*निहरी में 10 अप्रैल को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम* *निहरी में 10 अप्रैल को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम* *छह पंचायतों की समस्याओं का मौके पर समाधान* सुंदरनगर, 30 मार्च 2026। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत निहरी के मेला मैदान में 10 अप्रैल को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में निहरी पंचायत घर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि निहरी सहित आसपास की पंचायतों -घड़ोई, मरहड़ा बदेहन, बजीहन, जरल और बंदली के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर व दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। मुख्यातिथि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले प्राप्त शिकायतों का समाधान कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें ताकि लोग समय रहते अपनी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचा सकें और कार्यक्रम के दिन उपस्थित होकर एक ही छत के नीचे अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 10 अप्रैल को आधार कार्ड व आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। बैठक में तहसीलदार निहरी इंदर पाल, बीडीओ निहरी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम1
- Post by Himachal Update 24 News3
- Where elegance meets transparency. This luxury glass dining table isn’t just furniture—it’s a statement of modern sophistication and refined living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है1
- Post by हमीरपुरी पत्रकार1
- हमीरपुर हमीरपुर में बीएसएनएल कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बीएसएनएल के प्रबंधक अजीत कुमार ने की बैठक के दौरान मोबाइल सेवाओं के बिस्तर पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है इस बैठक में हमीरपुर जिला के अलावा उन बिलासपुर के अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे। वही इस मौके पर बीएसएनएल के प्रबंधक अजीत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमीरपुर जिला में अभी भी पांच ऐसे गांव है, जहां पर मोबाइल सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसके लिए बीएसएनएल पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की डिजिटल निधि योजना के तहत इन पांचो गाँवों में टावर स्थापित किए जाएंगे। जिसमें हर टावर पर एक करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीएसएनल का मुख्य उद्देश्य हर गांव तक मोबाइल सेवाएं उपलब्ध करवाना है। जिसके तहत इस कार्य को जल्दी ही बीएसएनएल द्वारा किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके। वही इस मौके पर बीएसएनएल के प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की सेवाओं का विस्तार करने के लिए बीएसएनएल 100 से अधिक टावर लगाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को इसका प्रपोजल स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही 100 टावर लगाने का काम बीएसएनएल द्वारा किया जाएगा। जिससे हमीरपुर जिला में बीएसएनएल की 4G सेवाओं का विस्तार होगा।2
- सुजानपुर परम पूज्यपाद आचार्यदेव जी के मार्गदर्शन से सत्संग के संस्थापक परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का डलहौजी, हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र सत्संग ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को हो रहा है। इस अवसर पर चिनार पैलेस मैदान, बनीखेत, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में एक भव्य उत्सव का भी आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के आयोजन से पहले आयोजक टीम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को उनके निवास स्थान पहुंचकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्नेह के साथ निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य को करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी1
- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | ऊना पीरनिगाह हादसा | 13 घायल, एक गंभीर PGI रेफर ऊना में बड़ा हादसा 😱 ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | बाबा बालक नाथ से लौट रहे श्रद्धालु घायल ऊना में बड़ा हादसा 😱 ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | बाबा बालक नाथ से लौट रहे श्रद्धालु घायल1