logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली में साकेत नगर में जलभराव से हाहाकार, घरों में घुसा पानी रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों और नालों की नियमित सफाई न होने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार सोनी, प्रदीप सविता, सुरेंद्र सविता और मनोज सविता आदि ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रायबरेली में साकेत नगर में जलभराव से हाहाकार, घरों में घुसा पानी रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों और नालों की नियमित सफाई न होने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार सोनी, प्रदीप सविता, सुरेंद्र सविता और मनोज सविता आदि ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ऊँचाहार: सलोन राजमार्ग से रेलवे स्टेशन मार्ग बदहाल, वर्षों से गहरे गड्ढों और जानलेवा सरियों के बीच सफर करने को मजबूर हैं हज़ारों लोग* *ऊँचाहार: सलोन राजमार्ग से रेलवे स्टेशन मार्ग बदहाल, वर्षों से गहरे गड्ढों और जानलेवा सरियों के बीच सफर करने को मजबूर हैं हज़ारों लोग* संवाददाता धीरेंद्र कुमार ​रायबरेली: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली के अंतर्गत आने वाले ऊँचाहार क्षेत्र का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सलोन राजमार्ग से रेलवे स्टेशन को जाने वाली यह महत्वपूर्ण इंटरलॉकिंग सड़क बीते कई वर्षों से बड़े-बड़े और जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले आम नागरिकों, किसानों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​छेत्र की लाइफलाइन माना जाने वाला मार्ग बना मुसीबत ​यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि ऊँचाहार की एक मुख्य जीवनरेखा है जो एक बड़े ग्रामीण क्षेत्र को रेलवे स्टेशन से जोड़ती है। ​किसानों और व्यापारियों की आवाजाही: तड़के सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपनी उपज लेकर और सब्जी विक्रेता मंडी जाने के लिए इसी रास्ते से बड़ी संख्या में गुजरते हैं। ​अंतर-जनपदीय महत्व: रायबरेली के अंतिम छोर से लेकर पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ तक के लोग इसी मुख्य मार्ग से होकर ऊँचाहार आते-जाते हैं। ​स्कूली बच्चों की आवाजाही: यह मार्ग लगभग चौबीस घंटे व्यस्त रहता है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे भी सफर करते हैं। ​जानलेवा स्थिति और विभागीय उदासीनता ​स्थानीय निवासियों ने 'दैनिक चक्र' मीडिया टीम से बातचीत करते हुए बताया कि लगभग 6-7 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण एनटीपीसी की कार्यदाई संस्था द्वारा कराया गया था। किंतु, निर्माण के महज एक साल के भीतर ही यह सड़क जर्जर होकर गड्ढे में बदल गई। ​बारिश में नरक बनता है रास्ता: बरसात के मौसम में पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिसमें नालियों का गंदा पानी भर जाता है। गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ​वाहन चालकों का जोखिम: सड़क उखड़ने से अंदर से निकली खतरनाक और नुकीली सरिया आए दिन राहगीरों के वाहनों के टायर फाड़ रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ​विभागों का टालमटोल रवैया: स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क के सुधार के लिए एनटीपीसी प्रबंधन और पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग को पत्र भी लिखा है। लेकिन आरोप है कि एनटीपीसी एक बार सड़क बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है, तो