Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिधौली के बाड़ी में गमगीन माहौल में कर्बला पहुंचे चेहल्लुम के ताजिये | हजारों अजादार रहे मौजूद सिधौली/सीतापुर के कस्बा बाड़ी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम का पर्व श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर ताजियों का जुलूस निकाला गया और बड़ी संख्या में अजादारों की मौजूदगी में ताजियों को कर्बला पहुंचाया गया। इस दौरान मजलिस, नजर-नियाज, लंगर और मेले का भी आयोजन हुआ। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
Star Bharat News 24
सिधौली के बाड़ी में गमगीन माहौल में कर्बला पहुंचे चेहल्लुम के ताजिये | हजारों अजादार रहे मौजूद सिधौली/सीतापुर के कस्बा बाड़ी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम का पर्व श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर ताजियों का जुलूस निकाला गया और बड़ी संख्या में अजादारों की मौजूदगी में ताजियों को कर्बला पहुंचाया गया। इस दौरान मजलिस, नजर-नियाज, लंगर और मेले का भी आयोजन हुआ। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सण्डीला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा | देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर | अलका सिंह अर्कवंशी। हरदोई के सण्डीला नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सण्डीला से शुरू हुई यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए इमलियाबाग पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, बच्चे, युवा और स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी की मौजूदगी में आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितीश जायसवाल रमन ने किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा और लोगों ने एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।1
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाबूगढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कपिल सिंगल के नेतृत्व में नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ अध्यक्ष राकेश बजरंगी, जिला मंत्री नरेश गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमवीर प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, समिति अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, समिति अध्यक्ष राहुल चड्ढा, महामंत्री बबलू तथा मंडल के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यात्रा की शुरुआत चंडी मंदिर से हुई, जहां सैकड़ों लोग एकत्र हुए। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात यात्रा आर.एस. फार्म हाउस तक पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों के हाथों में देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहरा रहा था। इस अवसर पर पवन चौधरी, राधेलाल सिंगल, मनोज मुखिया, राज प्रताप, कपिल शर्मा, देवेंद्र सैनी, अमरजीत चौधरी, रविंद्र चौधरी, अनिकेत शर्मा, बिट्टू तथा नरेश तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।3
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया... लेकिन मेरठ सेंट्रल मार्केट को राहत क्यों नहीं मिली? | 44 भवनों का क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट के बुधवार के आदेश के बाद मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को उम्मीद थी कि शायद कोई रास्ता निकलेगा... लेकिन आदेश पढ़ने के बाद तस्वीर कुछ और ही सामने आती है। क्या 44 भवनों पर ध्वस्तीकरण का खतरा अभी भी बरकरार है? क्या यूपी सरकार की नई पॉलिसी से व्यापारियों को भविष्य में कोई राहत मिल सकती है? और सबसे बड़ा सवाल—बुधवार के आदेश में आखिर मेरठ सेंट्रल मार्केट का जिक्र क्यों नहीं है? 14 जुलाई के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लेकर 21 सितंबर की अगली सुनवाई तक... पूरा मामला समझिए Truth X with Nawedkkhan में। देखिए वीडियो पूरा—क्योंकि कहानी में सबसे महत्वपूर्ण बात शायद शुरुआत में नहीं, आखिर में छिपी है।1
- अखंड भारत राष्ट्र जागरण मंच प्रर्यावरण के लिए संकल्प लेकर हर घर राष्ट्र तिरंगा, हर घर-घर मंदिर पर 11-11पेड लगाकर पुण्य संकल्प घर घर संदेश पहुंचाकर सहयोग करे। धन्यवाद पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक1
- बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूडीएफ सेकुलर पार्टी मिलकर लड़ेंगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, बड़े मोर्चे की तैयारी Writing बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूडीएफ सेकुलर पार्टी मिलकर लड़ेंगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, बड़े मोर्चे की तैयारी प्रेस विज्ञप्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सेकुलर पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने और एक मजबूत लोकतांत्रिक एवं सेकुलर मोर्चा तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली प्रदेश प्रभारी राजुद्दीन गादरे तथा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद, अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मिलकर राजनीतिक संघर्ष करने और व्यापक मोर्चा खड़ा करने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समान प्रतिनिधित्व और आम जनता के अधिकारों को केंद्र में रखकर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प खड़ा करने की आवश्यकता है। राजुद्दीन गादरे ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी उन सभी लोकतांत्रिक एवं सेकुलर शक्तियों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जो जनता के अधिकारों, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जनता के बीच जाने की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मजबूत सेकुलर और लोकतांत्रिक मोर्चे की आवश्यकता है। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए राजनीतिक दलों एवं सामाजिक शक्तियों को साझा मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल चुनावी गठबंधन तक सीमित न रहकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के लिए व्यापक राजनीतिक अभियान का आधार बनेगी। मिशन 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच आगे भी संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा जारी रहेगी। संभावित रूप से अन्य समान विचारधारा वाले दलों और सामाजिक संगठनों को भी इस व्यापक मोर्चे से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। राजुद्दीन गादरे राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली बहुजन मुक्ति पार्टी एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सेकुलर पार्टी अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन4
- नगर निगम मेरठ के वार्ड नंबर 66 के अंतर्गत सब्जी वाली गली सराय बहलीम मेरठ में नगर निगम द्वारा नगर निगम निधि से नाली में सीसी का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें दोनों साइड की नाली बन रही है कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा नाली के ऊपर पक्का निर्माण करके कब्जा कर रखा है जिससे नाल निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है और वह कह रहे हैं कि हम अपना पक्का निर्माण नहीं तोड़ेंगे है कोई भी आ जाओ हमने क्षेत्र के पार्षद निर्माण के सुपरवाइजर एवं अवर अभियंता से सेटिंग करके जो उनको देना था दे दिया है इसलिए हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकता अगर नाली से पक्का सलेब निर्माण को थोड़ा नहीं गया तो नाली का डाल सही नहीं होगा तो क्षेत्र में जल भराव रहेगा और नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की सर दर्द बढ़ जाएगी आपसे जनहित में अनुरोध करना है कि आप तत्काल प्रभाव से संपत्ति अधिकारी एवं मुख्य अभियंता निर्माण अवर अभियान का निर्माण को निर्देशित कर जिन लोगों ने पक्का स्लैब निर्माण करके बनाया है आप नगर निगम मेरठ से परिवर्तन दल के कर्मचारियों को एवं अवर अभियंता व सहायक अभियंता को स्थल और भेज कर अतिक्रमा को हटवाने का कष्ट करें समस्त क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे1
- सिधौली के बाड़ी में गमगीन माहौल में कर्बला पहुंचे चेहल्लुम के ताजिये | हजारों अजादार रहे मौजूद सिधौली/सीतापुर के कस्बा बाड़ी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम का पर्व श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर ताजियों का जुलूस निकाला गया और बड़ी संख्या में अजादारों की मौजूदगी में ताजियों को कर्बला पहुंचाया गया। इस दौरान मजलिस, नजर-नियाज, लंगर और मेले का भी आयोजन हुआ। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।1
- उत्तराखंड के चंपावत में लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर जबरदस्त लैंड स्लाइडिंग उत्तराखंड के चंपावत में लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर जबरदस्त लैंड स्लाइडिंग. दोनो तरफ से आवागमन ठप्प हुआ। मलबा हटाने का काम शुरू1