logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजगर को देखते रह गए लोग, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के उतारा, जिले के चिउरहवा नहर के पास का पूरा मामला, #Maharajganj #police #sneaker

5 hrs ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

अजगर को देखते रह गए लोग, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के उतारा, जिले के चिउरहवा नहर के पास का पूरा मामला, #Maharajganj #police #sneaker

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजगर को देखते रह गए लोग, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के उतारा, जिले के चिउरहवा नहर के पास का पूरा मामला, #Maharajganj #police #sneaker
    1
    अजगर को देखते रह गए लोग, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के उतारा,


जिले के चिउरहवा नहर के पास का पूरा मामला,


#Maharajganj 
#police 
#sneaker
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहू- बेटी सम्मेलन में 65 महिलाओं को किया जागरूक नौतनवा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को थाना नौतनवा पुलिस की ओर से ग्राम सभा दुर्गापुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। उप निरीक्षक अनामिका चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी सहित 65 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म जैसे अपराधों से बचाव और उनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। आपात स्थिति में सहायता के लिए 112, 1090, 102 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बिना बताए घर से जाने (एलोपमेंट) के दुष्परिणामों और इससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक व पारिवारिक चुनौतियों के बारे में भी जागरूक किया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों सोनम, प्रियंका और अंकिता ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ पुलिस के सामने अपनी बात रखने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
    1
    बहू-  बेटी  सम्मेलन  में  65 महिलाओं  को  किया  जागरूक
नौतनवा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को थाना नौतनवा पुलिस की ओर से ग्राम सभा दुर्गापुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। उप निरीक्षक अनामिका चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आशा, आंगनबाड़ी, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी सहित 65 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
महिला पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म जैसे अपराधों से बचाव और उनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। आपात स्थिति में सहायता के लिए 112, 1090, 102 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने बिना बताए घर से जाने (एलोपमेंट) के दुष्परिणामों और इससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक व पारिवारिक चुनौतियों के बारे में भी जागरूक किया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला पुलिसकर्मियों सोनम, प्रियंका और अंकिता ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ पुलिस के सामने अपनी बात रखने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सपा नेताओं ने बूथ प्रभारियों संग की बैठक, बनी रणनीति - सपा के तमाम दिग्गज नेता भी रहे उपस्थित मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित पीएस होटल एंड मैरिज हाल में रविवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं द्वारा बूथ प्रभारियों संग बैठक किया गया। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में तत्परता से जुड़ना होगा जिससे एक बार फिर अखिलेश कुमार यादव को मुख्यमंत्री बनाकर देश के किसान, गरीब, नौजवान, महिला आदि का समग्र विकास हो सके। वर्तमान भाजपा सरकार में पिछड़ा, दलित, किसान, छात्र नौजवान आदि सभी वर्ग परेशान हैं। इस कार्यक्रम का संचालन मेंहदावल विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव व कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रियाज अहमद, श्यामजी यादव, मोनू पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सतेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, अनवारुल हक, सुनील सिंह, इसहाक अंसारी, अशोक यादव आदि नेताओ ने बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथों पर जुटकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बताए और साथ ही भाजपा सरकार की गलत नीतियों से भी लोगों को अवगत कराएं। इस दौरान दर्जनों बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    सपा नेताओं ने बूथ प्रभारियों संग की बैठक, बनी रणनीति
- सपा के तमाम दिग्गज नेता भी रहे उपस्थित
