Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाज सेवी पुरुषोत्तम गारूवाल ने पक्षियों को बनाए पारिंडे जिले भर में लगाए जाएंगे
RK LIVE KARAULI
समाज सेवी पुरुषोत्तम गारूवाल ने पक्षियों को बनाए पारिंडे जिले भर में लगाए जाएंगे
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by RK LIVE KARAULI1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Hanis Sheikh1
- वजीरपुर। नारी स्वतंत्रता, समानता एवं सम्मान के लिए संघर्ष के प्रतीक पर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आज राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी। संचालन भूगोल प्राध्यापक डॉ. ऋषिकेश गुर्जर एवं छायांकन सेमेस्टर तृतीय की छात्रा शिप्रा कुमारी बंशीवाल ने किया। छात्रा चेल्सी मित्तल, पायल सैनी,शिप्रा कुमारी बंशीवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में विचार प्रस्तुत कर बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक कर्मचारी सोहन सिंह योगी, सुनील कुमार बैरवा,लक्ष्मण सिंह एवं कन्हैया ने अच्छा सहयोग किया। नोडल अधिकारी प्रो.रमेश बैरवा ने अपने उद्बोधन कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्षों और बीसवीं सदी के नारीवादी आंदोलनों से प्रेरित होकर, रूढ़ियों को तोड़ने व महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देता है। 1977 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च को अधिकारिक मान्यता दी। संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष इसे मनाने के लिए एक खास थीम तय करता है। वर्ष 2026 के लिए थीम "अधिकार। न्याय। कार्रवाई। सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए" के लिए रखी गई है। प्रो.बैरवा ने बताया कि आधी आबादी महिलाएं बड़ी संख्या में आज भी शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार सहित गरिमामय जीवन के मानव अधिकारों से वंचित हैं। महिलाओं को आज जो भी हक मिलें हैं वे एकता, संघर्ष और शिक्षा की बदौलत ही मिले हैं। आज फिर जागरूक होकर एकजुट होने तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करने की जरूरत है। छात्राओं के लिए तो यह और भी जरूरी है। इन्होंने 9 मार्च से शुरू सेमेस्टर परीक्षा के लिए भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सेमेस्टर तृतीय की छात्रा ज्योति कंवर,सेमेस्टर पंचम की छात्रा पिंकी माली, सेमेस्टर प्रथम की छात्रा पायल कुमारी बैरवा, रानी राजावत, किरण मीणा, मोनिका मीणा सहित अनेक छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी जिसका छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। बड़ी संख्या में शामिल छात्राओं ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य कर एवं गुलाल होली खेलकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। होली मिलन की धूम मचाई।1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी के समीपवर्ती गांव सहजपुरा में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात जंगली जानवर ने भेड़ों के बाड़े में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 160 भेड़ों और उनके बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई भेड़ें घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बनवारी गुर्जर और भीम सिंह गुर्जर सगे भाई हैं और भेड़ पालन कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दोनों भाइयों ने कर्ज लेकर यह व्यवसाय शुरू किया था और यही उनकी आय का मुख्य साधन है। परिवार में सात छोटे बच्चे हैं और पूरा परिवार इसी काम पर निर्भर है। पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे के बाद कोई अज्ञात जंगली जानवर घर के पास बने भेड़ों के बाड़े में घुस गया और हमला कर दिया। जब तक परिवार को घटना का पता चला, तब तक बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत हो चुकी थी। हमले में करीब 140 बड़ी भेड़ें और लगभग 20 भेड़ों के बच्चे मारे गए, जबकि कई अन्य भेड़ें घायल हो गईं। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाड़े में मृत भेड़ों का ढेर देखकर ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि इस घटना से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और अब उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार मुकेश शर्मा और पटवारी मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन किया। वहीं वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सकों के साथ मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया, ताकि हमले के कारण और जंगली जानवर की पहचान की जा सके। इस बीच गांव के भामाशाह भी मदद के लिए आगे आए। समाजसेवी मुकेश सिराधना और विश्राम गुर्जर ने परिवार को 11-11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है।3
- आज बड़ी धूम के बहू का मेला 500 वर्ष पुराना इतिहास के साथ महू के मेला में झांकियां निकाली जाएगी जिसमें पूर्व रात्रि में लाइट डेकोरेशन से जगमगाता खुला प्राचीन हनुमान मंदिर दिन में शोभा यात्रा निकाली जाएगी वीर हनुमान मेला की झांकियां लोकगीतों से गूंज उठेगा गलियों में के झांके देखने कोमिलेगी हर वर्ष होली के पांच को भर जाता है मेला परम भक्त ग्रुप से चलती आ रही रीति रिवाज के अनुसार खबर को कवरेज करते हुए SNG NEWS🎤 Live📺 RAJSTHAN 🌷 new Report न्यूज़ SHYAM SUNDER MATHSHiGLA JI +91-84400746532
- Post by RK LIVE KARAULI1