उतना ही मजबूत है।1
- #उत्तर प्रदेश# जिला₹ बांदा तहसील #नरैनी में #आज #हाहाकार मचा है# ज्यादा #लाइक #करो शेयर करो1
- अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन बांदा । जनपद के अलोना गाँव में ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। महाराज ने बताया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों के प्रति अत्यधिक मोह मनुष्य के पतन का कारण बनता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में वैराग्य और ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया। इसके उपरांत भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि किस प्रकार भगवान नृसिंह ने प्रह्लाद की रक्षा कर अधर्म का अंत किया और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार के प्रसंग में राजा बलि की सत्यनिष्ठा और दानशीलता का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भगवान ने दो पग में समस्त लोक नाप लिए और तीसरा पग बलि के सिर पर रखकर उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया। कथा का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहा। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव जी द्वारा उन्हें यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पांडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने झूमकर भगवान का जयघोष किया।कथा के दौरान पं. कृष्णदत्त, लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी और शशांक ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर संपूर्ण पांडाल को भक्तिमय बना दिया। कथा परीक्षित शिव प्यारी राम सिंह ने परिवार, रिश्तेदारों और इष्टमित्रों सहित कथा का रसपान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पंकज शुक्ला (पत्रकार), कुलदीप मिश्रा (पत्रकार), बालेंद्र तिवारी (पत्रकार), शुभम सिंह रघुवंशी (पत्रकार), कुलदीप त्रिपाठी (पत्रकार), संजय मिश्रा (पत्रकार), रोहित द्विवेदी (पत्रकार), सुरेश साहू (पत्रकार), कमलेश तिवारी (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बांदा ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक की असामयिक मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर बांदा — पुलिस लाइन बांदा में तैनात उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दुःखद मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 08.02.2026 को पुलिस लाइन परिसर में ही वे अचानक गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह वर्ष 1987 बैच के भर्ती पुलिसकर्मी थे और लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से प्रयागराज जनपद के निवासी स्व० सिंह अपने पीछे शोकाकुल परिवार व सहकर्मियों को छोड़ गए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।1
- चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर दीपक जलाने गई बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम एंकर -- चित्रकूट जनपद में दीपक जलाने गई युवती के साथ मंदिर परिसर में बंधक बना दुष्कर्म की वारदात से हड़कंप मच गया है आक्रोशित परिजनों ने आरोपी युवक की बाइक में आग लगा फूंक दिया है जिसके बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है और गाँव में आक्रोश को देखते हुए कई थानें की फोर्स और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है । मामला राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां बीते शनिवार शाम 7 बजे गाँव की रहने वाली युवती पास के एक मंदिर में दीपक जलाने गई हुई थी तभी वहां पहले से घात लगाए बैठा पड़ोसी युवक राजेश कुमार ने युवती को मंदिर के परिक्रमा लगाते समय मंदिर के पीछे साइड पकड़ लिया और उसे मंदिर के पीछे खेत में ले जाकर उसके हाथ और मुंह को दुपट्टे से बांधकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद जब पीड़ित युवती घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसको खोजने के लिए मंदिर पहुंच गए तभी आरोपी युवक परिजनों को आता देख अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया जब पीड़ित युवती ने अपनी आपबीती बताई तो आक्रोशित परिजनों ने आरोपी युवक के बाइक में आग लगा कर उसे फूंक दिया और आरोपी युवक के घर पहुंच गये लेकिन घटना की जानकारी लगते ही आरोपी के परिजन भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थाने की फोर्स पहुंच गई और ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए एक ट्रक पीएसी बल गांव में तैनात कर दिया गया है और पीड़ित युवती का बयान लेकर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र किये गये है । अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने आज रविवार की सुबह 11:30 बजे बताया है कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है बाइट -- सत्यपाल सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक)1
