सज्जनगढ़ लूट कांड: 54 हजार की नकदी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वतंत्र फाइनेंस के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 10 फरवरी को कर्मचारी महिला समूहों से संग्रहित करीब 54,850 रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा कर चलते वाहन से बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी दीपक गरासिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
सज्जनगढ़ लूट कांड: 54 हजार की नकदी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वतंत्र फाइनेंस के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 10 फरवरी को कर्मचारी महिला समूहों से संग्रहित करीब 54,850 रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा कर चलते वाहन से बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी दीपक गरासिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
- बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वतंत्र फाइनेंस के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 10 फरवरी को कर्मचारी महिला समूहों से संग्रहित करीब 54,850 रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा कर चलते वाहन से बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी दीपक गरासिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।1
- Post by Prakash Pargi1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,(घर पर खड़ी साईकिल हुई चोरी पिडीत ने दी पुलिस में रिपोर्ट,,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में स्थित पोटलिया में रहने वाले शब्बीर पुत्र मौईद बोरा ने कुशलगढ़ पुलिस में अपने घर खड़ी साईकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई शब्बीर भाई ने बताया कि घटना दिनांक 12मार्च की हे पिडीत साईकिल घर खड़ी कर घर के अंदर गया इतने में अज्ञात व्यक्ति साईकिल लेकर रफु चक्कर हो गया करीब 11दिन बितने के बाद भी पुलिस ना तो साईकिल बरामद कर सकी व ना ही चोर को पकड़ा1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। राजा रानी ने पद का दुरुपयोग कर सीलिंग एक्ट की उड़ाई धज्जियां। खेकड़ा में तीन बीघा में स्टेट टाइम की आमों की बगीची को राज्य सरकार ने सीलिंग एक्ट में ले लिया था। और उस पर राजघराने के लोगों को कोई कार्रवाई वर्षों तक नहीं करनी दी गई। पिछले दिनों यूआईटी के सबसे भस्ट निकम्मे नकारे सचिन कौशल कोठारी ने लाखों रुपए लेकर इस सीलिंग की बगीची को कॉलोनी में कन्वर्ट करने की परमिशन देगी थी। लेकिन जागरूक नागरिक कौन है न्यायालय की शरण जाकर स्टे लगवा दिया था। सपना राजा रानी के राजस्व दलाल राजनीतिक दलाल नीरज सुवालका ने पटवारी तहसीलदार एसडीएम आला अफसर से मिलकर 18 कॉलोनी जो सीलिंग के कारण परमिशन नहीं ले पा रही है। उसे बगीची की रातों-रात परमिशन लेकर और वहां पांच वृक्षों को काटने की परमिशन लेकर से प्रोडक्ट वृक्ष काट दिए और कॉलोनी काटना शुरु कर दिया है शिवरेज लाइन और अन्य सुविधाएं वहां दिखाकर लोगों से लाखों रुपए के प्लॉट काट वेच कर बेच रहे हैं । कल प्रदेश स्तरीय समाचार पत्र जननायक ने इसका खुलासा किया है चीफ सेक्रेटरी कलेक्टर कमिश्नर यूआईटी के आलाअफसरों की निगाह में आने से उसकी जांच शुरू हो गई हैं।1
- डूंगरपुर। धंबोला. धंबोला कस्बे में आयोजित तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम ने समाज में सेवा, समर्पण और समानता का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूज्य जगद्गुरु श्रीकृपालुजी महाराज की प्रचारिका सुश्री जगदीश्वरी देवीजी के सान्निध्य में हुए इस उच्च कोटि के सत्संग का लाभ पूरे कस्बे के लोगों ने प्राप्त किया। इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि इसे पूर्णतः बिना किसी चंदा या आर्थिक सहयोग लिए संपन्न किया गया। आयोजनकर्ता रजनीकांत (पिता भोगीलाल पंड्या), उनकी धर्मपत्नी चेतना (पिता गिरजाशंकर भट्ट) के साथ उनके पुत्र उत्पल, पुत्रवधु नेहा पुत्र उत्कर्ष पुत्रवधु हिमी ने अपने निजी संसाधनों और सेवाभाव से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाया। आज के समय में जहां अधिकांश सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में चंदा एक सामान्य प्रक्रिया बन गई है, वहीं इस आयोजन ने एक संवेदनशील और अनुकरणीय सोच प्रस्तुत की। अक्सर सोशल मीडिया व्हाट्सएप सहित जैसे माध्यमों से सहयोग राशि के संदेश प्रसारित होने से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग मानसिक दबाव महसूस करते हैं और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अनिच्छा के बावजूद दान देने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मंडल कमंडल के कुछ पदाधिकारी बार-बार आर्थिक सहयोग के लिए दबाव बनाते हैं, जिससे असहजता की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके विपरीत, धंबोला का यह सत्संग कार्यक्रम बिना किसी दबाव के, सभी के लिए समान रूप से सुलभ रहा। समाज के लोगों ने इस आयोजन को समाज उत्थान, समानता और सच्ची सेवा भावना का प्रतीक बताया है। उनका मानना है कि ऐसे प्रयास ही समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।4
- क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से संयम बरतने की अपील की है। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कहा है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। विस्तार: उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, जिससे पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ देखी जा रही है। इस तरह की भीड़ से व्यवस्था प्रभावित होती है और आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की सप्लाई नियमित रूप से जारी है और भविष्य में भी किसी प्रकार की बाधा की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को घबराने या अतिरिक्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने की जरूरत नहीं है। उपखंड अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही, पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। समापन: प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है, इसलिए आमजन शांत रहें और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।1
- उसको फाइनली गैस आप देख सकते हैं यह राजस्थान प्रतापगढ़ जिले का नेशनल हाईवे है जहां पर अभी भी सेक्टर आए हैं और आपकी गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई से बड़े-बड़े राज्यों में हुए हैं और हमारे यहां पर1
- रतलाम में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में संयोजक भूपेन्द्र पण्डया ने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सद्भाव और सद्प्रवृतियां आवश्यक हैं, जिनसे युवा, महिलाएं और बुजुर्ग संगठित हो सकेंगे। उन्होंने कर्मों में पवित्रता पर जोर देते हुए 4 मई को उदयपुर में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह के लिए आमंत्रण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव एकलिंगनाथजी के पूजन से हुई। अध्यक्षता मध्यप्रदेश परिषद के अध्यक्ष सुनील जोशी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश विरेन्द्र जोशी, अनिल पण्डया व रविन्द्र उपाध्याय रहे। अतिथियों का स्वागत हरिओम जोशी, महेश जोशी, एन एम शर्मा व नीलेश शर्मा ने किया। बैठक में पुष्पेन्द्र जोशी, डॉ चन्द्रप्रकाश जोशी व मानवी जोशी ने विचार व्यक्त किए। संचालन राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी ने किया तथा आभार राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ ओ पी जोशी ने जताया। इस अवसर पर गोमतीशंकर पण्डया, नवीन त्रिवेदी, गणेश लाल जोशी, कन्हैयालाल पण्डया, यशवंत व्यास, डॉ हेमन्त उपाध्याय, दिनेश पण्डया, सुधीर भट्ट, प्रवीण पण्डया सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।1