वहीं पीडब्ल्यूडी इस मामले को एनटीपीसी के पाले में डालकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। ​बड़ा सवाल: आखिर कौन कराएगा इस मार्ग का निर्माण? ​एक तरफ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढमुक्त करने और अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की आपसी खींचतान के चलते यह मुख्य मार्ग बदहाली का शिकार है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कब तक जनता को इस नरकीय जीवन से मुक्ति दिलाता है।
    4
    *ऊँचाहार: सलोन राजमार्ग से रेलवे स्टेशन मार्ग बदहाल, वर्षों से गहरे गड्ढों और जानलेवा सरियों के बीच सफर करने को मजबूर हैं हज़ारों लोग*               
*ऊँचाहार: सलोन राजमार्ग से रेलवे स्टेशन मार्ग बदहाल, वर्षों से गहरे गड्ढों और जानलेवा सरियों के बीच सफर करने को मजबूर हैं हज़ारों लोग*               संवाददाता धीरेंद्र कुमार
​रायबरेली: उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली के अंतर्गत आने वाले ऊँचाहार क्षेत्र का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सलोन राजमार्ग से रेलवे स्टेशन को जाने वाली यह महत्वपूर्ण इंटरलॉकिंग सड़क बीते कई वर्षों से बड़े-बड़े और जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले आम नागरिकों, किसानों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​छेत्र की लाइफलाइन माना जाने वाला मार्ग बना मुसीबत
​यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि ऊँचाहार की एक मुख्य जीवनरेखा है जो एक बड़े ग्रामीण क्षेत्र को रेलवे स्टेशन से जोड़ती है।
​किसानों और व्यापारियों की आवाजाही: तड़के सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपनी उपज लेकर और सब्जी विक्रेता मंडी जाने के लिए इसी रास्ते से बड़ी संख्या में गुजरते हैं।
​अंतर-जनपदीय महत्व: रायबरेली के अंतिम छोर से लेकर पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ तक के लोग इसी मुख्य मार्ग से होकर ऊँचाहार आते-जाते हैं।
​स्कूली बच्चों की आवाजाही: यह मार्ग लगभग चौबीस घंटे व्यस्त रहता है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे भी सफर करते हैं।
​जानलेवा स्थिति और विभागीय उदासीनता
​स्थानीय निवासियों ने 'दैनिक चक्र' मीडिया टीम से बातचीत करते हुए बताया कि लगभग 6-7 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण एनटीपीसी की कार्यदाई संस्था द्वारा कराया गया था। किंतु, निर्माण के महज एक साल के भीतर ही यह सड़क जर्जर होकर गड्ढे में बदल गई।
​बारिश में नरक बनता है रास्ता: बरसात के मौसम में पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिसमें नालियों का गंदा पानी भर जाता है। गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
​वाहन चालकों का जोखिम: सड़क उखड़ने से अंदर से निकली खतरनाक और नुकीली सरिया आए दिन राहगीरों के वाहनों के टायर फाड़ रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
​विभागों का टालमटोल रवैया: स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क के सुधार के लिए एनटीपीसी प्रबंधन और पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग को पत्र भी लिखा है। लेकिन आरोप है कि एनटीपीसी एक बार सड़क बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है, तो वहीं पीडब्ल्यूडी इस मामले को एनटीपीसी के पाले में डालकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है।
​बड़ा सवाल: आखिर कौन कराएगा इस मार्ग का निर्माण?