- #Apkiawajdigital मुंबई: ICC T20 World Cup 2026 की धमाकेदार शुरुआत में टीम इंडिया ने अपने टाइटल डिफेंस को मजबूत अंदाज में शुरू किया! मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ग्रुप A के तीसरे मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराकर न सिर्फ जीत की हैट्रिक पूरी की, बल्कि T20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार जीतों का रिकॉर्ड और मजबूत कर दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की मैच-विनिंग पारी ने फैंस को रोमांचित कर दिया, जबकि गेंदबाजों ने USA की चुनौती को कुचल दिया। यह मैच 7 फरवरी 2026 को खेला गया, जहां स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। शुरुआत में भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, लेकिन SKY की क्लास ने सब संभाल लिया। आइए देखते हैं मैच का पूरा सारांश! 🏟️ मैच डिटेल्स एक नजर में: -स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (नाइट मैच) -मुकाबला: भारत vs अमेरिका (ग्रुप A, मैच 3) -टॉस: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी -परिणाम: भारत की 29 रनों से जीत -प्लेयर ऑफ द मैच: सूर्यकुमार यादव (84* रन, 49 गेंदें) -स्कोर: भारत - 161/9 (20 ओवर); USA - 132/8 (20 ओवर) 🔥 भारत की बल्लेबाजी: शुरुआती झटकों के बाद SKY का तूफान! भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही—अभिषेक शर्मा डक पर आउट हो गए, और टीम 71/6 पर सिमटती नजर आ रही थी। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक पारी ने टीम को 161/9 तक पहुंचाया, जो USA के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। बल्लेबाजी हाइलाइट्स: -सूर्यकुमार यादव: 84* (49 गेंदें) - मैच का टर्निंग पॉइंट, मिडल ऑर्डर को संभाला और अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ रन बटोरे। यह T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा स्कोर है! -मिडल ऑर्डर साझेदारियां: तिलक वर्मा (24) और हार्दिक पांड्या (18) ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन USA के गेंदबाज शादली वान शाल्कवाइक (4/25) और हरमीत सिंह (2/26) ने शुरुआती विकेट चटकाए। -कमजोरी: टॉप ऑर्डर फेल—ईशान किशन (12), शुभमन गिल (15) जल्दी आउट हो गए। 🎯 गेंदबाजी का कमाल: सिराज-अर्शदीप की जोड़ी ने USA को दबोचा! लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखा। मोहम्मद सिराज ने 3/29 के साथ कमाल किया, जबकि अर्शदीप सिंह (2/18) ने शुरुआती विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ा। फील्डिंग भी शानदार रही—कई कैच और रन-आउट ने USA को बड़े शॉट्स से रोका। गेंदबाजी हाइलाइट्स: -मोहम्मद सिराज: 3/29 - डेथ ओवरों में यॉर्कर से शुभम रंजाने (37) को LBW किया, भारत के बेस्ट बोलर बने। -अर्शदीप सिंह: 2/18 - पावरप्ले में विकेट लेकर USA की रन गति रोकी। - USA की तरफ से: शुभम रंजाने (37) और श्रीनिवास कृष्णमूर्ति (37) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 132/8 पर सिमट गई। -खास बात: जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने लीड लिया, जैसा कि पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने सराहा। रिकॉर्ड अलर्ट: भारत की लगातार जीतों का सिलसिला जारी! इस जीत के साथ भारत ने T20 वर्ल्ड कप में लगातार 5वीं जीत दर्ज की (पिछले एडिशन से जारी), जो टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा है। टीम की स्थिरता और दबाव में प्रदर्शन ने विशेषज्ञों को प्रभावित किया। SKY की पारी अब T20 वर्ल्ड कप में भारत के हाईएस्ट स्कोर्स में शामिल हो गई—सुरेश रैना (101) और रोहित शर्मा (92) के बाद! (X पोस्ट से) 👏 फैंस और एक्स रिएक्शन: स्टेडियम से सोशल मीडिया तक जश्न! वानखेड़े में फैंस का उत्साह देखते बनता था—हर छक्के पर 'भारत माता की जय' के नारे गूंजे। सोशल मीडिया पर #INDvsUSA, #T20WorldCup2026 और #SuryakumarYadav ट्रेंड कर रहे हैं। एक X यूजर ने लिखा: "Surya bhai, what an innings!" जबकि जहीर खान ने कहा, "सिराज ने बुमराह की कमी नहीं खलने दी।" फैंस में उत्साह चरम पर, कई ने इसे 'क्रिकेट की नई क्रांति' बताया जहां छोटी टीमें बड़ी चुनौती दे रही हैं। 🔮 आगे का रास्ता: पाकिस्तान से महामुकाबला! इस जीत से भारत का मनोबल ऊंचा है। अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में, फिर 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो में हाई-वोल्टेज क्लैश। अगर यही फॉर्म जारी रही, तो भारत खिताब का सबसे बड़ा दावेदार! क्या SKY की टीम इतिहास रचेगी? कमेंट में बताएं। #BleedBlue 💙🏏1
- चित्रकूट मानिकपुर के हल्दी डांडी निवासी महिला मोबाइल खो जाने की शिकायत लेकर पहुंची एसपी कार्यालय। चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के हल्दी दांडी निवासी महिला पूनम पत्नी रामविलास मोबाइल खो जाने की शिकायत लेकर आज रविवार की दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है पीड़िता महिला ने बताया कि वह अपने मायके पहाड़ी आई हुई थी और पहाड़ी के पालेश्वर नाथ मंदिर में लगे मेले में मेला देखने गई थी तभी उसका मोबाइल मेले में ही कहीं गुम हो गया जिसकी तहरीर पीड़िता ने पहाड़ी थाने में दी है और आज मामले की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है1