logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अखंड भारत राष्ट्र जागरण मंच प्रर्यावरण के लिए संकल्प लेकर हर घर राष्ट्र तिरंगा, हर घर-घर मंदिर पर 11-11पेड लगाकर पुण्य संकल्प घर घर संदेश पहुंचाकर सहयोग करे। धन्यवाद पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक

1 hr ago
user_कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
Ashram मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अखंड भारत राष्ट्र जागरण मंच प्रर्यावरण के लिए संकल्प लेकर हर घर राष्ट्र तिरंगा, हर घर-घर मंदिर पर 11-11पेड लगाकर पुण्य संकल्प घर घर संदेश पहुंचाकर सहयोग करे। धन्यवाद पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिधौली के बाड़ी में गमगीन माहौल में कर्बला पहुंचे चेहल्लुम के ताजिये | हजारों अजादार रहे मौजूद सिधौली/सीतापुर के कस्बा बाड़ी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम का पर्व श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर ताजियों का जुलूस निकाला गया और बड़ी संख्या में अजादारों की मौजूदगी में ताजियों को कर्बला पहुंचाया गया। इस दौरान मजलिस, नजर-नियाज, लंगर और मेले का भी आयोजन हुआ। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
    1
    सिधौली के बाड़ी में गमगीन माहौल में कर्बला पहुंचे चेहल्लुम के ताजिये | हजारों अजादार रहे मौजूद
सिधौली/सीतापुर के कस्बा बाड़ी में हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम का पर्व श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर ताजियों का जुलूस निकाला गया और बड़ी संख्या में अजादारों की मौजूदगी में ताजियों को कर्बला पहुंचाया गया।
इस दौरान मजलिस, नजर-नियाज, लंगर और मेले का भी आयोजन हुआ। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूडीएफ सेकुलर पार्टी मिलकर लड़ेंगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, बड़े मोर्चे की तैयारी Writing बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूडीएफ सेकुलर पार्टी मिलकर लड़ेंगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, बड़े मोर्चे की तैयारी प्रेस विज्ञप्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सेकुलर पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने और एक मजबूत लोकतांत्रिक एवं सेकुलर मोर्चा तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली प्रदेश प्रभारी राजुद्दीन गादरे तथा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद, अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मिलकर राजनीतिक संघर्ष करने और व्यापक मोर्चा खड़ा करने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समान प्रतिनिधित्व और आम जनता के अधिकारों को केंद्र में रखकर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प खड़ा करने की आवश्यकता है। राजुद्दीन गादरे ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी उन सभी लोकतांत्रिक एवं सेकुलर शक्तियों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जो जनता के अधिकारों, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जनता के बीच जाने की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मजबूत सेकुलर और लोकतांत्रिक मोर्चे की आवश्यकता है। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए राजनीतिक दलों एवं सामाजिक शक्तियों को साझा मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल चुनावी गठबंधन तक सीमित न रहकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के लिए व्यापक राजनीतिक अभियान का आधार बनेगी। मिशन 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच आगे भी संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा जारी रहेगी। संभावित रूप से अन्य समान विचारधारा वाले दलों और सामाजिक संगठनों को भी इस व्यापक मोर्चे से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। राजुद्दीन गादरे राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली बहुजन मुक्ति पार्टी एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सेकुलर पार्टी अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन
    4
    बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूडीएफ सेकुलर पार्टी मिलकर लड़ेंगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, बड़े मोर्चे की तैयारी
Writing
बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूडीएफ सेकुलर पार्टी मिलकर लड़ेंगी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, बड़े मोर्चे की तैयारी
प्रेस विज्ञप्ति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी एवं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सेकुलर पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने और एक मजबूत लोकतांत्रिक एवं सेकुलर मोर्चा तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।
बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली प्रदेश प्रभारी राजुद्दीन गादरे तथा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सेकुलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद, अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मिलकर राजनीतिक संघर्ष करने और व्यापक मोर्चा खड़ा करने पर सहमति बनी।
दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समान प्रतिनिधित्व और आम जनता के अधिकारों को केंद्र में रखकर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प खड़ा करने की आवश्यकता है।
राजुद्दीन गादरे ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी उन सभी लोकतांत्रिक एवं सेकुलर शक्तियों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जो जनता के अधिकारों, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जनता के बीच जाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
वहीं एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मजबूत सेकुलर और लोकतांत्रिक मोर्चे की आवश्यकता है। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए राजनीतिक दलों एवं सामाजिक शक्तियों को साझा मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल चुनावी गठबंधन तक सीमित न रहकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के लिए व्यापक राजनीतिक अभियान का आधार बनेगी।
मिशन 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच आगे भी संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा जारी रहेगी। संभावित रूप से अन्य समान विचारधारा वाले दलों और सामाजिक संगठनों को भी इस व्यापक मोर्चे से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
राजुद्दीन गादरे
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली
बहुजन मुक्ति पार्टी
एडवोकेट चौधरी सरताज अहमद
राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सेकुलर पार्टी
अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन
    user_Raju Gadrey
    Raju Gadrey
    Voice of people मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर निगम मेरठ के वार्ड नंबर 66 के अंतर्गत सब्जी वाली गली सराय बहलीम मेरठ में नगर निगम द्वारा नगर निगम निधि से नाली में सीसी का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें दोनों साइड की नाली बन रही है कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा नाली के ऊपर पक्का निर्माण करके कब्जा कर रखा है जिससे नाल निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है और वह कह रहे हैं कि हम अपना पक्का निर्माण नहीं तोड़ेंगे है कोई भी आ जाओ हमने क्षेत्र के पार्षद निर्माण के सुपरवाइजर एवं अवर अभियंता से सेटिंग करके जो उनको देना था दे दिया है इसलिए हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकता अगर नाली से पक्का सलेब निर्माण को थोड़ा नहीं गया तो नाली का डाल सही नहीं होगा तो क्षेत्र में जल भराव रहेगा और नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की सर दर्द बढ़ जाएगी आपसे जनहित में अनुरोध करना है कि आप तत्काल प्रभाव से संपत्ति अधिकारी एवं मुख्य अभियंता निर्माण अवर अभियान का निर्माण को निर्देशित कर जिन लोगों ने पक्का स्लैब निर्माण करके बनाया है आप नगर निगम मेरठ से परिवर्तन दल के कर्मचारियों को एवं अवर अभियंता व सहायक अभियंता को स्थल और भेज कर अतिक्रमा को हटवाने का कष्ट करें समस्त क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे
    1
    नगर निगम मेरठ के वार्ड नंबर 66 के अंतर्गत सब्जी वाली गली सराय बहलीम
मेरठ में नगर निगम द्वारा नगर निगम निधि से नाली में सीसी का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें दोनों साइड की नाली बन रही है कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा नाली के ऊपर पक्का निर्माण करके कब्जा कर रखा है जिससे नाल निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है और वह कह रहे हैं कि हम अपना पक्का निर्माण नहीं तोड़ेंगे है कोई भी आ जाओ हमने क्षेत्र के पार्षद निर्माण के सुपरवाइजर एवं अवर अभियंता से सेटिंग करके जो उनको देना था दे दिया है इसलिए हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकता अगर नाली से पक्का सलेब निर्माण को थोड़ा नहीं गया तो नाली का डाल सही नहीं होगा तो क्षेत्र में जल भराव रहेगा और नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की सर दर्द बढ़ जाएगी आपसे जनहित में अनुरोध करना है कि आप तत्काल प्रभाव से संपत्ति अधिकारी एवं मुख्य अभियंता निर्माण अवर अभियान का निर्माण को निर्देशित कर जिन लोगों ने पक्का स्लैब निर्माण करके बनाया है आप नगर निगम मेरठ से परिवर्तन दल के कर्मचारियों को एवं अवर अभियंता व सहायक अभियंता को स्थल और भेज कर अतिक्रमा को हटवाने का कष्ट करें समस्त क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे
    user_मोहम्मद अतीक
    मोहम्मद अतीक
