Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जालौन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, जालौन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा, अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने गांव में तनाव का माहौल, गांव में तनाव की स्तिथि को देखते हुए पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा, प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की पहचान को लेकर जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट एकत्रित कर मौके से जुटाए साक्ष्य, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव का मामला।
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
जालौन जालौन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, जालौन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा, अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने गांव में तनाव का माहौल, गांव में तनाव की स्तिथि को देखते हुए पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा, प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की पहचान को लेकर जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट एकत्रित कर मौके से जुटाए साक्ष्य, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भोपाल - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों से गांवों तक आसान होगा सफर मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शहरों से गांवों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और आम नागरिकों के सफर को आसान बनाना है। सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।1
- तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, किनारे बसे परिवारों को सता रहा हादसे का डर!! जालौन। तहसील क्षेत्र के हथना गांव में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब के किनारे कई परिवार रहते हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास परिवारों की आवाजाही रहती है और बच्चे भी अक्सर आसपास खेलते हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी सामने आने के बाद लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान आशीष पांचाल का कहना है कि तालाब को खाली कराने के संबंध में अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं वन विभाग के रेंजर कोमल सिंह के मुताबिक तालाब काफी बड़ा है और पानी खाली होने के बाद ही मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए कब तक ठोस कदम उठाता है और तालाब में मौजूद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाता है1
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर खास खबर देखिए1
- स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला। स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।1
- मदारीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दाहिना हाथ टूटा मदारीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दाहिना हाथ टूटा जालौन तहसील क्षेत्र के मदारीपुर गांव में गुरुवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। आखिर प्रतिमा कैसे क्षतिग्रस्त हुई? क्या यह हादसा है या किसी ने जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया? पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारण और जिम्मेदार लोगों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मदारीपुर, जालौन | ब्रेकिंग न्यूज़1
- लखनऊ - उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पारंपरिक कला से मजबूत हो रही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कलाएं अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पीढ़ियों से चली आ रही हस्तशिल्प, हथकरघा, लोककला और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिलने से स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान देश-विदेश में अपनी विविध लोककलाओं और हस्तशिल्प के लिए रही है। बनारसी वस्त्र, चिकनकारी, जरी-जरदोजी, पीतल शिल्प, कालीन, काष्ठ कला, मिट्टी के उत्पाद और अन्य पारंपरिक कलाएं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करती हैं। इन कलाओं से जुड़े कारीगर अपने हुनर के माध्यम से न केवल संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं। पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने और कारीगरों को व्यापक बाजार से जोड़ने पर जोर दिए जाने से ग्रामीण एवं छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिल रहा है। डिजिटल माध्यमों और ऑनलाइन बाजार के विस्तार से स्थानीय उत्पादों को प्रदेश के बाहर और देश-विदेश तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जब स्थानीय हुनर को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और उचित प्रशिक्षण का सहयोग मिलता है, तो पारंपरिक कला केवल विरासत नहीं रहती, बल्कि आय और रोजगार का प्रभावी माध्यम बन जाती है। यही बदलाव आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करता है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे आर्थिक अवसरों से जोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकता है। इस तरह प्रदेश की कला, संस्कृति और कारीगरों का हुनर ‘विरासत से विकास और हुनर से आत्मनिर्भरता’ की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।1
- कोंच,विमानों में सवार होकर धनुताल पहुंचे भगवान, किया जल विहार जालौन के कोंच नगर में बुधवार को दोपहर तीन बजे धनुताल मैदान में भगवान के श्रीविग्रहों के जल विहार का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों से आकर्षक विमानों में सवार होकर भगवान के श्रीविग्रह धनुताल मैदान पहुंचे। कई विमानों में किनारे पर ही पूजा-अर्चना और आरती कर जल विहार कराया गया, जबकि भगवान नृसिंह महाराज, रामलला सरकार और सैरा के रामजानकी महाराज के श्रीविग्रहों ने तालाब में परिक्रमा की। जल विहार के दौरान धनुताल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान रामलला सरकार का विमान गाजे-बाजे के साथ धनुताल पहुंचा। यहां महंत गोविंद दास ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कराई। इसके बाद भास्कर दुबे, संतोष दुबे, हरीश याज्ञिक आदि ने विमान का जलावतरण कराया। इस दौरान खीरे का प्रसाद श्रद्धालुओं की ओर उछाला गया, जिसे पाने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। भगवान नृसिंह महाराज के जल विहार में सेवादार मोहन नगाइच, राजेंद्र बब्बा, रामजी नगाइच, शैलेंद्र नगाइच, संजय नगाइच, कैलाश नगाइच और कल्लू याज्ञिक समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। श्री मुरली मनोहर मंदिर की ओर से अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया, मंत्री अनिल कपूर, डीके सोनी, अतुल सोनी, दिनेश सोनी, विवेक, जयेंद्र सोनी और प्रदीप सोनी व्यवस्था में जुटे रहे। श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा की ओर से संचालित कल्याणराय महाराज और बल्दाऊ जी महाराज के विमान भी धूमधाम से धनुताल पहुंचे। इनके साथ धर्मादा अध्यक्ष विजय गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पटेल नगर के राधाकृष्ण महाराज, गोखलेनगर के संतविहारी महाराज और गुदरिया महाराज के रामजानकी जी के विमान भी जल विहार के लिए पहुंचे। चंदकुआं पावर हाउस के द्वारिकाधीश महाराज, कंजरबाबा के रामजानकी महाराज और राठौर समाज द्वारा संचालित अवधविहारी लाल जी महाराज के विमान भी गाजे-बाजे के साथ धनुताल पहुंचे। कन्हैयालाल राठौर, धर्मेंद्र राठौर, राममोहन राठौर और दिलीप राठौर समेत अन्य लोगों ने श्रीविग्रहों का जलावतरण कराया। भगवान के जल विहार का मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- सरेराह महिला से मोबाइल छीनकर बाइक सवार तीन युवक फरार। पैतृक घर से काशीराम कॉलोनी जा रही थी महिला। बगल में बाइक लगाकर युवकों ने झपट्टा मारकर छीना मोबाइल। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवारों का पीछा किया। तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले तीनों आरोपी। काशीराम कॉलोनी चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर वारदात। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत। लगातार घटनाओं के बीच पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना की जांच में सरेराह महिला से मोबाइल छीनकर बाइक सवार तीन युवक फरार। पैतृक घर से काशीराम कॉलोनी जा रही थी महिला। बगल में बाइक लगाकर युवकों ने झपट्टा मारकर छीना मोबाइल। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवारों का पीछा किया। तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले तीनों आरोपी। काशीराम कॉलोनी चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर वारदात। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत। लगातार घटनाओं के बीच पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना की जांच में जुटी1
- खबर जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र से है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जालौन जानकारी के अनुसार बुधवार 23 सितंबर की शाम करीब 7 बजे, उसरगांव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे अज्ञात राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर के सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए CHC कालपी ले जाया गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए NHAI की एंबुलेंस संख्या RJ14PG 3839 मौके पर पहुंची। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय एंबुलेंस का स्टेचर टूट गया और घायल जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना ने एक तरफ तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी तरफ NHAI की एंबुलेंस में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।4