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित पीएस होटल एंड मैरिज हाल में रविवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं द्वारा बूथ प्रभारियों संग बैठक किया गया। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में तत्परता से जुड़ना होगा जिससे एक बार फिर अखिलेश कुमार यादव को मुख्यमंत्री बनाकर देश के किसान, गरीब, नौजवान, महिला आदि का समग्र विकास हो सके। वर्तमान भाजपा सरकार में पिछड़ा, दलित, किसान, छात्र नौजवान आदि सभी वर्ग परेशान हैं। इस कार्यक्रम का संचालन मेंहदावल विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव व कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रियाज अहमद, श्यामजी यादव, मोनू पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सतेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, अनवारुल हक, सुनील सिंह, इसहाक अंसारी, अशोक यादव आदि नेताओ ने बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथों पर जुटकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को बताए और साथ ही भाजपा सरकार की गलत नीतियों से भी लोगों को अवगत कराएं। इस दौरान दर्जनों बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीडीए चौपाल में राजेश निषाद को सिक्कों से तौला, समर्थकों ने दिखाया दम नरकटहां में सपा की चौपाल में उमड़ी भीड़, पिछड़े-दलित और वंचित वर्गों की भागीदारी पर हुई चर्चा पनियरा, महराजगंज। ग्राम सभा नरकटहां में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल में उस समय माहौल खासा उत्साहपूर्ण हो गया, जब समर्थकों ने सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौलकर अपना समर्थन और सम्मान जताया। समर्थकों के इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान पीडीए के तहत पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव चौपाल लगाकर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पीडीए चौपाल आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को जोड़ना तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना है। अर्जुन यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी मजबूत किए बिना समावेशी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, सपा नेता राजेश निषाद ने भाजपा सरकार पर निषाद समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि निषाद समाज को उसकी जनसंख्या और सामाजिक भूमिका के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निषाद समाज समेत सभी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल के जरिए पार्टी गांवों तक पहुंच रही है। लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं को जानने और उन्हें मजबूती से उठाने का प्रयास किया जा रहा है। चौपाल में कमलेश निषाद, मातादीन निषाद, संजय यादव, परमात्मा निषाद, प्रमोद निषाद, नवमी साहनी, दिलीप गुप्ता, राम केवल निषाद, राम रक्षा निषाद, लालचंद निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पीडीए चौपाल में राजेश निषाद को सिक्कों से तौला, समर्थकों ने दिखाया दम
नरकटहां में सपा की चौपाल में उमड़ी भीड़, पिछड़े-दलित और वंचित वर्गों की भागीदारी पर हुई चर्चा
पनियरा, महराजगंज। ग्राम सभा नरकटहां में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल में उस समय माहौल खासा उत्साहपूर्ण हो गया, जब समर्थकों ने सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौलकर अपना समर्थन और सम्मान जताया। समर्थकों के इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान पीडीए के तहत पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव चौपाल लगाकर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पीडीए चौपाल आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को जोड़ना तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना है।
अर्जुन यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित और वंचित समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी मजबूत किए बिना समावेशी विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं, सपा नेता राजेश निषाद ने भाजपा सरकार पर निषाद समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि निषाद समाज को उसकी जनसंख्या और सामाजिक भूमिका के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निषाद समाज समेत सभी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल के जरिए पार्टी गांवों तक पहुंच रही है। लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं को जानने और उन्हें मजबूती से उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
चौपाल में कमलेश निषाद, मातादीन निषाद, संजय यादव, परमात्मा निषाद, प्रमोद निषाद, नवमी साहनी, दिलीप गुप्ता, राम केवल निषाद, राम रक्षा निषाद, लालचंद निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_राजेश यादव
    राजेश यादव
    Newspaper publisher महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • घाटों और मंदिरों का शहर वाराणसी मोक्ष का द्वार #बनारस #temple #varanasi
    1
    घाटों और मंदिरों का शहर वाराणसी
मोक्ष का द्वार
#बनारस
#temple
#varanasi
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #संतकबीरनगर- गूगल मैप के सहारे निकला ट्रक गलत रास्ते गांव में पहुंचा सकरी गलियों में पलटा 14 पहिया ट्रक U.P-SIAT-6 9171 बेलहसा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क पर पलटा 14 पहिया ट्रक शिव शक्ति रिफाइंड तेल से भरा था ट्रक सहजनवा से बखिरा की तरफ से आ रहा था ट्रक के पलटने से भारी संख्या मे ग्रामीण हुए इकट्ठा। चौकी प्रभारी ददन राय ने घटना स्थल का जायजा लिया।
    1
    #संतकबीरनगर- गूगल मैप के सहारे निकला ट्रक गलत रास्ते गांव में पहुंचा सकरी गलियों में पलटा 14 पहिया ट्रक U.P-SIAT-6 9171
बेलहसा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क पर पलटा 14 पहिया ट्रक शिव शक्ति रिफाइंड तेल से भरा था ट्रक सहजनवा से बखिरा की तरफ से आ रहा था ट्रक के पलटने से भारी संख्या मे ग्रामीण हुए इकट्ठा।
चौकी प्रभारी ददन राय ने घटना स्थल का जायजा लिया।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.