Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ओटो युवक ने किया वीडियो वायरल थाना देहली गेट के खैर अड्डे का मामला
MD News ( Aligarh)
अलीगढ़ बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ओटो युवक ने किया वीडियो वायरल थाना देहली गेट के खैर अड्डे का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस में भीषण सड़क हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल किया,अलीगढ़ रेफर हाथरस में थाना जंक्शन क्षेत्र के मैडु के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ऊसवा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बाइक से मेंडू कोल्ड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेहरू के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।1
- घर में घुसकर महिला सुरक्षा को खतरा, मोबाइल और नकदी चोरी; दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट के घर घर में घुसकर महिला सुरक्षा को खतरा, मोबाइल और नकदी चोरी; दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट के घर वारदातसासनी (हाथरस)। कोतवाली सासनी क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड, बजरिया में एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जहाँ एक अज्ञात शातिर अपराधी ने दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट के घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से क्षेत्र में अकेली रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।बाथरूम में थीं बुजुर्ग माताजी, टला बड़ा हादसादिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एडवोकेट ध्रुव वाष्णेय ने सासनी थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 1 सितंबर 2026 को शाम लगभग 6:53 बजे एक अज्ञात चोर उनके मकान में घुस आया। उस वक्त उनकी माता श्रीमती डोली वाष्णेय घर पर अकेली थीं और वह बाथरूम में थीं, जिसके कारण वह सुरक्षित रहीं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी किसी जानलेवा नीयत या गंभीर वारदात के इरादे से घुसा था, और यदि बुजुर्ग महिला सामने आ जातीं तो उन पर जानलेवा हमला हो सकता था।सैमसंग मोबाइल और नकदी पार, सीसीटीवी में कैद हुआ चोरअधिवक्ता के मुताबिक, चोर घर से एक सैमसंग गैलेक्सी एम 12 सेमसंग ग्लैक्सी एम12 मोबाइल फोन, जिसमें दो सिम कार्ड (9037608760, 9675992424) लगे थे, और एक पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में आवश्यक कागजात और करीब 2000 से 3000 रुपये की नकदी मौजूद थी। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी (सीसीटीवी) कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर घर में घुसते और चोरी कर निकलते हुए दिखाई दे रहा है।क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांगपीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ घर में अनाधिकृत प्रवेश, चोरी और महिला सुरक्षा को खतरा पैदा करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने चोरी गया सामान बरामद करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।क्या आप इस समाचार में पुलिस अधिकारियों का कोई बयान या स्थानीय निवासियों की प्रतिक्रिया भी जोड़ना चाहते हैं? यदि हाँ, तो कृपया विवरण साझा करें।2
- थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर मे पुरानी रंजिश को लेकर सड़क पर हुई मारपीट की घटना मे सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है। दोनों पक्ष सजातीय है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियो की गिरफ्तारी व अन्य कार्यवाही के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी सि०राऊ की बाइट-2
- त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में आए लोगों को इको कार ने मारी टक्कर, 3 घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव वाहनपुर में त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ लोगों को एक ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कासगंज जिले के गांव रायपुर पटना निवासी एक 12 वर्षीय बालक शनि पुत्र पीतांबर, 11 वर्षीय बालक आशीष पुत्र गंगासिंह, 14 वर्षीय किशोर पवन पुत्र गंगा सिंह और एक व्यक्ति गंगा सिंह पुत्र देवदत्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी मौके पर जिला अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 3 घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए एक युवक ने बताया कि गांव वाहनपुर में ईको कार ने लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- अलीगढ़ में बागरोला गांव के किस की कीटनाशक दवा छिड़कने से लाखों रुपए की गोभी की फसल जलकर हुई राख किसान जिला कृषि अधिकारी से की शिकायत1
- छाता शुगर मिल मामला: प्रशासन के नोटिस का वकीलों ने दिया करारा और संवैधानिक जवाब! सरकार द्वारा छाता शुगर मिल के लिए बार-बार फंड स्वीकृत किए जाने की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन धरातल पर काम आज भी अधूरा है। जब देश की रक्षा करने वाले भूतपूर्व सैनिक और किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना अधिकार मांगते हैं, तो उन्हें नोटिस और कानूनी धाराओं का डर दिखाया जाता है। वकीलों की टीम द्वारा प्रशासनिक नोटिस का एक-एक बिंदु पर संवैधानिक और कानूनी जवाब तैयार कर लिया गया है। लोकतंत्र में जनहित की आवाज़ उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है! वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और छाता के किसानों व पूर्व सैनिकों के इस न्यायपूर्ण आंदोलन का समर्थन करें। ✊1
- मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उत्साह: व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चार प्रचार वाहन रवाना मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर उत्साह: व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए चार प्रचार वाहन रवाना1
- मथुरा चौमुंहा टेंट हाउस में लगी भीषण आग लाखों रुपए का हुआ नुकसान मथुरा चौमुंहा टेंट हाउस में लगी भीषण आग लाखों रुपए का हुआ नुकसान1
- अलीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सर्विस स्टेशन पर बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां स्लग::अलीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सर्विस स्टेशन पर बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब युवक अपने सर्विस स्टेशन पर मौजूद था। बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान देवेंद्र उर्फ कलुआ (35) के रूप में हुई है। वह जैतपुरा गांव में गाड़ियों की धुलाई का सर्विस स्टेशन चलाता था। बताया गया है कि देवेंद्र जिम का शौकीन था। वह पूर्व में नोएडा और दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी कर चुका था। बाद में वह गांव लौट आया और अपना सर्विस स्टेशन संचालित कर रहा था।बाइक से पहुंचे हमलावर, फायरिंग कर हुए फरार प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देवेंद्र अपने सर्विस स्टेशन पर था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने देवेंद्र को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष हत्या की सूचना मिलते ही टप्पल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से जरूरी जानकारी और साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देवेंद्र चार भाइयों में से एक था। उसके भाइयों में 32 वर्षीय भूरा, नरेंद्र और धर्मेंद्र शामिल हैं। बताया गया है कि धर्मेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है। देवेंद्र की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।2