कोंच में सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर महिला से मोबाइल छिनैती, बाइक सवारों ने अंधेरे का उठाया फायदा, पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात 10 बजे मोबाइल छिनैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाश एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई और उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जानकारी के मुताबिक, महिला कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाने का काम करती है। रोज की तरह वह खाना बनाने के बाद देर शाम अपने घर लौट रही थी। रास्ते में अंधेरा होने के कारण महिला मोबाइल की लाइट जलाकर घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाया और अचानक महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद कोंच कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सुरही चौकी के पास हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।
कोंच में सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर महिला से मोबाइल छिनैती, बाइक सवारों ने अंधेरे का उठाया फायदा, पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात 10 बजे मोबाइल छिनैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाश एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई और उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जानकारी के मुताबिक, महिला कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाने का काम करती है। रोज की तरह वह खाना बनाने के बाद देर शाम अपने घर लौट रही थी। रास्ते में अंधेरा होने के कारण महिला मोबाइल की लाइट जलाकर घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाया और अचानक महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद कोंच कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सुरही चौकी के पास हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।
- कोंच,विमानों में सवार होकर धनुताल पहुंचे भगवान, किया जल विहार जालौन के कोंच नगर में बुधवार को दोपहर तीन बजे धनुताल मैदान में भगवान के श्रीविग्रहों के जल विहार का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों से आकर्षक विमानों में सवार होकर भगवान के श्रीविग्रह धनुताल मैदान पहुंचे। कई विमानों में किनारे पर ही पूजा-अर्चना और आरती कर जल विहार कराया गया, जबकि भगवान नृसिंह महाराज, रामलला सरकार और सैरा के रामजानकी महाराज के श्रीविग्रहों ने तालाब में परिक्रमा की। जल विहार के दौरान धनुताल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान रामलला सरकार का विमान गाजे-बाजे के साथ धनुताल पहुंचा। यहां महंत गोविंद दास ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई। इसके बाद भास्कर दुबे, संतोष दुबे, हरीश याज्ञिक आदि ने विमान का जलावतरण कराया। इस दौरान खीरे का प्रसाद श्रद्धालुओं की ओर उछाला गया, जिसे पाने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। भगवान नृसिंह महाराज के जल विहार में सेवादार मोहन नगाइच, राजेंद्र बब्बा, रामजी नगाइच, शैलेंद्र नगाइच, संजय नगाइच, कैलाश नगाइच और कल्लू याज्ञिक समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। श्री मुरली मनोहर मंदिर की ओर से अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया, मंत्री अनिल कपूर, डीके सोनी, अतुल सोनी, दिनेश सोनी, विवेक, जयेंद्र सोनी और प्रदीप सोनी व्यवस्था में जुटे रहे। श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा की ओर से संचालित कल्याणराय महाराज और बल्दाऊ जी महाराज के विमान भी धूमधाम से धनुताल पहुंचे। इनके साथ धर्मादा अध्यक्ष विजय गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पटेल नगर के राधाकृष्ण महाराज, गोखलेनगर के संतविहारी महाराज और गुदरिया महाराज के रामजानकी जी के विमान भी जल विहार के लिए पहुंचे। चंदकुआं पावर हाउस के द्वारिकाधीश महाराज, कंजरबाबा के रामजानकी महाराज और राठौर समाज द्वारा संचालित अवधविहारी लाल जी महाराज के विमान भी गाजे-बाजे के साथ धनुताल पहुंचे। कन्हैयालाल राठौर, धर्मेंद्र राठौर, राममोहन राठौर और दिलीप राठौर समेत अन्य लोगों ने श्रीविग्रहों का जलावतरण कराया। भगवान के जल विहार का मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- Statue of Bheem Rao Ambedkar Demolished,Left hand has been broken,Police are investigating,after all who carried out this punishment or ab incident.1
- अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय एनएचएआई की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन मे तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टककर,अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्टेचर टक्कर लगने से राहगीर के सिर सहित शरीर में आई गंभीर चोटें घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय एनएचएआई की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम एनएचएआई का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा,वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढावा के पास का मामला1
- कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त; दाहिना हाथ तोड़ा। ➡️ कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त; दाहिना हाथ तोड़ा। ➡️ घटना की खबर फैलते ही गांव में मचा हड़कंप; पुलिस बल मौके पर तैनात, स्थिति तनावपूर्ण। ➡️ सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे; गांव में चौकसी बढ़ाई गई। ➡️ पुलिस ने घटना की जांच शुरू की; असामाजिक तत्वों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदिग्धों की तलाश जारी। ➡️ ग्रामीणों में भारी रोष; पुलिस प्रशासन स्थिति पर काबू पाने और नई प्रतिमा स्थापित कराने के प्रयास में जुटा।1
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर खास खबर देखिए1
- जालौन में स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई, घायल व्यक्ति को लेजाते समय स्ट्रेचर टूट गया जिससे घायल व्यक्ति गिर गया लोकतंत्र की आवाज जालौन शाकिर हसन वारसी की रिपोर्ट जालौन / जालौन में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला वही तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर जिससे राहगीर घायल होकर वही गिर गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर रफू चक्कर हो गया, क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।1
- कोंच में सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर महिला से मोबाइल छिनैती, बाइक सवारों ने अंधेरे का उठाया फायदा, पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात 10 बजे मोबाइल छिनैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाश एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई और उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जानकारी के मुताबिक, महिला कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाने का काम करती है। रोज की तरह वह खाना बनाने के बाद देर शाम अपने घर लौट रही थी। रास्ते में अंधेरा होने के कारण महिला मोबाइल की लाइट जलाकर घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाया और अचानक महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद कोंच कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सुरही चौकी के पास हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।1
- जालौन जालौन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, जालौन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा, अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने गांव में तनाव का माहौल, गांव में तनाव की स्तिथि को देखते हुए पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा, प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की पहचान को लेकर जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट एकत्रित कर मौके से जुटाए साक्ष्य, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव का मामला।3