    Photographer मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारतीय व्यापार महोत्सव में अजमेरा फैशन ने पेश की भारतीय टेक्सटाइल विरासत और विकास की झलक *अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली* नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026। भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुए भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के पहले दिन अजमेरा फैशन लिमिटेड ने देश की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत और उद्योग की विविधता को खास अंदाज में प्रदर्शित किया। 12 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव में अजमेरा फैशन के पवेलियन में देशभर के करीब 100 टेक्सटाइल वेंडर्स को एक साझा मंच दिया गया है। अजमेरा फैशन का पवेलियन केवल खरीद-बिक्री का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की यात्रा और विरासत को दर्शाने वाला मंच बना है। इसमें स्थानीय कारीगरों, निर्माताओं और व्यापारियों को एक साथ लाकर छोटे कारोबारियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और नए बाजारों से जुड़ने का अवसर दिया गया है। कढ़ाई के जरिए दिखी आधुनिक भारत की तस्वीर पवेलियन में प्रदर्शित एक विशेष लहंगा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पर कढ़ाई के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अशोक चक्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीकों को दर्शाया गया है। साथ ही देश की हाल की अंतरिक्ष उपलब्धियों, सौर ऊर्जा परियोजनाओं, तकनीक और बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों को भी कढ़ाई के जरिए प्रदर्शित किया गया है। परिधान पर ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘विकसित भारत’ जैसे संदेश भी उकेरे गए हैं। अजमेरा फैशन लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ अजय अजमेरा ने कहा कि 100 वेंडर्स को एक साथ लाने का उद्देश्य भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की सामूहिक ताकत को राष्ट्रीय मंच पर सामने लाना है। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत उसकी ताकत है, जबकि नवाचार और विकास इस विरासत को दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महोत्सव के पहले दिन भारत की विकास यात्रा को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। वंदे भारत ट्रेन, मंगलयान मिशन, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, कृषि पहल, अंतरिक्ष अनुसंधान और सौर ऊर्जा के विस्तार सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को नवाचार, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और आत्मनिर्भरता से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। अजमेरा फैशन के अनुसार, 100 वेंडर्स की भागीदारी से भारत के टेक्सटाइल इकोसिस्टम को एक साझा मंच मिला है। इससे निर्माताओं, वेंडर्स और उद्यमियों को अधिक दृश्यता मिलने के साथ देशभर के बाजारों से जुड़ने का अवसर भी मिला है।
    1
    भारतीय व्यापार महोत्सव में अजमेरा फैशन ने पेश की भारतीय टेक्सटाइल विरासत और विकास की झलक
*अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली* 
नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026। भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुए भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के पहले दिन अजमेरा फैशन लिमिटेड ने देश की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत और उद्योग की विविधता को खास अंदाज में प्रदर्शित किया। 12 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव में अजमेरा फैशन के पवेलियन में देशभर के करीब 100 टेक्सटाइल वेंडर्स को एक साझा मंच दिया गया है।
अजमेरा फैशन का पवेलियन केवल खरीद-बिक्री का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की यात्रा और विरासत को दर्शाने वाला मंच बना है। इसमें स्थानीय कारीगरों, निर्माताओं और व्यापारियों को एक साथ लाकर छोटे कारोबारियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और नए बाजारों से जुड़ने का अवसर दिया गया है।
कढ़ाई के जरिए दिखी आधुनिक भारत की तस्वीर
पवेलियन में प्रदर्शित एक विशेष लहंगा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पर कढ़ाई के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अशोक चक्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीकों को दर्शाया गया है। साथ ही देश की हाल की अंतरिक्ष उपलब्धियों, सौर ऊर्जा परियोजनाओं, तकनीक और बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों को भी कढ़ाई के जरिए प्रदर्शित किया गया है। परिधान पर ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘विकसित भारत’ जैसे संदेश भी उकेरे गए हैं।
अजमेरा फैशन लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ अजय अजमेरा ने कहा कि 100 वेंडर्स को एक साथ लाने का उद्देश्य भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की सामूहिक ताकत को राष्ट्रीय मंच पर सामने लाना है। उन्होंने कहा कि भारत की विरासत उसकी ताकत है, जबकि नवाचार और विकास इस विरासत को दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
महोत्सव के पहले दिन भारत की विकास यात्रा को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। वंदे भारत ट्रेन, मंगलयान मिशन, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, कृषि पहल, अंतरिक्ष अनुसंधान और सौर ऊर्जा के विस्तार सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को नवाचार, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और आत्मनिर्भरता से जोड़कर प्रस्तुत किया गया।
अजमेरा फैशन के अनुसार, 100 वेंडर्स की भागीदारी से भारत के टेक्सटाइल इकोसिस्टम को एक साझा मंच मिला है। इससे निर्माताओं, वेंडर्स और उद्यमियों को अधिक दृश्यता मिलने के साथ देशभर के बाजारों से जुड़ने का अवसर भी मिला है।
    user_अनिल कुमार गुप्ता