​एक तरफ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढमुक्त करने और अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की आपसी खींचतान के चलते यह मुख्य मार्ग बदहाली का शिकार है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कब तक जनता को इस नरकीय जीवन से मुक्ति दिलाता है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली में साकेत नगर में जलभराव से हाहाकार, घरों में घुसा पानी रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों और नालों की नियमित सफाई न होने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार सोनी, प्रदीप सविता, सुरेंद्र सविता और मनोज सविता आदि ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    रायबरेली में साकेत नगर में जलभराव से हाहाकार, घरों में घुसा पानी
रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों और नालों की नियमित सफाई न होने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार सोनी, प्रदीप सविता, सुरेंद्र सविता और मनोज सविता आदि ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा-अतुल सिंह रायबरेली:कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के गौरा ब्लाक के गोंडा,धीरनपुर,ककोड़ा,कुलियापुर,रसूलपुर,पूरे धौकल सिंह,एकडला,नरहरपुर एवं डलमऊ ब्लॉक के मटियारा,कूढ़ा चक शगुनपुर,नजरी पुरवा आदि गांव में नुक्कड़ सभा,चौपाल एवं मार्च कर व वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा गांव वासियों के साथ मांगा एवं समस्याएं सुनी।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है विगत हुए राज्यों के चुनाव में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सहयोग से भाजपा ने वोट चोरी करके चुनाव जीता है यह देश की जनता जान गई है,आज गांव-गांव यही चर्चा हो रही कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा कब देंगे,हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी,प्रियंका गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं कि देश की चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र को कैसे बचाया जाए इसी कड़ी में आज हम सब गांव-गांव जाकर लोकतंत्र को बचाने के लिए श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील कर रहे हैं यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान है लाइट 5-6 घंटे से ज्यादा नहीं आ रही है और बिजली का बिल हजारों में आ रहा है,क्षेत्रीय विधायक को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि 2027 के चुनाव में ऊंचाहार की जनता इनको सबक सिखाने जा रही है मैं लगातार गांव गांव जाकर माता बहनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं।श्री सिंह ने कहा कि किसान आवारा पशुओ से भी परेशान है सड़के टूटी है लेकिन विधायक को कोई लेना देना नहीं है!इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरा ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दिक्षित,डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरि भान लोधी,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,सचिव मो.फारूखी,पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह,राजू सिंह,अमर यादव,नईमुद्दीन,प्यारेलाल,बच्चन डिवेडी,प्रधान दीपू सिंह,राम प्यारे जायसवाल,भोला साहू,सोनू सिंह,अमृतलाल गौतम,युवा नेता विकास दिवाकर,अनुराग गुप्ता,ऋतिक जायसवाल,नीतीश यादव,गुड्डू अवस्थी,प्रदीप अग्निहोत्री,उत्तम सैनी,संजीव सोनी,कृष्ण द्विवेदी,पीर मोहम्मद,रमेश पटेल,रमेश कुमार निर्मल,श्रीकेश शुक्ला,अशोक सिंह, राज सिंह,शर्मिला सरोज,रेखा सरोज,महेश सरोज,रमेश मौर्य,सूरज दिनपाल, रामकुमार यादव,गुलाब यादव,दिनेश सिंह,आशीष सिंह,विजय यादव,अनुज कुमार,सूरज पाल नेता,कौशलेंद्र कुमार,महेश सोनी,इंद्र बहादुर सिंह,उत्तम सिंह,सत्यदेव सिंह,राकेश प्रजापति,दशरथ प्रजापति,शेर बहादुर,सुदामा यादव,राम विलास,छोटे सरोज,अरविंद पाल आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे!
    1
    चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा-अतुल सिंह 
रायबरेली:कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के गौरा ब्लाक के गोंडा,धीरनपुर,ककोड़ा,कुलियापुर,रसूलपुर,पूरे धौकल सिंह,एकडला,नरहरपुर एवं डलमऊ ब्लॉक के मटियारा,कूढ़ा चक शगुनपुर,नजरी पुरवा आदि गांव में नुक्कड़ सभा,चौपाल एवं मार्च कर व वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा गांव वासियों के साथ मांगा एवं समस्याएं सुनी।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है विगत हुए राज्यों के चुनाव में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सहयोग से भाजपा ने वोट चोरी करके चुनाव जीता है यह देश की जनता जान गई है,आज गांव-गांव यही चर्चा हो रही कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा कब देंगे,हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी,प्रियंका गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं कि देश की चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र को कैसे बचाया जाए इसी कड़ी में आज हम सब गांव-गांव जाकर लोकतंत्र को बचाने के लिए श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील कर रहे हैं यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान है लाइट 5-6 घंटे से ज्यादा नहीं आ रही है और बिजली का बिल हजारों में आ रहा है,क्षेत्रीय विधायक को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि 2027 के चुनाव में ऊंचाहार की जनता इनको सबक सिखाने जा रही है मैं लगातार गांव गांव जाकर माता बहनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं।श्री सिंह ने कहा कि किसान आवारा पशुओ से भी परेशान है सड़के टूटी है लेकिन विधायक को कोई लेना देना नहीं है!इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरा ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दिक्षित,डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरि भान लोधी,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,सचिव मो.फारूखी,पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह,राजू सिंह,अमर यादव,नईमुद्दीन,प्यारेलाल,बच्चन डिवेडी,प्रधान दीपू सिंह,राम प्यारे जायसवाल,भोला साहू,सोनू सिंह,अमृतलाल गौतम,युवा नेता विकास दिवाकर,अनुराग गुप्ता,ऋतिक जायसवाल,नीतीश यादव,गुड्डू अवस्थी,प्रदीप अग्निहोत्री,उत्तम सैनी,संजीव सोनी,कृष्ण द्विवेदी,पीर मोहम्मद,रमेश पटेल,रमेश कुमार निर्मल,श्रीकेश शुक्ला,अशोक सिंह, राज सिंह,शर्मिला सरोज,रेखा सरोज,महेश सरोज,रमेश मौर्य,सूरज दिनपाल, रामकुमार यादव,गुलाब यादव,दिनेश सिंह,आशीष सिंह,विजय यादव,अनुज कुमार,सूरज पाल नेता,कौशलेंद्र कुमार,महेश सोनी,इंद्र बहादुर सिंह,उत्तम सिंह,सत्यदेव सिंह,राकेश प्रजापति,दशरथ प्रजापति,शेर बहादुर,सुदामा यादव,राम विलास,छोटे सरोज,अरविंद पाल आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे!
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    15 hrs ago
  • नगर पंचायत सलोन उप निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली अंजूलता ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश की अधिसूचना एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका द्वारा निर्गत सार्वजनिक नोटिस के क्रम में नगरीय निकाय उप निर्वाचन माह सितम्बर/अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद पर सविरोध उप निर्वाचन हेतु 13 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर मतदान तथा 15 अक्टूबर 2026 को तहसील मुख्यालय सलोन में चिन्हित स्थान पर मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में आयोजित होगा। इसी प्रकार समस्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रथम पाली में 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 08 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में आयोजित किया जाएगा। मतगणना पार्टी के समस्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
    1
    नगर पंचायत सलोन उप निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली अंजूलता ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश की अधिसूचना एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका द्वारा निर्गत सार्वजनिक नोटिस के क्रम में नगरीय निकाय उप निर्वाचन माह सितम्बर/अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद पर सविरोध उप निर्वाचन हेतु 13 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर मतदान तथा 15 अक्टूबर 2026 को तहसील मुख्यालय सलोन में चिन्हित स्थान पर मतगणना कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में आयोजित होगा।
इसी प्रकार समस्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रथम पाली में 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 08 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में आयोजित किया जाएगा। मतगणना पार्टी के समस्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक महात्मा गांधी सभागार, विकास भवन रायबरेली में होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने झलवा स्थित मोहम्मद खालिद के दफ्तर और अन्य निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की। खालिद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया जाता है। बताया जा रहा है कि PDA को शिकायत मिली थी कि सड़क से लगी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर दुकान और कार्यालय का निर्माण किया गया है। शिकायत के बाद PDA ने मामले की जांच की, जिसमें अधिकारियों के मुताबिक शिकायत सही पाई गई। इसके बाद PDA के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सड़क से लगी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। PDA अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई अवैध कब्जे और निर्माण से संबंधित शिकायत के आधार पर की गई है। प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने झलवा स्थित मोहम्मद खालिद के दफ्तर और अन्य निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की। खालिद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया जाता है। बताया जा रहा है कि PDA को शिकायत मिली थी कि सड़क से लगी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर दुकान और कार्यालय का निर्माण किया गया है। शिकायत के बाद PDA ने मामले की जांच की, जिसमें अधिकारियों के मुताबिक शिकायत सही पाई गई। इसके बाद PDA के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सड़क से लगी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। PDA अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई अवैध कब्जे और निर्माण से संबंधित शिकायत के आधार पर की गई है।
    1
    प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने झलवा स्थित मोहम्मद खालिद के दफ्तर और अन्य निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की। खालिद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया जाता है।
बताया जा रहा है कि PDA को शिकायत मिली थी कि सड़क से लगी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर दुकान और कार्यालय का निर्माण किया गया है। शिकायत के बाद PDA ने मामले की जांच की, जिसमें अधिकारियों के मुताबिक शिकायत सही पाई गई।
इसके बाद PDA के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सड़क से लगी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
PDA अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई अवैध कब्जे और निर्माण से संबंधित शिकायत के आधार पर की गई है।