    अनिल कुमार गुप्ता
    Local News Reporter सीमा पुरी, शाहदरा, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • हिमाचल के सोलन जिले में सुबाथू के पास कठनी में स्थित Yogtirth Dhyanyog Ashram एवं Ayurved Shodh Sansthan एक ऐसा केंद्र है, जहाँ देश-विदेश से लोग Ayurveda, Panchakarma और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए पहुँचते हैं। आश्रम के अनुसार, यहाँ Ayurvedic doctors की consultation के बाद गठिया, diabetes, liver और kidney से जुड़ी समस्याएँ, skin problems, joint और spine pain, migraine, stress, sleep-related issues, women’s health सहित कई health concerns के लिए personalised Ayurvedic care दी जाती है। Cancer जैसी गंभीर बीमारियों के मामलों में किसी भी दावे को मुख्य चिकित्सा का विकल्प न मानें और अपने treating doctor की सलाह अवश्य लें।
    1
    हिमाचल के सोलन जिले में सुबाथू के पास कठनी में स्थित Yogtirth Dhyanyog Ashram एवं Ayurved Shodh Sansthan एक ऐसा केंद्र है, जहाँ देश-विदेश से लोग Ayurveda, Panchakarma और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए पहुँचते हैं। आश्रम के अनुसार, यहाँ Ayurvedic doctors की consultation के बाद गठिया, diabetes, liver और kidney से जुड़ी समस्याएँ, skin problems, joint और spine pain, migraine, stress, sleep-related issues, women’s health सहित कई health concerns के लिए personalised Ayurvedic care दी जाती है। Cancer जैसी गंभीर बीमारियों के मामलों में किसी भी दावे को मुख्य चिकित्सा का विकल्प न मानें और अपने treating doctor की सलाह अवश्य लें।
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाबूगढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कपिल सिंगल के नेतृत्व में नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ अध्यक्ष राकेश बजरंगी, जिला मंत्री नरेश गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमवीर प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, समिति अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, समिति अध्यक्ष राहुल चड्ढा, महामंत्री बबलू तथा मंडल के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यात्रा की शुरुआत चंडी मंदिर से हुई, जहां सैकड़ों लोग एकत्र हुए। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात यात्रा आर.एस. फार्म हाउस तक पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों के हाथों में देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहरा रहा था। इस अवसर पर पवन चौधरी, राधेलाल सिंगल, मनोज मुखिया, राज प्रताप, कपिल शर्मा, देवेंद्र सैनी, अमरजीत चौधरी, रविंद्र चौधरी, अनिकेत शर्मा, बिट्टू तथा नरेश तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
    3
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाबूगढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा
हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कपिल सिंगल के नेतृत्व में नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ अध्यक्ष राकेश बजरंगी, जिला मंत्री नरेश गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमवीर प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, समिति अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, समिति अध्यक्ष राहुल चड्ढा, महामंत्री बबलू तथा मंडल के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
यात्रा की शुरुआत चंडी मंदिर से हुई, जहां सैकड़ों लोग एकत्र हुए। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात यात्रा आर.एस. फार्म हाउस तक पहुंची।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों के हाथों में देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहरा रहा था।
इस अवसर पर पवन चौधरी, राधेलाल सिंगल, मनोज मुखिया, राज प्रताप, कपिल शर्मा, देवेंद्र सैनी, अमरजीत चौधरी, रविंद्र चौधरी, अनिकेत शर्मा, बिट्टू तथा नरेश तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तीन माह के मासूम का सौदा! नवजात तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अपहरण के बाद बच्चे को बेचने की थी तैयारी—टीला मोड़ पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर सात आरोपियों को दबोचा। गाजियाबाद में नवजात और दुधमुंहे बच्चों को निशाना बनाकर उनका अपहरण करने और निःसंतान दंपत्तियों को मोटी रकम में बेचने वाले गिरोह का थाना टीला मोड़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गिरोह ने करन गेट क्षेत्र से महज तीन माह के मासूम का अपहरण कर उसे बेचने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता ने सौदे को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह की दो महिला सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब करन गेट निवासी फुरकान ने 11 अगस्त को थाना टीला मोड़ में शिकायत दर्ज कराई कि उसके तीन माह के बेटे अलवक्श का 9 अगस्त को नौशाद और उसकी पत्नी रुकसार ने अपहरण कर लिया है। मासूम के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मैनुअल इनपुट, और सर्विलांस का सहारा लिया। लगातार की गई जांच के दौरान पुलिस को गिरोह की गतिविधियों के संबंध में अहम सुराग मिले। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 अगस्त को हिंडन नदी चौकी क्षेत्र के फर्रुखनगर में घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अपहृत मासूम और घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने मासूम को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया तो जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपियों के मुताबिक गिरोह के सदस्य योजनाबद्ध तरीके से नवजात और दुधमुंहे बच्चों वाले परिवारों को निशाना बनाते थे। गिरोह की महिलाएं ऐसे परिवारों में घुल-मिलकर पहले उनकी गतिविधियों और बच्चों की दिनचर्या की जानकारी जुटाती थीं। मौका मिलते ही बच्चे को अगवा कर लिया जाता था। इसके बाद बच्चे की तस्वीर खींचकर व्हाट्सएप के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों तक भेजी जाती और निःसंतान दंपत्तियों से संपर्क कर सौदेबाजी शुरू की जाती थी। पूछताछ में सामने आया कि तीन माह के अलवक्श को भी इसी योजना के तहत 9 अगस्त को उसके घर से उठाया गया था। पुलिस के मुताबिक मासूम को कांधला, शामली निवासी मौसीना पत्नी नफीस को बेचने की बात चल रही थी। बच्चे को सितारा नाम की महिला के माध्यम से कांधला ले जाया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने फर्रुखनगर में आरोपियों को दबोच लिया। शहर बदलकर बदलते थे ठिकाने पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य बच्चों की तस्करी के लिए लगातार स्थान बदलते रहते थे, ताकि उनकी पहचान और गतिविधियों का पता न चल सके। बच्चे की बिक्री से मिलने वाली रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने बच्चों को अपना निशाना बनाया और किन-किन लोगों को बच्चों की बिक्री की गई। गिरफ्तार आरोपियों में ऐनुल, नौशाद, नागेंद्र उर्फ सुक्का, नसीम, आबिद, सुमित्रा और रुकसार शामिल हैं। वहीं सितारा पत्नी सहजाद और मौसीना पत्नी नफीस को पुलिस ने वांछित घोषित किया है। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    तीन माह के मासूम का सौदा! नवजात तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अपहरण के बाद बच्चे को बेचने की थी तैयारी—टीला मोड़ पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर सात आरोपियों को दबोचा। 

गाजियाबाद में नवजात और दुधमुंहे बच्चों को निशाना बनाकर उनका अपहरण करने और निःसंतान दंपत्तियों को मोटी रकम में बेचने वाले गिरोह का थाना टीला मोड़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गिरोह ने करन गेट क्षेत्र से महज तीन माह के मासूम का अपहरण कर उसे बेचने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता ने सौदे को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह की दो महिला सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब करन गेट निवासी फुरकान ने 11 अगस्त को थाना टीला मोड़ में शिकायत दर्ज कराई कि उसके तीन माह के बेटे अलवक्श का 9 अगस्त को नौशाद और उसकी पत्नी रुकसार ने अपहरण कर लिया है। मासूम के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मैनुअल इनपुट, और सर्विलांस का सहारा लिया।
लगातार की गई जांच के दौरान पुलिस को गिरोह की गतिविधियों के संबंध में अहम सुराग मिले। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 अगस्त को हिंडन नदी चौकी क्षेत्र के फर्रुखनगर में घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अपहृत मासूम और घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने मासूम को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
पुलिस की पूछताछ में गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया तो जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपियों के मुताबिक गिरोह के सदस्य योजनाबद्ध तरीके से नवजात और दुधमुंहे बच्चों वाले परिवारों को निशाना बनाते थे। गिरोह की महिलाएं ऐसे परिवारों में घुल-मिलकर पहले उनकी गतिविधियों और बच्चों की दिनचर्या की जानकारी जुटाती थीं। मौका मिलते ही बच्चे को अगवा कर लिया जाता था। इसके बाद बच्चे की तस्वीर खींचकर व्हाट्सएप के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों तक भेजी जाती और निःसंतान दंपत्तियों से संपर्क कर सौदेबाजी शुरू की जाती थी।
पूछताछ में सामने आया कि तीन माह के अलवक्श को भी इसी योजना के तहत 9 अगस्त को उसके घर से उठाया गया था। पुलिस के मुताबिक मासूम को कांधला, शामली निवासी मौसीना पत्नी नफीस को बेचने की बात चल रही थी। बच्चे को सितारा नाम की महिला के माध्यम से कांधला ले जाया जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने फर्रुखनगर में आरोपियों को दबोच लिया।
शहर बदलकर बदलते थे ठिकाने
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य बच्चों की तस्करी के लिए लगातार स्थान बदलते रहते थे, ताकि उनकी पहचान और गतिविधियों का पता न चल सके। बच्चे की बिक्री से मिलने वाली रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने बच्चों को अपना निशाना बनाया और किन-किन लोगों को बच्चों की बिक्री की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में ऐनुल, नौशाद, नागेंद्र उर्फ सुक्का, नसीम, आबिद, सुमित्रा और रुकसार शामिल हैं। वहीं सितारा पत्नी सहजाद और मौसीना पत्नी नफीस को पुलिस ने वांछित घोषित किया है। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.