प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने झलवा स्थित मोहम्मद खालिद के दफ्तर और अन्य निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की। खालिद को माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया जाता है।
बताया जा रहा है कि PDA को शिकायत मिली थी कि सड़क से लगी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर दुकान और कार्यालय का निर्माण किया गया है। शिकायत के बाद PDA ने मामले की जांच की, जिसमें अधिकारियों के मुताबिक शिकायत सही पाई गई।
इसके बाद PDA के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सड़क से लगी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
PDA अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई अवैध कब्जे और निर्माण से संबंधित शिकायत के आधार पर की गई है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वैश्य समाज ने बनाई रणनीति 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वैश्य समाज ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की रणनीति तैयार की है। वैश्य एकता परिषद की ओर से 27 अक्टूबर को शहर के रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर परिषद के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के कई बड़े वैश्य नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, प्रतिनिधित्व और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव विजय रस्तोगी ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल वैश्य समाज को सम्मान देने के साथ चुनाव में उचित भागीदारी देगा, समाज उसके समर्थन पर विचार करेगा। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में समाज की एकजुटता और राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
    1
    विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वैश्य समाज ने बनाई रणनीति
27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वैश्य समाज ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की रणनीति तैयार की है। वैश्य एकता परिषद की ओर से 27 अक्टूबर को शहर के रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर परिषद के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के कई बड़े वैश्य नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, प्रतिनिधित्व और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय महासचिव विजय रस्तोगी ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल वैश्य समाज को सम्मान देने के साथ चुनाव में उचित भागीदारी देगा, समाज उसके समर्थन पर विचार करेगा। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सम्मेलन की अध्यक्षता वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में समाज की एकजुटता और राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में जांच पूरी, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश रायबरेली। जिला महिला अस्पताल के गेट पर महिला द्वारा प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म देने के मामले को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने मामले की जांच पूरी कर ली है। जांच में अस्पताल के फोर्थ क्लास कर्मचारी, स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा से परेशान महिला जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल के गेट पर ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया था। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने जांच के दौरान अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच में फोर्थ क्लास कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्टाफ नर्स सहित अन्य लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जिला महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में जांच पूरी, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल के गेट पर महिला द्वारा प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म देने के मामले को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने मामले की जांच पूरी कर ली है। जांच में अस्पताल के फोर्थ क्लास कर्मचारी, स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
बताया गया कि दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा से परेशान महिला जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल के गेट पर ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया था। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने जांच के दौरान अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच में फोर्थ क्लास कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्टाफ नर्स सहित अन्य लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम स्थित कुबरी घाट पर पिछले तीन दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी अब PWD गोदाम के गेट तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। संभावित खतरे को देखते हुए पंडा समाज ने अपने तख्त और सामान को ऊंचे स्थानों पर रख दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर जल पुलिस तैनात की गई है। प्रशासन और स्थानीय लोग गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    1
    कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम स्थित कुबरी घाट पर पिछले तीन दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी अब PWD गोदाम के गेट तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। संभावित खतरे को देखते हुए पंडा समाज ने अपने तख्त और सामान को ऊंचे स्थानों पर रख दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर जल पुलिस तैनात की गई है। प्रशासन और स्थानीय लोग गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.